अगर आप भी हैं सोशल एंग्जाइटी के शिकार, तो निपटने के लिए अपनाएं ये तरीके: Overcome Social Anxiety
Overcome Social Anxiety

अगर आप भी हैं सोशल एंजाइटी के शिकार, तो निपटने के लिए अपनायें ये तरीक़े

कुछ लोग लोगों के साथ मिलने-जुलने में संकोच महसूस करते हैं। किसी भी मीटिंग, पार्टी, सोशल फंक्शन में जाने से घबराते हैं,  नवर्स हो जाते हैं।  शायद वो अपने इस व्यवहार की और ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन ये सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर या सोशल फ़ोबिया के लक्षण हैं।

Overcome Social Anxiety:  कुछ लोग लोगों के साथ मिलने-जुलने में संकोच महसूस करते हैं। किसी भी मीटिंग, पार्टी, सोशल फंक्शन में जाने से घबराते हैं,  नवर्स हो जाते हैं। शायद वो अपने इस व्यवहार की और ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन ये सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर या सोशल फ़ोबिया के लक्षण हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर टॉप 3 मानसिक बीमारियों में से एक है। कई बार समय के साथ यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन, अगर समय के साथ भी आप इससे नहीं उभर पा रहे हैं तो यह धीरे-धीरे बड़ी समस्या का रूप ले सकती है। इससे आत्म-सम्मान यानी सेल्फ-एस्टीम कई बार कम होने लगती है। इसलिए समय रहते इससे निपटना ज़रूरी है। जानते हैं इसको ओवरकम करने के तरीक़े-

Also read: घर की ऐसी बातें भूलकर भी किसी को न बताएं, मान-सम्मान की होती है हानि: Chanakya Niti Tips

कान्फिडेंट रहें

Overcome Social Anxiety
Be confident

किसी भी समस्या से उभरने के लिए ख़ुद को उन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करना ज़रूरी है। यदि आपको भीड़ में जाने से घबराहट महसूस होती है, तो जाने से पहले ही अपना माइंड सेट करें। इससे आपके अंदर विश्वास की भावना विकसित होगी। सोशल गैदरिंग से भागने की बजाय उसका सामना करें। धीरे-धीरे लोगों से बात करने का प्रयास करें।

सांसों पर नियंत्रण रखें

meditation
meditation

एंजाइटी के कारण शरीर में ॰बदलाव होते हैं जिससे आप असहज महसूस कर सकते हैं।  इस वजह से आपकी सांसें तेज या बहुत धीमी हो सकती हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। शांत जगह में आराम से बैठकर नाक से धीरे-धीरे 4 सेकेंड के लिए सांस अंदर लें फिर 2 सेकेंड के लिए सांस को रोककर रखें और फिर धीरे-धीरे मुंह के जरिए 6 सेकेंड में सांस छोड़ें। ऐसा कई बार करें, आप रिलैक्स महसूस करेंगे।

Running
Running helps you to overcome social anxiety


फिजिकिल एक्टिविटी जैसे जॉगिंग, रनिंग आदि से एंजाइटी को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही योग करें। ऐसा करने से मूड बदलने और एंजाइटी की समस्या से निजात पाया जा सकता है। इसके अलावा मसल रिलैक्सेशन एक्सरसाइज भी करें।

पहले कम भीड़भाड़ में जाएं

enjoy with your friends
Try to enjoy with your friends

अगर आप लोगों और भीड़ के बीच असहज महसूस करते हैं तो अचानक से बहुत भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने की जगह पहले कम भीड़ वाली जगहों पर परिवार और दोस्तों के साथ जाना शुरू करें। उनके साथ शॉपिंग करने के लिए जाएं। लोगों से बाहर आंखों से आंखें मिलाकर बात करने की कोशिश करें। पॉजिटिव होकर बात करने की कोशिश करें। इससे आपकी सोशल एंजाइटी धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

नकारात्मक विचार नहीं आने दें

Negativity
Negativity may increase your anxiety

सोशल एंग्जायटी अक्सर नकारात्मकता के कारण होती है। अक्सर सोशल एंग्जायटी वाले लोग पब्लिक के बीच में जाने से पहले ही अपने मन में कई तरह के नकारात्मक विचार ले आते है। उन्हें लगता है कि वो जाएँगे तो लोग उन्हें जज करेंगे, उनका मजाक बनाएंगे। कोशिश करें कि आप नकारात्मक विचारों को से दूर रहें।

तो, अगर आप या आपके बच्चे सोशल एंग्जाइटी से ग्रस्त हैं तो इससे निपटने के लिए ये तरीक़े आज़माकर देखिए।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...