Nasik Tourism
Nasik Tourism

इस तरह की ट्रिप की ख़ास बात

इस तरह की यात्रा से तनाव कम होता है और मानसिक सकून मिलता है। साथ ही रिश्तों में भी मिठास आती है।

नासिक महाराष्ट्र की सबसे प्रमुख जगहों में आता है। इस जगह पर घूमने और देखने के लिए काफ़ी कुछ है। लेकिन इस लेख के माध्यम से हम कुछ ऐसी विशेष जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां वीकेंड पर आप अपने पार्ट्नर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। इन जगहों पर जाकर काफ़ी सकून मिलता है और पूरे सप्ताह की मानसिक थकान को कम किया जा सकता है। इसके अलावा आपको अपने पार्ट्नर के साथ समय बिताने का मौक़ा भी मिलता है। इस तरह की यात्रा से तनाव कम होता है और मानसिक सकून मिलता है। साथ ही रिश्तों में भी मिठास आती है। यदि आपको भी नासिक में कुछ ऐसी जगहों की तलाश है जहां पर आप अपने पार्ट्नर के साथ घूम सकें तो इस लेख को पूरा पढ़े। इसमें ऐसी ही जगहों के बारे में आपको विस्तार से जानकारी मिलेगी। 

Read Also: नवरात्रि के पावन पर्व पर बनाएं व्रत के लिए ये खास महाराष्ट्रीयन रेसिपी: Maharashtrian Navratri Recipe

Pandava cave
Pandava cave

नासिक शहर के बाहरी इलाके में त्रिरश्मी पहाड़ी पर बनी पांडव गुफ़ाओं का अपना एक बहुत बड़ा एतिहासिक महत्व है। ये गुफ़ाएँ काफ़ी प्राचीन बतायी जाती हैं और प्राकृतिक से बनी हुई। इन गुफ़ाओं का कनेक्शन महाभारत के पांडवों से जुड़ा हुआ है। अगर वीकेंड पर पार्टनर के साथ घंटों समय बिताना है, तो आप यहां आ सकते हैं। इन गुफ़ाओं की वास्तुकला और अंदरूनी संरचना आपको काफ़ी अच्छी लगेगी और आपको इतिहास से प्रेम करने पर मजबूर करेगी। साथ ही इस जगह पर आकर आप अपने पार्टनर के साथ अकेले समय बिता पाएंगे। इस जगह पर आकर आप इस गुफा को भी अच्छी तरह से एक्सप्लोर कर पायेंगे। 

नासिक में स्थित सोमेश्वर झरना को इस जगह का प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है। इस झरने को कुछ लोग दूधसागर झरने के नाम से भी जानते हैं। यह छोटा मगर काफ़ी ख़ूबसूरत झरना है जिसकी वजह से मानसून में इस झरने की खूबसूरती बहुत ही ज़्यादा बढ़ जाती है। जिसे देखने के लिए देश भर से सैलानी आते हैं। मानसून के दौरान यहां पानी का बहाव बहुत ज्यादा होता है और चारों ओर हरियाली नजर आती है। इस जगह पर पहुंचने के लिए आपको शहर से महज़ दस किमी की दूरी तय करनी होती है। इस जगह का माहौल काफ़ी शांत और सुंदर है जिसकी वजह से लोग अपने पार्ट्नर के साथ आना पसंद करते हैं। इस जगह पर आकर आप अपने पार्टनर के साथ लॉंग ड्राइव का भी आनंद उठा सकते हैं। इस जगह पर भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर भी है जिसे गौतमेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है। 

Anjaneri hills
Anjaneri hills

इस जगह पर स्थित अंजनेरी पहाड़ काफ़ी लोकप्रिय है। इस जगह को नासिक-त्र्यंबकेश्वर पर्वत श्रृंखला के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह नासिक शहर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यदि आप त्र्यंबकेश्वर से आते हैं तो आपको महज़ 6 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी। अंजनेरी पहाड़ी का शांत और हरा-भरा वातावरण कपल्स को बहुत ही रोमांटिक अनुभव देता है। मानसून के समय जब बारिश होती है तो इस जगह का नजारा और भी ज़्यादा सुंदर और आकर्षक हो जाता है। इस जगह की प्राकृतिक ख़ूबसूरती में और भी ज़्यादा निखार आ जाता है। इस जगह से आसपास की पहाड़ियों को देखना काफ़ी अच्छा लगता है। अंजनेरी पहाड़ी शहर की भीड़भाड़ से दूर एक शांतिपूर्ण जगह पर स्थित है जहां पर आप अपने पार्ट्नर के साथ सुकून के पल बिता पाएंगे। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...