औषधीय गुणों वाले पौधे हैं बड़े काम के
यह पौधे जिनके घर में गार्डेन है वह आसानी से लगा सकते हैं और जिनके घर में गार्डेन नहीं है, अथवा जिनके घर में कम जगह है वह इन्हें गमले में लगा सकते हैं।
Medicinal plants and Herbs: प्रकृति ने पेड़ पौधों के रूप में हमें एक बहुत बड़ा उपहार सौंपा है। यह हमारे लिए तरह तरह से उपयोगी होते हैं। कुछ पौधे हमें मीठे ताज़े फल उपलब्ध कराते हैं, कुछ सब्ज़ियाँ, तो कुछ औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आज हम आप लोगों को कुछ औषधीय पौधों के बारे में बताने वाले हैं। यह पौधे जिनके घर में गार्डेन है वह आसानी से लगा सकते हैं और जिनके घर में गार्डन नहीं है, अथवा जिनके घर में कम जगह है वह इन्हें गमले में लगा सकते हैं।
यह वह औषधीय पौधे हैं जो घरेलू उपचार का काम करते हैं और हर तरह की बीमारी से बचाने के साथ साथ हमारी सेहत को भी दुरुस्त रखते हैं। इन पौधों को घर में लगाने से एक तरफ़ जहाँ आप अपने बाग़वानी लगाने के शौक़ को पूरा कर पाएँगे वहीं दूसरी तरफ़ अपनी सेहत को भी सुधार पाएँगे।
गिलोय

औषधीय पौधों को अपने घर में लगाने का विचार बना रहे हैं तो गिलोय ज़रूर लगाएँ। गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर एक ऐसा पौधा है जो बुखार, ज़ुकाम जैसी बीमारियों को दूर करता है। हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में अच्छी भूमिका निभाती है। गिलोय में एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं, ये स्किन से जुड़ी तमाम दिक्कतों को दूर करने में भी हेल्प करता है।
एलोवेरा

एलोवेरा भी एक औषधीय पौधा है। यह हमारी सेहत और स्किन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने और रोगों से लड़ने की क्षमता रखता है। एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। इसका उपयोग करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मौसम की वजह से होने वाली बीमारियों जैसे कि बुखार-ज़ुकाम को ठीक करता है। इससे सेहत सम्बन्धी परेशानियों से निजात मिलती है। यह स्किन में ग्लो लाने, चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने और शरीर पर जले कटे के निशान को मिटाने में काफ़ी उपयोगी है।
लेमन ग्रास

लेमन ग्रास एक ऐसा पौधा है जिसके कई औषधीय गुण हैं। यह हमारे शरीर को रोग से बचाता और हमारी इम्यूनिटी को स्ट्रोंग करता है। लेमन ग्रास का उपयोग पेट में सूजन, पेट में ऐंठन, अपच, उल्टी और क़ब्ज़ जैसी पाचन संबंधी दिक्कत होने पर राम बाण की तरह काम करता है। यह पेट और पाचन से जुड़ी समस्यों के निदान में बहुत ही ज़्यादा उपयोगी होता है। लेमन ग्रास से सिर दर्द, बदन दर्द और गले में दर्द जैसी तकलीफों से भी निजात मिलती है। यह तमाम तरह की बीमारियों को दूर करके हमारे शरीर को निरोग बनाता है।
पुदीना

पुदीना हमारे घरों में लगाया जाने वाला बहुउपयोगी पौधा है। यह आसानी से उग भी आता है इसलिए इसे अपने घर में ज़रूर लगाना चाहिए। औषधीय गुणों से भरपूर पुदीने का सेवन शारीरिक कमजोरी को दूर करता है। यह बुखार में बहुत ही कारगर पाया गया है। पेट से जुड़ी दस्त, पेचिश, लीवर जैसी दिक्कतों में भी इससे आराम मिलता है। ये सन बर्न, पिंप्लस, एक्ने जैसी स्किन जैसे समस्याओं से बचाता है। चेहरे पर ग्लो लाता है।
तुलसी

तुलसी एक नहीं कई तरह से उपयोगी पौधा है। औषधीय के साथ-साथ इसका बहुत ही ज़्यादा धार्मिक महत्व है। यही वजह है कि हमारे यहाँ अधिकतर घरों में पहले से पाया जाता है। कुछ लोग इसे अपनाए यहाँ पूजा पाठ के लिए लगाते हैं तो कुछ लोग इसके औषधीय गुणों के उपयोग के लिए। तुलसी के पत्ते हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते और रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करते हैं। तुलसी का उपयोग सर्दी-ज़ुकाम, गले में खराश जैसी कई दिक्कतों को दूर करता है। यह स्किन से जुड़ी समस्याओं के निदान में काफ़ी कारगर पाया गया है।