20+ भारत की प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतें
Historical Monuments of India

भारत की 20 ऐतिहासिक इमारतें जरूर देखें

भारत की ऐतिहासिक इमारतों पर यहाँ की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलती हैंI आइए जानते हैं भारत की प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतों के बारें मेंI

20 Historical Monuments of India: भारत की कला और संस्कृति पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैI यही कारण है कि दूर-दूर से पर्यटक यहाँ की संस्कृति को देखने के लिए आते हैंI यहाँ के हर कोने में भव्य महल, प्राचीन किले और राजसी इमारतें पर्यटकों का स्वागत करती हैंI यहाँ मौजूद ऐतिहासिक इमारतों पर भी यहाँ की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलती हैंI यहाँ की इमारतें रोमांस, बहादुरी, ताकत और लड़ाई की कहानियों को दर्शाती हैंI आइए जानते हैं भारत की प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतों के बारें मेंI

इमारत शहर से दूरी/किलोमीटर
ताज महल (Taj Mahal)5.6
आगरा किला (Agra Fort) 4.7
लाल किला (Red Fort) 2.7
कुतुब मीनार (Qutub Minar) 24.8
हुमायूँ का मकबरा (Humayun’s Tomb) 12.7
फ़तेहपुरी सीकरी (Fatehpuri sikri) 36.5
हवा महल (Hawa Mahal) 4.1
खजुराहो मंदिर (Khajuraho Temple) 5.9
साँची स्तूप (Sanchi Stupa) 46
कोणार्क मंदिर (Konark Temple) 62
महाबोधि मंदिर (Mahabodhi Temple) 16.8
रानी की वाव (Rani ki Vav) 131
विक्टोरिया मेमोरियल (Victoria Memorial) 6.9
जलियाँवाला बाग (Jallianwala Bagh) 3.5
ग्वालियर किला (Gwalior Fort) 3.5
स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) 2.2
इंडिया गेट (India Gate) 8.6
मेहरानगढ़ किला (Mehrangarh Fort) 5.5
आमेर किला (Amer Fort) 11.4
कुंभलगढ़ किला (Kumbhalgarh Fort) 106
20+ भारत की प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतें
20 Historical Monuments of India
Taj Mahal

भारत की ऐतिहासिक इमारतों में सबसे पहला नाम ताज महल का ही आता हैI इस भव्य सफेद संगमरमर की संरचना का निर्माण 1632 में शाहजहाँ ने अपनी दिवंगत पत्नी मुमताज महल के लिए करवाया थाI इस ऐतिहासिक स्थान को बनवाने में तक़रीबन 22 साल लगेI इसे देखने के लिए केवल देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी यहाँ पर्यटक घूमने के लिए आते हैंI

इस स्थान को देखने के लिए आपको प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ भारतीय पर्यटकों को 40 रूपए का और विदेशी पर्यटकों को 1000 रूपए का प्रवेश टिकट लेना पड़ता हैI

Agra Fort
Agra Fort

आगरा किला भारत की प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतों में से एक हैI यह किला लाल बलुआ पत्थर से बना हैI इसका निर्माण 1565 में अकबर द्वारा करवाया गया थाI इस ऐतिहासिक पर्यटन स्थल में दो सुंदर डिजाइन वाले द्वार बने हुए हैं, पहला अमर सिंह गेट और दूसरा दिल्ली गेटI यह किला आगरा में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता हैI

यहाँ अन्दर प्रवेश करने के लिए भारतीय पर्यटकों को 40 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 550 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI

Red fort
Red fort

भारत की ऐतिहासिक पर्यटन इमारतों में एक इमारत दिल्ली का लाल किला भी हैI इसका निर्माण कार्य 1638 में शुरू हुआ था और यह 1648 में बन कर तैयार हुआI इसे तैयार करने में दस वर्षों का समय लगा थाI इस किले का निर्माण तब किया गया था जब शाहजहाँ ने राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया थाI

लाल किला देखने के लिए भारतीय पर्यटकों को 10 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 250 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI यह किला प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम के 4:30 बजे तक खुला रहता हैI यह किला सोमवार को बंद रहता हैI

Qutub Minar
Qutub Minar

कुतुब मीनार अपनी जटिल लाल बलुआ पत्थर की मंजिलों के साथ भारत-मुस्लिम वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करता हैI इसकी नक्काशी और कुरान की आयतों से युक्त हैं और ज्यादातर अरबी और नागरी में हैI ऐसा कहा जाता है कि इसका नाम कुतुब-उद-दीन ऐबक के नाम पर पड़ा है, जो उत्तर भारत का पहला मुस्लिम शासक थाI

यहाँ भारतीय पर्यटकों के लिए 10 रूपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 250  रूपए का प्रवेश टिकट लगता हैI यह स्थान सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैI यहाँ हर शाम 6:30 से 8 बजे तक डेकोरेटिव लाइट शो का आयोजन किया जाता हैI साथ ही अक्टूबर व नवंबर के महीने में कुतुब मीनार महोत्सव का आयोजन भी होता हैI

Humayun's Tomb
Humayun’s Tomb

हुमायूँ का मकबरा भारतीय और फ़ारसी वास्तुकला का एक सुंदर नमूना पेश करता हैI हुमायूँ की पत्नी हमीदा बानू बेगम ने 15वीं शताब्दी में अपने पति के लिए इस मकबरे का निर्माण करवाया थाI यह दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन इमारतों में से एक है, जिसे हर किसी को एक बार अवश्य देखना चाहिएI

यहाँ भारतीय के लिए 40 रूपए और  विदेशी पर्यटकों के लिए 510 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यह सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक खुला रहता हैI यह किला प्रत्येक शुक्रवार को बंद रहता हैI

Fatehpuri sikri
Fatehpuri sikri

अकबर के शासनकाल में शाही शहर फ़तेहपुर सीकरी मुग़ल काल की राजधानी हुआ करती थीI यह शाही शहर भारत की ऐतिहासिक पर्यटन इमारतों में से एक हैI इसमें कभी महल, सार्वजनिक भवन, मस्जिद, राजा, सेना और नौकरों के लिए आवास स्थल हुआ करते थेI

यहाँ आने पर भारतीयों को 40 रूपए और विदेशियों को 500 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI यह सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैI शुक्रवार को यहाँ आने से बचें, क्योंकि यह स्थान शुक्रवार को बंद रहता हैI

Hawa mahal
Hawa mahal

हवा महल को पैलेस ऑफ विंड्स’ भी कहा जाता हैI यह शानदार आकर्षण महल जयपुर के लोकप्रिय पर्यटन इमारतों में से एक हैI यह अपनी घुमावदार वास्तुकला के लिए भारत की प्रसिद्ध इमारतों में शामिल हैI इसे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के रूप में भी जाना जाता है, जिसकी कोई नींव नहीं हैI

भारतीय पर्यटकों को यहाँ 10 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 50 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI यह सुबह के 9.30 बजे से शाम के 4.30 बजे तक खुला रहता हैI

khajurao Temple
khajurao Temple

खजुराहो को हमेशा से ही एक ऐसी जगह के रूप में जाना जाता है जो कामुकता का सर्वोत्तम उदाहरण पेश करता हैI लेकिन यह एक गलत धारणा है क्योंकि यहाँ केवल 10 प्रतिशत मूर्तियाँ ही कामुक हैं, बाकी सभी मूर्तियाँ सामान्य चित्रण वाली हैंI

यहाँ भारतीय को 10 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 250 रूपए का प्रवेश टिकट लेना पड़ता हैI यह सुबह के 8 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक प्रवेश के लिए खुला रहता हैI

Sanchi Stupa

साँची स्तूप बौद्ध धर्म के सबसे धार्मिक स्थानों में से एक हैI यहाँ बुद्ध के अवशेष हैंI इस प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत का निर्माण महान सम्राट अशोक ने तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में करवाया थाI साँची स्तूप का गुंबद कानून के चक्र का प्रतीक है और यह स्तूप वास्तव में बुद्ध के जीवन और मृत्यु के चक्र की स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता हैI

यहाँ प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ भारतीय के लिए 10 रूपए और विदेशियों के लिए 250 रूपए का प्रवेश टिकट लगता हैI यहाँ आप सुबह 8.30 बजे से शाम के 5 बजे तक प्रवेश कर सकते हैंI

Konark Temple
Konark Temple

कोणार्क मंदिर बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित हैI यहाँ की वास्तुकला उत्कृष्ट विवरण का प्रतीक हैI इस मंदिर के प्रवेश द्वार पर दो शेरों को हाथियों को कुचलते हुए दिखाया गया है और हाथी के पैर के पास एक मानव शरीर पड़ा हुआ हैI

इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आपको भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ भारतीय के लिए 10 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 250 रूपए प्रवेश शुल्क के रूप में देना पड़ता हैI

Mahabodhi Temple
Mahabodhi Temple

महाबोधि मंदिर, बौद्ध धर्म के चार पवित्र आधारों में से एक हैI ऐसा कहा जाता है कि यह वह स्थान है जहाँ बुद्ध को अंजीर के पेड़ के नीचे ध्यान करते समय ज्ञान की प्राप्ति हुई थीI बोधि वृक्ष अंजीर के पेड़ का वंशज है और यह ठीक मंदिर के पास में ही स्थित हैI यहाँ मंदिर में दाहिने हाथ से पृथ्वी को छूते हुए बुद्ध की एक विशाल मूर्ति भी हैI

यह स्थान सभी पर्यटकों के लिए बिलकुल निशुल्क है, यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI आप यहाँ सुबह 5 बजे से रात के 9 बजे तक कभी भी आ सकते हैंI

Rani Ki Vav
Rani Ki Vav

रानी की वाव एक बावड़ी है और यह गुजरात में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगह हैI इसकी गिनती सबसे अज्ञात ऐतिहासिक इमारतों में की जाती हैI इस बावड़ी का निर्माण 11वीं शताब्दी में सोलंकी वंश के राजा भीमदेव की स्मृति में उनकी पत्नी रानी उदयमती ने करवाया थाI

इस बावड़ी को देखने के लिए भारतीय पर्यटकों को 5 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 135 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI यह सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता हैI

Victoria Memorial
Victoria Memorial

विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता में स्थित हैI इसका निर्माण भारत में ब्रिटिश काल के दौरान किया गया थाI यहाँ भारतीय पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी घूमने आना पसंद करते हैंI

यहाँ प्रवेश करने के लिए सभी पर्यटकों को भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ के लिए भारतीय पर्यटकों को 20 रूपए का और विदेशी पर्यटकों के लिए 200 रूपए का प्रवेश टिकट लगता हैI यह प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक प्रवेश के लिए खुला रहता हैI

Jallianwala Bagh
Jallianwala Bagh

जलियाँवाला बाग़ अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास में ही स्थित हैI यह बाग़ लगभग 6.5 एकड़ में फैला हुआ हैI यह वही स्थान है जहाँ पर जनरल डायर ने बैसाखी के दिन सामूहिक गोलीबारी का आदेश दिया थाI इस घटना में हजारों निर्दोष लोगों की मौत हो गई थीI

यहाँ पर्यटकों को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यहाँ सभी पर्यटक निःशुल्क घूम सकते हैंI यह सुबह 6:30 बजे से शाम के 7:30 बजे तक प्रवेश के लिए खुला रहता हैI

Gwalior fort
Gwalior fort

ग्वालियर किला एक प्रसिद्ध किला है और यह ग्वालियर शहर में स्थित हैI इसका निर्माण छठी शताब्दी में या उससे पहले किया गया थाI मुगल सम्राट बाबर ने इस जगह को भारतीय किलों के बीच एक मोती बताया थाI

यहाँ वयस्कों के लिए 75 रूपए का प्रवेश टिकट लगता है, जबकि 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क हैI यह किला सुबह के 6  बजे से शाम के 5:30 बजे तक खुला रहता हैI

Golden Temple
Golden Temple

स्वर्ण मंदिर पूरी दुनिया में सबसे प्रसिद्ध गुरुद्वारों में से एक हैI यह गुरुद्वारा अमृतसर में स्थित है और यहाँ हर दिन एक लाख से भी ज्यादा लोग लंगर खाते हैंI हालाँकि यह काफी समय से मौजूद है, लेकिन इसे 1830 में महाराजा रणजीत सिंह द्वारा शुद्ध सोने और संगमरमर से दोबारा बनवाया गया थाI

यहाँ किसी भी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह गुरुद्वारा सभी के लिए निःशुल्क हैI

India Gate
India Gate

इंडिया गेट दिल्ली के राजपथ पर स्थित 42 मीटर का ऊँचा प्रसिद्ध स्मारक हैI अक्सर इसकी तुलना पेरिस में आर्क डी ट्रायम्फ और रोम में आर्क ऑफ कॉन्स्टेंटाइन से की जाती हैI इसे एडविन लुटियंस द्वारा डिजाइन किया गया थाI हर साल यहाँ गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जाता हैI

यह स्थान सभी पर्यटकों के लिए एकदम निःशुल्क हैI

Mehrangarh Fort
Mehrangarh Fort

मेहरानगढ़ किला भारत के सबसे बड़े किलों में से एक हैI इसका निर्माण 1459 में राव जोधा द्वारा बनवाया गया थाI यह किला एक पहाड़ी पर स्थित है और इसके परिसर में 7 प्रवेश द्वार हैंI प्रत्येक प्रवेश द्वार का निर्माण अलग-अलग समय पर अलग-अलग उद्देश्यों के लिए किया गया थाI

यहाँ आपको प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ भारतीय पर्यटकों को 70 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 700 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI यह किला 9 से 5 बजे तक ही खुला रहता हैI

Amer Fort
Amer Fort

आमेर किला, जयपुर से मात्र 11 किलोमीटर दूर हैI यह किला भारत के सबसे शानदार किलों में से एक माना जाता हैI इसका निर्माण 1592 में महाराजा मान सिंह के द्वारा किया गया थाI यह किला पीले और गुलाबी बलुआ पत्थर से बना हैI

यहाँ भारतीय वयस्क पर्यटकों को  25 रूपए, भारतीय छात्रों को10 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 200 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यह किला सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता हैI

Kumbhalgarh Fort
Kumbhalgarh Fort

कुंभलगढ़ किला राजस्थान का एक प्रसिद्ध किला हैI यह किला राजसी किले के साथ-साथ वन्यजीव अभयारण्य के लिए भी प्रसिद्ध हैI  इस किले का निर्माण राजा कुंभा द्वारा करवाया गया थाI यह किला उदयपुर से लगभग 82 किलोमीटर दूर हैI

यहाँ भारतीय नागरिकों के लिए 15 रूपए और बाकी सभी पर्यटकों के लिए 200 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता हैI यह किला सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैI

वैसे तो आप इन सभी ऐतिहासिक इमारतों को देखने के लिए कभी भी जा सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि गर्मी के मौसम में देखने के लिए ना जाएँ, क्योंकि ये सभी इमारतें वैसी जगहों पर हैं, जहाँ बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है और गर्मी के कारण आपको घूमने में थोड़ी परेशानी हो सकती हैI

हवाई मार्ग से–  भारत की ऐतिहासिक इमारतों को देखने जाने के लिए आप हवाई मार्ग का चुनाव कर सकते हैंI अधिकांश इमारतें वैसे शहरों में स्थित हैं, जहाँ के लिए हवाई सेवा की सुविधा उपलब्ध हैI

रेल मार्ग से– भारतीय रेलवे की सबसे खास और अनोखी बात यह है कि यह सभी बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैI रेल सुविधा उपलब्ध होने के कारण आप इन प्रसिद्ध इमारतों को देखने के लिए रेल के द्वारा आसानी से इन जगहों पर पहुँच सकते हैंI

सड़क मार्ग से–सड़क मार्ग के द्वारा आसानी से एक शहर से दूसरे शहर में पहुंचा जा सकता हैI आप इन प्रसिद्ध इमारतों को देखने के लिए बस सेवा या फिर अपनी गाड़ी का भी उपयोग करके आसानी से सभी जगहों को देख सकते हैंI

भारत की सभी ऐतिहासिक इमारतों के आस-पास ठहराने की अच्छी सुविधा उपलब्ध हैI इन जगहों पर आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगीI आप जहाँ भी जाएँगे, वहां आपको अच्छे व सस्ते दामों पर रुकने के लिए कई होटल्स की सुविधा मिल जाएगीI इन होटलों में आप पहले से बुकिंग करा सकते हैं और आप चाहें तो वहां पहुँच कर भी होटल ले सकते हैंI

FAQ | ऐतिहासिक इमारतों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इन इमारतों को देखने में कितना दिन लगता है?

भारत की सभी ऐतिहासिक इमारतें प्रसिद्ध जगहों पर हैं, आप इन जगहों को एक से दो दिन में आराम से घूम सकते हैंI

इन इमारतों को देखने जाने के लिए कितना पैसा चाहिए?

ये सभी ऐतिहासिक इमारतें अलग-अलग जगहों पर हैंI कुछ जगहें सस्ती हैं तो कुछ महँगी, इसलिए अलग-अलग जगहों पर घूमने के लिए अलग-अलग बजट की जरूरत होगीI

इन ऐतिहासिक इमारतों को देखने के लिए अच्छा समय कौन सा है?

आप भारत की इन सभी इमारतों को देखने के लिए कभी भी जा सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि गर्मी में ना जाएँI

मुझे कहाँ रहना चाहिए?

आपको इन इमारतों के आस-पास रहने के लिए कई सस्ते और महंगे होटल आराम से मिल जाएँगेI आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार अच्छे होटल का चुनाव आराम से कर सकते हैंI

रात के समय कौन-कौन सी इमारतों को देख सकते हैं?

ये सभी ऐतिहासिक इमारतें आप वहां के तय समय पर ही देखने के लिए जा सकते हैI रात के समय इन इमारतों में प्रवेश निषेध हैI

हम रात में कौन सी ऐतिहासिक इमारत देख सकते हैं?

रात के समय आप दिल्ली के इंडिया गेट पर घूमने के लिए जा सकते हैंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...