Maharashtra Tourism: घूमने-फिरने के मामले में भारत का कोई जवाब नहीं है। यहां का हर राज्य अपने आप में बहुत ही खास है और कई सारे पर्यटक स्थलों से भरा हुआ है। हर जगह की अपनी संस्कृति, परंपरा और टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। जो देश ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों के बीच भी प्रसिद्ध है। मध्य प्रदेश में जहां कई सारे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद है तो महाराष्ट्र एक ऐसी जगह है जहां आपको ऐतिहासिक धरोहरों को जानने का मौका मिलेगा। इसी तरह से राजस्थान और गुजरात भी बहुत खूबसूरत राज्य हैं।
महाराष्ट्र की बात करें तो इतिहास का इस जगह से गहरा संबंध रहा है। प्राकृतिक सुंदरता के मामले में भी यह अच्छी-अच्छी जगह को मात देता है। मायानगरी मुंबई भी महाराष्ट्र का ही हिस्सा है जहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। चलिए आज हम आपको महाराष्ट्र के कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताते हैं जहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्पॉट्स मौजूद है। यहां आप अपने पार्टनर, परिवार और दोस्तों के साथ खूब मौज मस्ती कर सकते हैं।
मुंबई

माया नगरी मुंबई अपनी चकाचौंध और फास्ट लाइफस्टाइल के लिए पहचानी जाती है। यहां पर आप गेटवे ऑफ इंडिया से लेकर मरीन ड्राइव के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। आप समुद्र के किनारे दूर-दूर तक जाती लहरों और प्राकृतिक नजारों का आनंद यहां ले सकते हैं।
पुणे
पुणे महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है। यहां पर आपको इतिहास और संस्कृति का अद्भुत अनुभव करने को मिलेगा। अगर आप इतिहास से रूबरू होना चाहते हैं तो यहां के आगा खान पैलेस और शनिवार वाड़ा जा सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता के मामले में भी पुणे गजब है। यहां आस-पास कई सारे खूबसूरत स्थान मौजूद है, जहां आप प्रकृति के नजारों को पास से निहार सकते हैं।
औरंगाबाद
अगर आप अजंता एलोरा की गुफाओं को निहारना चाहते हैं और विश्व धरोहर स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं तो औरंगाबाद बेस्ट जगह है। यहां कुछ किले भी हैं जहां जाकर आप इतिहास के पन्नों को जीवंत महसूस कर सकेंगे।
महाबलेश्वर
महाबलेश्वर महाराष्ट्र में घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगह में से एक। एक हिल स्टेशन है जहां प्राकृतिक सुंदरता बहुत कमाल की है। यहां कई सारे रिजॉर्ट्स बने हुए हैं जहां पर आप अपने पार्टनर दोस्तों परिवार के साथ एंजॉय कर सकते हैं। यहां वेन्ना लेक है और मैप्रो गार्डन भी बहुत प्रसिद्ध है।

नासिक
अगर आप अध्यात्म के नजदीक जाना चाहते हैं तो नासिक एक बेस्ट जगह है। यहां पर आप त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा वाइनरीज का दौरा भी किया जा सकता है। प्राकृतिक सुंदरता के मामले में भी यह जगह कमाल की है।
लोनावला खंडाला
मुंबई से कुछ दूरी पर मौजूद लोनावला और खंडाला बहुत ही प्रसिद्ध जगह है। जहां अक्सर पुणे और मुंबई में रहने वाले लोग वेकेशन मनाने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर आप अद्भुत प्राकृतिक झरनों की सुंदरता को निहार सकते हैं। इसके अलावा यहां ट्रैकिंग का आनंद भी लिया जा सकता है।

अलीबाग
अलीबाग बहुत सुंदर जगह है जो मुंबई से कुछ ही दूरी पर मौजूद है। यहां के सुंदर समुद्र तट पर जाने के बाद आपको शांति का एहसास होगा। यहां ऐतिहासिक किले भी हैं, जहां जाकर आप ऐतिहासिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
