घर में इन पांच पौधों को रखने से बनी रहती है शांति: Plants For Home Peace
Plants For Home Peace

Plants For Home Peace: घर को सुंदर बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरह से सजाते हैं। उन्हीं में से एक तरीका है घर में सुंदर पौधों को लगाना। लेकिन अगर आप घर में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो वास्तु शास्त्र को भी ध्यान में रखें। घर में रखी हर चीज़ वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके जीवन पर प्रभाव जरूर डालती है। इसीलिए वास्तु में हर चीज़ को रखने के लिए समय और सही दिशा के बारे में बताया गया है।

Plants For Home Peace:वास्तु शास्त्र के हिसाब से पौधों की सजावट

वास्तु शास्त्र में पेड़ पौधों के लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं जिन्हें घर में सही ढंग से लगाने से सुख समृधि आती है। इनके सकरात्मक प्रभाव से घर के सदस्यों की भी तरक्की होती है। तो चलिए जानते है कि किन पौधों को घर में लगाकर आप न सिर्फ घर की सुन्दरता को बढ़ा सकते हैं बल्कि घर में सुख और शांति भी ला सकते हैं।   

हरसिंगार

Plants For Home Peace
Plants For Home Peace-Harsingar

हरसिंगार के फूल बहुत खूबसूरत होते हैं। ये पौधा अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। धन की देवी माता लक्ष्मी को हरसिंगार के फूल बेहद प्रिय हैं। वास्तु के अनुसार हरसिंगार का पौधा घर की तमाम समस्याओं को हल करता है। वास्तु के अनुसार इस पुष्प के पौधे को छूने मात्र से ही मानसिक तनाव कम होने लगता है और घर में सुख-शांति आती है। घर में हरसिंगार का पौधा लगाने से आर्थिक समस्या भी दूर होती है।

रातरानी

रातरानी के फूल रात में महकते हैं जबकि बाकी अन्य पुष्प सूर्यास्त के बाद मुरझा जाते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, रातरानी के फूलों की महक से हमारा मानसिक तनाव कम होता है। माना जाता है कि घर में रातरानी लगाने से घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है और वैवाहिक जीवन भी सुखद रहता है।

चंपा

Champa
Champa Plants

चंपा के पौधे हमेशा हरे रहते हैं और इसके फूल हल्के पीले रंग के होते हैं। चंपा में भी बहुत से औषधीय गुण पाए जाते हैं। वास्तु शास्त्र में भी चंपा के फायदे बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार जिस घर में चंपा का पौधा होता है वहां से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। इसके प्रभाव से परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है और घर में संपन्नता आती है।

हरी-भरी तुलसी

घर के आँगन में जिस तरह से तुलसी धार्मिक रूप से लाभकारी और शांति का प्रतीक होती है उसी तरह से ये आपके घर को सुंदर बनाने में भी बड़ा योगदान देती है। इसी के साथ साथ तुलसी दवा के रूप में भी काम करती है। इसलिए हर घर में तुलसी का होना वास्तु के रूप में भी घर की समृद्धि में बड़ा योगदान रहता है।    

चमेली

Chameli
Chameli

यह पौधा भी अपनी महक के लिए जाना जाता है। वास्तु में चमेली को घर में लगाना बेहद शुभ माना गया है। चमेली के पुष्प घर में मौजूद सदस्यों के भाव और विचार को सकारात्मक बनाते हैं। इसे लगाने से घर के सदस्यों के अंदर का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे किसी भी काम को नयी ऊर्जा के साथ करते हैं।

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...