आप भी करते हैं पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल? तो इन बातों का रखें ध्यान: Public WiFi Fraud
Public WIFI Fraud

Public WiFi Fraud: इंटरनेट (Internet)आज के समय में हर किसी की जरूरत बन चुका है। ऐसे में कई बार आपको सार्वजानिक जगहों पर फ्री में वाईफाई की सुविधा मिलती है, जिसका आप भरपूर मजा उठाते हैं। लेकिन, यहीं आपकी एक छोटी सी गलती मजा को सजा में बदल सकती है। दरअसल, रेलवे , बस स्टैंड, एयर पोर्ट्स और रेस्टोरेंट्स पर मिलने वाले वाईफाई से बहुत लोग कनेक्ट रहते हैं, जिसका फायदा उठाते है हैकर्स। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे हो सकता है भला? तो चलिए हम बताते हैं कि कैसे वाईफाई आपको नुकसान पहुंचा सकता हैं।

Public WiFi Fraud: कैसे बनते हैं हैकर्स का शिकार?

Public WiFi Fraud
Wifi Hackers

इंटरनेट की बढ़ती जरूरत को देखते हुए रेलवे, बस स्टैंड, एयर पोर्ट्स और रेस्टोरेंट्स जैसी सार्वजानिक जगहों पर फ्री वाईफाई की सुविधा दी जाती है। ऐसे में बहुत से लोग इसका इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन इस दौरान आपका सतर्क रहना बहुत जरूरी है। अगर आप कभी भी पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि उस दौरान आप अपने फोन से किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन न करें। क्योंकि इस दौरान आपकी पर्सनल जानकारी लीक होने का खतरा रहता है। अगर आप पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करते हुए पेमेंट करते हैं तो आपकी जानकारियां घात लगाए बैठे हैकर्स तक पहुंच जाती है और वह उनका इस्तेमाल करते हुए आपके बैंक अकॉउंट को खाली कर सकते हैं। इसलिए हमेशा सुरक्षित वाईफाई नेटवर्क का ही इस्तेमाल करें। क्योंकि आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

क्या करें-क्या न करें?

Public WiFi Fraud Tips
Wifi Fraud Problem Solution

1) बहुत जरूरी होने पर ही पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करें, लेकिन उससे पहले ये जरूर जांच ले कि वो कितना सुरक्षित है।
2) पब्लिक वाईफाई यूज करते हुए कभी भी ट्रांजेक्शन न करें, वरना आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
3) पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करते हैं तो हैकर्स आपके फोन या लैपटॉप को हैक कर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
4) पब्लिक वाईफाई इस्तेमाल करते समय सभी शेयरिंग को जरूर बंद कर दें।
5) हैकिंग का शिकार होते ही सबसे पहले अपने बैंक में जाकर बैंक अकॉउंट को ब्लॉक करवा दें, ताकि आप आर्थिक नुकसान होने से बच जाएं।
6) अगर आप पब्लिक वाईफाई का यूज करते हुए हैकिंग का शिकार हो जाते हैं तो नजदीकी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर सूचित करें।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...