जानिए बिग बॉस 16 के वो डायलॉग्‍स जो चढ़े लोगों की जुबान पर: Bigg Boss 16 Contestants
Bigg Boss 16 Contestants Dialogue

Bigg Boss 16 Contestants: बिग बॉस 16 जो दर्शकों के फेवरेट रियलिटी शो में से एक है। शो का नशा लोगों पर इस कदर चढ़ता है कि वे प्रतिभागियों के फैशन से लेकर उनके स्‍लैंगस सब कुछ फॉलो करने लगते हैं। अब तक बिग बॉस के जितने भी शो आए हैं आज तक उनके डायलॉग्‍स , शो के दौरान हुई दोस्‍ती और प्‍यार, लडाईयां सब दर्शकों की जुबान पर चढ़ा है। बात डायलॉग्‍स की करें तो अब तक के सभी सीजन्‍स में शहनाज गिल का ‘साडा कुत्‍ता, कुत्‍ता… त्‍वाडा कुत्‍ता टॉमी’ आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। बिग बॉस 16 में भी कुछ डायलॉग्‍स लोगों को बहुत भा रहे हैं। बात करते हैं इस सीजन के फेमस डायलॉग्‍स की जो लोगों को भा रहे हैं।

Bigg Boss 16 Contestants: अर्चना का डायलॉग

अर्चना गौतम इस सीजन की सबसे विवादास्‍पद और एंटरटेनिंग प्रतिभागी हैं। उनकी आवाज की क्‍वालिटी हो या छोटी छोटी बातों पर लड़ाई दर्शकों के लिए शो में मसाला का काम करती हैं। उनके कई डायलॉग्‍स इस सीजन में छाए हुए हैं। जिसमें जो सबसे ज्‍यादा फेमस हुआ है वो है ‘मारते मारते मोर बना दूंगी’।

एम सी स्‍टैन का डायलॉग हुआ वायरल

बिग बॉस 16 में एमसी स्‍टैन के बोले हुए डायलॉग्‍स न सिर्फ लोगों की जुबां पर चढ़े बल्कि उनके ऊपर मीम्‍स की भी सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आ गई है। एम सी स्‍टैन के ‘शेमणी’ बोलने के अंदाज को तो कॉपी करना मुश्किल है लेकिन उनके फैंस के बीच ये शब्‍द वायरल हो गया है। वहीं जब एम सी स्‍टैन ने अपने जूते का दाम बताते हुए कहा इतने में तो ‘तेरा घर जाएंगा’ उसके बाद इस पर उनके फैंस ने मीम्‍स बना कर इसे भी सोशल मीडिया पर वायरल किया। उनके ‘फील यू ब्रो’ को तो शो में कई बार सलमान, शेखर सुमन और गेस्‍ट सेलिब्रिटीज भी इस्‍तेमाल करते देखे जा चुके हैं।

अब्‍दू रोजिक का ‘बहुत मजे’ है फैन्स के बीच फेमस

अब्‍दू रोजिक बिग बॉस के अकेले ऐसे कंटेस्‍टेंट हैं जिन्‍हें हर कोई पसंद करता है। यहां तक की बिग बॉस के घर में उनके कॉम्पिटेटर्स भी उन्‍हें पसंद करते हैं। अब्‍दू के गाने हों या उनका हर लड़की के साथ फ्लर्ट करना सब उनकी अदाओं के दीवाने हैं। छोटे भाईजान के प्‍यारे से अंदाज में ‘बहुत मजे’ सुनना लोगों को अच्‍छा तो लगता ही है। इसके साथ ही अब ये बहुत मजे फैंस की डिक्‍शनरी में भी शामिल हो चुका है।

अंकित गुप्‍ता के वन लाइनर्स

अंकित गुप्‍ता भले ही बिग बॉस के घर से बाहर हो चुके हैं लेकिन उनके वन लाइनर्स इस सीजन में दर्शकों को खूब पसंद आए हैं। जब निम्रत कौर ने उन्‍हें घर के सदस्‍यों में सबसे कम रेट किया था उस समय अंकित के ‘तमाचा’ वन लाइनर ने सबकी बोलती बंद कर दी थी। ‘अगर सबसे कम इन्‍वॉलवेंट के बाद भी इतने आगे तक शो में हूं तो ये तुम सबके मुंह पर तमाचा है’। वहीं जब शालीन भनोट, टीना को बता रहे थे कि वह उनके लिए कितने काम करते हैं। उस वक्‍त अंकित ने कहा कि ‘ये बॉयफ्रेंड की क्‍वालिटी बता रहा है या स्‍पॉट दादा की’ और इस वन लाइनर को मार उन्‍होंने लाइमलाइट जीत ली थी। अर्चना के साथ भी उनके दो वन लाइनर खूब पसंद किए गए। ‘तुम्‍हारे पास तो दोस्‍त भी नहीं है दुश्‍मनी निकालने के लिए’ और ‘ तुम घर के अंदर इतना ज्‍यादा न कर देना कि बाहर जाकर खुद ही बोलना पड़े कि मैने ये क्‍या कर दिया।’ ऐसे ही कई वन लाइनर्स हैं जो कि दर्शकों को बेहद पसंद आए हैं।

‘चिकन-चिकन’ करते हैं शालीन

इस बार के बिग बॉस में सबसे ज्‍यादा प्रचलित होने वाला शब्‍दो में से एक है ‘चिकन’। शालीन भनोट ने चिकन को इतन मशहूर किया कि शो के प्रोमो से लेकर वीकेंड के वार तक उनकी चिकन की पुकार के ही चर्चे होते रहे।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...