गणेश उत्सव पर इस बार इस आसन रेसिपी से बनायें महाराष्ट्रीयन पूरण पोली
आप भी अगर इस बार गणेश उत्सव के दौरान पूरण पोली बनाने का मन बना रहे हैं तो चलिए हम आपको दाल, गुड़, इलाइची और आटे से बनने वाली इस पूरण पोली को एकदम अलग तरीक़े की महाराष्ट्रीयन रेसिपी बताते हैं।
Pooran Poli Recipe: गणेशोत्सव देशभर में धूम धाम से मनाया जाने वाला त्योहार है। पूरे सालभर लोग बप्पा के आने का इंतज़ार करते हैं। ख़ासतौर पर महाराष्ट्र में तो गणपति उत्सव के समय माहोल ही अलग रहता है। वैसे तो यहाँ गणेश भगवान के भोग के लिए तरह-तरह के पकवान बनाये जाते हैं लेकिन पूरण पोली तो हर घर में ज़रूर बनती है। आप भी अगर इस बार गणेश उत्सव के दौरान पूरण पोली बनाने का मन बना रहे हैं तो चलिए हम आपको दाल, गुड़, इलाइची और आटे से बनने वाली इस पूरण पोली को एकदम अलग तरीक़े की महाराष्ट्रीयन रेसिपी बताते हैं। इसको हेल्थी बनाने के लिए हम मैदे की जगह ज्यादा आटे का और चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करेंगे। जानते हैं रेसिपी-
Also read: इस बार ट्राई करें ग्रीन मूंग बर्गर, पहले नहीं खाया होगा इससे टेस्टी और हेल्दी बर्गर
पूरन पोली बनाने के लिए सामग्री

- चना दाल- 1 कप धुली
- गुड़- 1 कप
- इलाइची पाउडर- 1 टी स्पून
- जायफल- 1 टी स्पून
- आटा- 1½ कप
- मेदा- ½ कप
- हल्दी पाउडर- ½ टी spoon
- नामक- स्वादुनसार
- तेल- आवश्यकतानुसार
पूरण पोली बनाने की विधि

- सबसे पहले पूरण पोली बनाने के लिए इसका डो तैयार कर लें। इसके लिए डेढ़ कप गेहूं के आटे में आधा कप मैदा मिलाएँ। थोड़ा सा नमक और हल्दी डालें और फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए डो तैयार कर लें।
- डो बिल्कुल लचीला बनाना है। चिकना करके कपड़ा ढाँककर इसको कम से कम आधा घंटे के लिए छोड़ दें।
- चने की दाल को धोकर चार से पाँच घंटे के लिए भीगने देना है। अगर समय कम है तो आप बिना भिगाये हुए भी दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुकर में दाल में चार-पाँच सीटी लगा लें।
- जब दाल ठंडी हो जाये तो उसको मेशर से अच्छे से मिक्स कर लें।
- एक पैन में जरा सा घी डालें और दाल को थोड़ा भून लें। इसमें गुड़ डालें और लगभग सात से आठ मिनट तक अच्छे से मिक्स करें।
- इसमें थोड़ा सा इलाइची पाउडर और कददूकस किया हुआ जायफल डालकर पकाएं। मिश्रण को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- पूरन पोली बनाने के लिए सबसे पहले आटे से लोई लेकर उसे पूरी के बराबर गोलाकर बेल लें।
- इसके बाद इस पूरी में तैयार की गई फीलिंग को भरकर दोबारा रोटी की तरह गोलाकार बेल लें।
- तवा अच्छे से गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल डालकर पोछ दें। पूरन पोली को उस पर डालकर दोनों तरफ घी लगाकर अच्छी तरह सेंकें।
- आपकी पूरन पोली बप्पा को भोग लगाने के लिए तैयार है। इसे सर्व करते समय ऊपर से और घी डालें।
- इसको दूध, घी, कटाची आमची या आलू की सब्ज़ी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
- तो, आप भी इस बार गणेशोत्सव के दौरान हमारी बतायी इस आसान सी रेसिपी से महाराष्ट्रीयन पूरण पोली का ज़रूर आनंद लें। देखना, बड़ो से लेकर बच्चों तक हर किसी को महाराष्ट्रीयन पूरण पोली खूब पसंद आने वाली है।
