घर की ऐसी बातें भूलकर भी किसी को न बताएं, मान-सम्मान की होती है हानि: Chanakya Niti Tips
Chanakya Niti Tips

Chanakya Niti Tips: महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री चाणक्य ने अपने ग्रंथ नीतिशास्त्र में जीवन से जुड़ी कई बातों का उल्लेख किया है। चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को अपने जीवन की कुछ निजी बातें हमेशा छुपाकर रखनी चाहिए। चाणक्य ने अपने ग्रंथ में एक श्लोक “अर्थनाशं मनस्तापं गृहे दुश्चरितानि च वञ्चनं चापमानं च मतिमान्न प्रकाशयेत्” लिखा है। जिसका अर्थ है कि व्यक्ति को अपने घर परिवार धन- संपदा से जुड़ी कुछ बातें दूसरे व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति खुद के लिए परेशानियां पैदा करता है।

चाणक्य के नीतिशास्त्र में बताई गई बातें आज के युग एकदम सटीक बैठती है। आज के जमाने में दूसरों को अपने घर- परिवार की जानकारी देने पर लोग हमारा फायदा उठाने लगते है। इसलिए चाणक्य की नीतियों का पालन करके हम अपनी प्रतिष्ठा को बचाए रख सकते हैं। आज इस लेख से हम आपको बताएंगे कि ऐसी कौनसी बातें हैं, जिन्हें चाणक्य नीति में दूसरों को बताने से मना किया गया है।

Chanakya Niti: किसी को न बताएं ऐसी बातें

Chanakya Niti
Chanakya Niti for Home

पति-पत्नी का रिश्ता मधुर और सौम्य होता है। दो अलग-अलग लोगों के विचार नहीं मिलना एक स्वाभाविक बात है। इसलिए कुछ बातों पर पति-पत्नी के बीच भी बहस हो जाती है। लेकिन, पति- पत्नी को चाहिए कि वह अपने झगड़ों को दूसरों के साथ साझा न करें। ऐसा करने से समाज में पति- पत्नी का मजाक बनता है। कभी भी अपने जीवन साथी के चरित्र और स्वभाव के बारे में दूसरों से चर्चा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के दांपत्य जीवन पर विपरित असर पड़ता है।

यदि कभी किसी व्यक्ति ने हमारा अपमान किया है तो यह बात भी हमें दूसरों के सामने नहीं कहनी चाहिए। ऐसा करने से हम अपना आत्म- सम्मान खोते हैं। दूसरा व्यक्ति हमारे अपमान की बात किसी तीसरे व्यक्ति को बता सकता है। जिससे हमें मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। साथ यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि व्यक्ति को मान- सम्मान मिलने पर घमंड भी नहीं करना चाहिए।

Chanakya niti Tips
Chanakya Niti Shastra

चाणक्य ने नीतिशास्त्र में यह भी बताया है कि व्यक्ति को कभी भी अपनी आय और खर्चों के बारे में किसी दूसरे को नहीं बताना चाहिए। धनी व्यक्ति समाज में प्रभावशाली समझा जाता है। इसलिए चरित्रहीन व्यक्ति, धनी व्यक्तियों का आर्थिक नुकसान कर सकते हैं। साथ ही कभी किसी दूसरे व्यक्ति की आय पूछना भी नीतिशास्त्र में अनुचित बताया गया है। यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी किसी के बहकावे में आकर अपनी कमजोरी नहीं बतानी चाहिए। दूसरे व्यक्ति हमारी कमजोरी का फायदा उठाकर हमारे सम्मान को ठेस पहुंचा सकते हैं। साथ ही यदि किसी व्यक्ति ने अपनी कोई बेहद ही निजी बात हमें बताई है तो उस व्यक्ति का विश्वास कभी नही तोड़ना चाहिए। उसके द्वारा बताई गई बातें को हमेशा खुद तक सीमित रखना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः किस दिन कौनसा काम करने से मिलती है सफलता? जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Shastra