Mumbai
Mumbai for Nightlife

मुंबई के आसपास घूमने की कुछ ख़ास जगहें

मुंबई के आसपास घूमने की उन जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां पर जाकर आपको काफ़ी अच्छा लगेगा। यह सभी पर्यटन स्थल मुंबई शहर से महज़ 100-150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

Weekend Getaways near Mumbai: मुंबई की भागदौड़ और लोकल ट्रेन के किस्से तो हम सबने सुने होंगे। यह जगह भारत की व्यवसायिक राजधानी और अपनी हलचल के लिए जानी जाती है। पर इसके आसपास कई ऐसी जगहें हैं जो काफ़ी शांत और सकून देने वाली हैं। इस लेख में हम आपको मुंबई के आसपास घूमने की उन जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां पर जाकर आपको काफ़ी अच्छा लगेगा। यह सभी पर्यटन स्थल मुंबई शहर से महज़ 100-150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं जहां पर जाने के लिए वीकेंड ट्रिप भी बनाया जा सकता है। 

मुंबई आसपास के पर्यटक स्थलों की ख़ास बात 

मुंबई के आसपास घूमने की जगहों की बात करें तो ज़्यादातर छोटे और सुंदर हिल स्टेशन का ख़्याल आता है। इन जगहों पर प्राकृतिक वातावरण के साथ काफ़ी अच्छी जैव विविधता भी देखने को मिलती है। कुछ को सर्दियों के लिहाज़ से अच्छा माना जाता है तो कुछ को तो बारिश की वजह से, इस दौरान कई सारे झरनों की ख़ूबसूरती देखने को मिलती है। मुंबई आसपास कई ऐसी जगहें भी हैं जहां पर गर्म मौसम में जाया जा सकता है। यह सभी जगहें घूमने फिरने और मौसम के लिहाज़ से बहुत ही ख़ूबसूरत हैं। 

लोनावला हिल स्टेशन 

लोनावला हिल स्टेशन 

मुंबई से महज़ कुछ ही किमी की दूरी पर स्थित लोनावला देश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। मुंबई के पास होने की वजह से इसका महत्व और भी ज़्यादा बढ़ जाता है और यह खूबसूरत हिल स्टेशन और भी ख़ास बन जाता है। गर्मी में तो लोग इस जगह पर आते ही आते हैं लेकिन मॉनसून में यह और भी निखार जाता है। इस दौरान लोनावला की खूबसूरती मानसून के दौरान होने वाली बारिश की वजह से कई गुना बढ़ जाती है। इस जगह पर आपको बहुत सारे झरने और हरा भरा वातावरण मिलेगा जिसकी वजह से आप इस छोटी सी जगह के मुरीद हो जायेंगे। प्राकृतिक वातावरण और लाजवाब मौसम लोनावाला की सबसे ख़ास बात है।

मुंबई से दूरी: 85 किमी   

मालशेज घाट हिल स्टेशन 

मालशेज घाट हिल स्टेशन 

मालशेज घाट को मुंबई ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार किया जाता है। यह मुंबई से महज़ कुछ ही दूरी पर स्थित एक माउंटेन पास है। इस जगह को वैसे तो अपनी ख़ूबसूरत पहाड़ियों और मौसम की छटा की वजह से जाना जाता है लेकिन साहसिक गतिविधियां भी ख़ूब होती हैं। मालशेज घाट बाइकर्स का सबसे फेवरेट डेस्टिनेशन है। इस जगह पर बहुत सारे झरने हैं, मानसून के दौरान पहाड़ियों से निकलते झरने आपके मन को मन मोह लेंगे। मालशेज घाट से थोड़ी ही दूरी पर एक डैम भी बनाया गया है, इस जगह पर भी आप जा सकते हैं। 

मुंबई से दूरी: 125 किमी  

माथेरान हिल स्टेशन 

माथेरान हिल स्टेशन 

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित माथेरान हिल स्टेशन महाराष्ट्र का काफी पॉपुलर हिल स्टेशन है। मुंबई और आसपास लोग इस जगह पर जाना और समय व्यतीत करना पसंद करते हैं। माथेरान हिल स्टेशन पर घूमने के लिए कई सारे विकल्प मौजूद हैं और इस जगह से पूरी सहयाद्री माउंटेन रेंज दिखाई देती है। सहयाद्री माउंटेन रेंज का नजारा पर्यटकों को काफी पसंद आता है। माथेरान हिल स्टेशन पूरे एशिया का एकमात्र ऑटोमोबाइल फ्री डेस्टिनेशन है। इसलिए इस जगह पर किसी भी तरह के प्रदूषण की सम्भावना न के बराबर रहती है। माथेरान हर मौसम में जाया जा सकता है पर सबसे अच्छा समय मानसून का होता है।

मुंबई से दूरी: 85 किमी  

इगतपुरी हिल स्टेशन 

इगतपुरी हिल स्टेशन 

महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित इगतपुरी महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि देश का एक काफी फेमस हिल स्टेशन है। यही कारण है कि इस जगह पर देश-दुनिया से पर्यटक आते हैं। मुंबई शहर से कुछ ही किमी की दूरी पर स्थित इगतपुरी हिल स्टेशन को अपने शांत सुरम्य मौसम और ख़ूबसूरत पहाड़ियों की वजह से जाना जाता है। इस जगह पर आपको प्राकृतिक वातावरण और कई तरह की जैव विविधता भी देखने को मिलती है। इस जगह पर आकर आप ट्रेकिंग, नेचर वॉक और कैम्पिंग का मज़ा ले सकते हैं। इगतपुरी बाइकर्स को भी काफ़ी पसंद है। इस जगह पर आकर आप इगतपुरी किला, यहाँ के झरने और मंदिरों को देखना बिल्कुल भी नहीं भूलें। मानसून और सर्दी के मौसम में इगतपुरी हिल स्टेशन की यात्रा अच्छी मानी जाती है।

मुंबई से दूरी: 120 किमी  

तम्हिनी घाट हिल स्टेशन 

तम्हिनी घाट हिल स्टेशन 

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित तम्हिनी घाट एक मोटरेबल माउंटेन पास है जिसका निर्माण मुख्य रूप से पुणे और रायगढ़ जिले को आपस में जोड़ने के लिए किया गया था। इस जगह पर आपको कई सारे पहाड़ और उनसे निकलते झरने दिखाई देते हैं, जो इस जगह की ख़ूबसूरती को बढ़ा देते हैं। मुंबई से इस जगह पर पहुँचना काफ़ी आसान है जिसकी वजह से इस जगह पर पर्यटक गतिविधियाँ भी ख़ूब दिखाई देती हैं। इस जगह पर यदि आप आते हैं तो आपको काफी सारे वाटरफॉल देखने को मिल जाएंगे। इस जगह पर कुंडनिका वैली नामक एक पॉइंट भी है जहां जाना पर्यटक पसंद करते हैं, तम्हिनी घाट की यात्रा के दौरान आपको जरूर जाना चाहिए।

मुंबई से दूरी: 160 किमी 

जव्हार हिल स्टेशन 

जव्हार हिल स्टेशन 

मुंबई सिटी से कुछ ही दूरी पर स्थित जव्हार महाराष्ट्र का एक हिल स्टेशन है। यह मानसून के दौरान बहने वाले अपने ख़ूबसूरत झरनों की वजह से मशहूर है। इस जगह पर एक क़िला भी है जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। इस जगह का सुंदर नज़ारा सैलानियों को दूर से ही अपनी तरफ़ आकर्षित करता है। इस जगह से सूर्योदय का काफ़ी ख़ूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है। जिसे देखने के लिए एक सनराइज़ प्वाइंट भी बनाया गया है। जव्हार हिल स्टेशन के बारे में ज़्यादा लोगों को नहीं पता है। इसलिए इस जगह पर भीड़भाड़ नहीं होती है जो शांति से समय बिताने के लिहाज़ से अच्छा है।

मुंबई से दूरी: 140 किमी 

अलीबाग महाराष्ट्र 

अलीबाग महाराष्ट्र 

मुंबई से कुछ ही किमी की दूरी पर स्थित अलीबाग मुंबई का एक खास टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इस जगह को अपने ख़ूबसूरत समुद्री किनारों और पर्यटक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आने के लिए आप दो दिन की वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इस जगह पर बहुत सारी वॉटर एक्टिविटीज होती रहती हैं जिसका पर्यटक भरपूर मज़ा लेते हैं। आप इस जगह पर आकर कैम्पिंग भी कर सकते हैं जो आपके यात्रा के अनुभवों को कई गुना बढ़ा देगा। इस जगह पर आकर आप सीफूड खा सकते हैं। अलीबाग में आपको कई किले भी देखने को मिल जाएंगे।

मुंबई से दूरी: 95 किमी 

नासिक  

नासिक  

महाराष्ट्र में स्थित नासिक एक जिला होने के साथ-साथ एक बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी है। इस जगह पर घूमने और देखने के लिए काफ़ी कुछ है और कई तरह की पर्यटक गतिविधियाँ की जाती हैं। इस जगह पर यात्रा के दौरान आपको बहुत सारे मंदिर और कई पुराने क़िले देखने को मिलेंगे। इस जगह पर कई सारे ट्रेकिंग स्पॉट और झरने भी हैं जो आपकी यात्रा के अनुभवों को बढ़ा देंगे और आपके अंदर रोमांच पैदा करेंगे। नासिक यात्रा के दौरान आपको भगवान शिव का त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग भी देखने को मिल जाएगा। यात्रा के लिहाज़ से नासिक जाने का सबसे अच्छा समय मॉनसून और सर्दी का होता है।

मुंबई से दूरी: 160 किमी 

कर्जत हिल स्टेशन 

कर्जत हिल स्टेशन 

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित कर्जत हिल स्टेशन मुंबई के लोगों की पसंदीदा जगहों में आती है। इस जगह को वीकेंड डेस्टिनेशन के तौर पर देखा जाता है और सप्ताह के अंत में लोग समय व्यतीत करने के लिए आते हैं। इस जगह  पर घूमने के साथ साथ ट्रेकिंग के भी कई विकल्प मौजूद हैं। यह ट्रेकिंग प्वाइंटस सहयाद्री माउंटेन रेंज से घिरे हुए हैं, जिसकी वजह से काफ़ी ख़ूबसूरत दृश्य देखने को मिलते हैं। ट्रेकिंग के रास्ते पर आपको कई वाटरफॉल भी देखने को मिल जाएंगे। कर्जत हिल स्टेशन को आप सर्दी और मॉनसून में विजिट कर सकते हैं।

मुंबई से दूरी: 60 किमी 

शाहपुर हिल स्टेशन 

शाहपुर हिल स्टेशन 

मुंबई सिटी से करीब सत्तर किलोमीटर की दूरी पर स्थित शाहपुर को एक पर्यटन स्थल के तौर पर बहुत ही कम लोग जानते हैं। यह हिल स्टेशन बाकी जगहों की तुलना में काफी कम प्रसिद्ध है लेकिन यह घूमने और वीकेंड ट्रिप के लिहाज़ से काफ़ी अच्छी जगह है। इस जगह पर आपको पहाड़ की ख़ूबसूरती के साथ साथ कई सारे पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएँगे और आप अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे। शाहपुर में आपको कई सारे वाटरफॉल देखने को मिल जाएँगे। इस जगह पर आकर आप ट्रेकिंग करने के साथ साथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी देख सकते हैं। 

मुंबई से दूरी: 85 किमी 

मुंबई आसपास घूमने का अच्छा समय 

अगर आप ऊपर बताए गए मुंबई के आसपास घूमने की जगह में से किसी भी जगह को विजिट करने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप मॉनसून या सर्दी में ही इन जगहों को विजिट करें, क्योंकि मॉनसून और सर्दी का समय मुंबई के आसपास घूमने की जगह को विजिट करने का सबसे अच्छा समय रहता है।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...