सस्ते में टेलर से सिलवाएं नीता अंबानी इंस्पायर्ड ब्लाउज डिजाइंस, देखें तस्वीरें : Nita Ambani inspired blouse designs
यहां कुछ स्टाइल टिप्स और डिज़ाइन आइडियाज दिए गए हैं जो आपको अपने टेलर के पास ले जाकर बनवाने में मदद कर सकते हैं
Nita Ambani Blouse Designs: नीता अंबानी के स्टाइल से इंस्पायर्ड ब्लाउज डिज़ाइन्स को सस्ते में टेलर से सिलवाना एक शानदार आप्शन हो सकता है। उनकी डिज़ाइन अक्सर ट्रेडिसनल और मॉडर्न दोनों का खुबसूरत कॉम्बिनेशन होता है। यहां कुछ स्टाइल टिप्स और डिज़ाइन आइडियाज दिए गए हैं जो आपको अपने टेलर के पास ले जाकर बनवाने में मदद कर सकते हैं, आइये जानते हैं:
Also read: ब्लाउज़ के बैक नॉट वाले डिज़ाइन देते हैं फैंसी और रॉयल लुक
नीता अंबानी का डिजाइनर बैक ब्लाउज
नीता अंबानी के ब्लाउज डिज़ाइन हमेशा से अनोखा और खास होता है। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी में कई डिज़ाइनों के ब्लाउज पहने। इनमें से एक विशेष ब्लाउज ऐसा था, जिसकी बैक पर बेहद सुंदर और बारीक कढ़ाई का काम किया गया था। इसमें हाथी, मां लक्ष्मी के चरणों के निशान और उनके सभी बच्चों के नाम लिखे गए थे।

अगर आपको यह ब्लाउज पसंद आया है, तो आप भी इस तरह का डिज़ाइन बनवा सकती हैं। इस तरह का ब्लाउज सीधे पल्लू की साड़ी में बहुत ही खुबसूरत लगेगा। आपको बस टेलर को अलग से कपड़ा और डिज़ाइन दिखाना होगा, और टेलर इसे तैयार कर देगा। थ्रेड और चीज़ों को आप खुद से चूस कर सकती हैं, ताकि ब्लाउज का डिज़ाइन आपकी पसंद से बने।
नीता अंबानी का जरी वर्क वाला ब्लाउज
सिल्क साड़ी पहनना तो अधिकतर लोगों को पसंद है, लेकिन इसके साथ अक्सर भारी काम वाले ब्लाउज पहने जाते हैं। कई बार साड़ी और ब्लाउज का काम एक जैसा हो जाता है, जिससे लुक थोड़ा सामान्य लगने लगता है। अगर आप अपनी सिल्क साड़ी के लुक को कुछ अलग और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो नीता अंबानी की तरह प्लेन ब्लाउज का कपड़ा खरीदकर उसे अपनी पसंद से तैयार कर सकती हैं।

इसके लिए आपको साड़ी के बॉर्डर से मेल खाता हुआ बॉर्डर खरीदना होगा। जरी वर्क की बजाय आप ब्लाउज पर स्टोन वर्क का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे एक अलग लुक मिलेगा। इसके बाद आप ब्लाउज की नेकलाइन को अपनी पसंद के अनुसार डिज़ाइन करें। इससे आपका ब्लाउज न सिर्फ खूबसूरत लगेगा, बल्कि इसमें एक खास ग्रेस भी आएगी।
नीता अंबानी का फ्लोरल पैटर्न वाला ब्लाउज
त्योहारों में ज्यादातर महिलाएं भारी साड़ियों को स्टाइल करती हैं, खासकर जिनकी नई नई शादी हुई हो तो उन्हें हेवी साड़ी पहनना अच्छा लगता है। अगर आप भी हैवी साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो फ्लोरल पैटर्न वाले ब्लाउज के साथ इसे और भी स्टाइलिश बना सकती हैं। इन ब्लाउज में जरी वर्क के साथ फूल और पत्तियों के डिज़ाइन बनाए जाते हैं, और स्लीव्स पर जालीदार बॉर्डर का काम होता है।

आप बाजार से इससे मिलता-जुलता कपड़ा खरीदकर उसे अपने पसंद के हिसाब से डिजाइन करवा सकती हैं। इससे आपका ब्लाउज न सिर्फ खूबसूरत लगेगा, बल्कि आपकी साड़ी का लुक भी और निखर जाएगा। ब्लाउज की नेकलाइन सिंपल यू-शेप में रखें, ताकि आपका लुक बेहद सुन्दर और एलिगेंट नजर आए।
इस दिवाली पर नीता अंबानी के इन ट्रेंडी ब्लाउज डिज़ाइनों से प्रेरणा लें और इन्हें अपने लिए डिजाइन करवाएं। इन ब्लाउजों को अलग-अलग साड़ियों के साथ स्टाइल करें, जिससे आपका साड़ी लुक और भी शानदार लगेगा। आप ब्लाउज के लिए अलग पैटर्न और डिज़ाइन का भी चुनाव कर सकती हैं, जो हर साड़ी के साथ परफेक्ट मैच करेंगे।
