20+ गुजरात में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Gujarat Famous Places

20+ गुजरात में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

इस जगह पर आप आकर यहाँ के खानपान और संस्कृति को जान और समझ सकते हैं। साथ ही साथ इस राज्य में मौजूद तरह तरह के पर्यटन स्थलों पर भी घूमने का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

Gujarat Me Ghumne ki Best Jagah: गुजरात एक बहुत ही ख़ूबसूरत और समृद्ध राज्य है। यह अपने प्राचीन इतिहास और तरह तरह की व्यापारिक गतिविधियों की वजह से जाना जाता है। इस जगह पर आप आकर यहाँ के खानपान और संस्कृति को जान और समझ सकते हैं। साथ ही साथ इस राज्य में मौजूद तरह तरह के पर्यटन स्थलों पर भी घूमने का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको गुजरात के सभी प्रमुख स्थलों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। 

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple)408.9 
राजकोट (Rajkot) 226.4
चंपानेर पावागढ़ (Champaner pavagadh)146.1
अहमदाबाद (Ahmedabad)0
सापुतारा हिल स्टेशन (Saputara Hill Station)399.6
कंकरिया झील (kankaria lake)3.0
द्वारका (Dwarka)448.8
कच्छ का रण (Kutch)399.4
वडोदरा (Vadodara)110.7
पाटन (Patan)128.6
गांधीनगर (Gandhinagar)27.8 
गिर अंतरराष्ट्रीय उद्यान (Gir National Park)326.6 
भुज (Bhuj)331.5 
लक्ष्मी विलास पैलेस (Laxmi Vilas Palace)111.5 
खिजड़िया पक्षी अभयारण्य (Khijadiya Bird Sanctuary)295.6
पोरबंदर बीच (Porbandar Beach)397.2
जूनागढ़ (Junagadh)316.5
गिरनार (Girnar)319.9
सूरत (Surat)266.8 
धोलावीरा (Dholavira)338.0
20+ गुजरात में ये हैं घूमने की सबसे बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Gujarat Me Ghumne ki Best Jagah
Somnath Temple

सोमनाथ का मंदिर हमारे देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह मंदिर हमारे12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। जिसकी वजह से इस मंदिर की बहुत ही ज़्यादा मान्यता है और हर दिन हज़ारों की संख्या में इस जगह पर दर्शन के लिए लोग जाते हैं। यह मंदिर काफ़ी प्राचीन है और 12वीं सदी से ही ईरानी, तुर्की, अफगानी राजाओं के आक्रमण का गवाह रहा है। यह कई बार बड़ी बेरहमी से लूटा है। 

सोमनाथ मंदिर आरती टिकट का शुल्क प्रति व्यक्ति 200 रुपये होगा, आप एक दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं। सोमनाथ मंदिर की आरती की बुकिंग मंदिर में की जा सकती है।

Rajkot
Rajkot

राजकोट गुजरात का एक प्रमुख पर्यटन स्थल होने के साथ एक बड़ा व्यापारिक केंद्र भी है। इस जगह पर ऑटोमोबाइल, हस्तशिल्प और अन्य कई तरह के उद्योग आपको देखने को मिल जायेंगे। राजकोट अपने वास्तुशिल्प और इतिहास के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर कई अच्छे और ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल आपको देखने के लिए मिल जायेंगे। आप खंभालिदा गुफाएं, स्वामीनारायण मंदिर, लालपारी झील, ईश्वरीय पार्क, प्रद्युम्न जूलॉजिकल पार्क घूम सकते हैं।

राजकोट एक नगर है जिसमें कई पर्यटन स्थल आते हैं। कुछ जगहों पर प्रवेश शुल्क लग सकता है। 

Champaner pavagadh
Champaner pavagadh

चंपानेर पावागढ़ पर्यटन के लिहाज़ से गुजरात का एक प्रमुख नगर है। इस जगह पर आकर आप कई पर्यटन स्थलों पर घूम सकते हैं। यह पावागढ़ मंदिर की वजह से भी जाना जाता है जोकि मां काली को समर्पित है। यह मंदिर को मां सती के 51 शक्तिपीठों में से एक है। ऐसी मान्यता है कि इस स्थान पर मां सती के वक्षस्थल गिरे थे। जिसकी वजह से इस स्थान का महत्व बहुत ज़्यादा बढ़ जाता है। 

चंपानेर पावागढ़ एक नगर है जिसमें कई पर्यटन स्थल आते हैं। कुछ जगहों पर प्रवेश शुल्क लग सकता है। 

Ahmedabad
Ahmedabad

अहमदाबाद गुजरात राज्य का केंद्रबिंदु है। इस जगह से राज्य के किसी भी हिस्से में घूमना आसान हो जाता है। साथ ही साथ यह राज्य की राजधानी और प्रमुख शहर है इसलिए आपको इस जगह पर जाना ही जाना चाहिए। यह जगह हमारे राष्ट्रपिता गांधी जी से भी सम्बंधित है। इस जगह पर आपको साबरमती आश्रम के इतिहास से लेकर देश का मैनचेस्टर कहे जाने वाले नगर को देख सकते हैं। 

अहमदाबाद एक नगर है जिसमें कई पर्यटन स्थल आते हैं। कुछ जगहों पर प्रवेश शुल्क लग सकता है। 

Saputara Hill Station
Saputara Hill Station

सापुतारा की पहचान एक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में है। जिसकी वजह से प्रकृति प्रेमियों की यह पहली पसंद मानी जाती है। इस जगह पर देश भर से सैलानी तरह तरह की साहसिक और रोमांचक गतिविधियों का मज़ा लेने के लिए आते हैं। इस जगह पर आपको हरे-भरे जंगल, पहाड़ और झरने देखने को मिल जाएँगे। सापुतारा का शाब्दिक अर्थ सांपों का निवास होता है जिसकी वजह से स्थानीय लोग इस जगह पर सांपों की पूजा करते हैं। 

सापुतारा एक नगर है जिसमें कई पर्यटन स्थल आते हैं। कुछ जगहों पर प्रवेश शुल्क लग सकता है। 

kankaria lake
kankaria lake

गुजरात में आकर यदि आप किसी खूबसूरत झील की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको कांकरिया झील जरूर देखना चाहिए। इस झील का निर्माण सुल्तान कुतुबुद्दीन ने करवाया था। वर्तमान में यह शहर का प्रमुख आकर्षण और सबसे बड़ी झील के रूप में प्रसिद्ध है। इस जगह पर बच्चों के लिए मनोरंजन पार्क,  चिड़ियाघर और संग्रहालय भी है। इस जगह पर बैलून सफारी के लिए भी काफ़ी क्रेज़ देखने को मिलता है। 

कंकरिया झील पर किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लगता है। 

Dwarka
Dwarka

गुजरात में स्थित द्वारका को अपने पौराणिक और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। इस जगह पर कई सारे प्राचीन और पौराणिक स्थल हैं। यही वजह है कि इस जगह पर देश के कोने कोने से सैलानी आते हैं और इस जगह पर स्थित मंदिरों और पर्यटक गतिविधियों का लुत्फ़ उठाते हैं। इस जगह को देवनगरी के रूप में जाना जाता है जिसकी वजह से आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। मंदिर दर्शन और नदी तट का सैर लोगों को काफी आकर्षित करता है।

द्वारका एक नगर है जिसमें कई पर्यटन स्थल आते हैं। कुछ जगहों पर प्रवेश शुल्क लग सकता है। 

Kutch
Kutch

कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा। यह कहावत इस नगर के लिए बिल्कुल ही सटीक बैठती है। यही वजह है कि गुजरात आने वाले हर सैलानी की पहली प्राथमिकता कच्छ देखने की होती है। कच्छ के रण को सफेद रेगिस्तान के रूप में जाना जाता है और यह हर किसी को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है। यह जगह आपके मन में एक अलग ही तरह का रोमांच पैदा करता है। इस जगह पर रात का जो नज़ारा दिखाई देता है वह बहुत ही लाजवाब है। 

कच्छ का रण पर किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लगता है। 

Vadodara
Vadodara

वडोदरा पर्यटन के साथ साथ गुजरात का एक बहुत बड़ा औद्योगिक और वाणिज्यिक नगर भी है। इस नगर को बसाने का श्रेय सयाजीराव गायकवाड तृतीय को जाता है। वडोदरा में उनके नाम का एक बहुत ही प्रतिष्ठित स्मारक भी स्थित है। इस जगह पर घूमते हुए आपको कई तरह के शानदार वास्तुकला के नमूने दिखाई देंगे जोकि सैलानियों को अपनी तरफ़ आकर्षित करते हैं। नवरात्रि के दौरान इस जगह पर बहुत ही ज़्यादा चल पहल रहती है। 

वडोदरा एक नगर है जिसमें कई पर्यटन स्थल आते हैं। कुछ जगहों पर प्रवेश शुल्क लग सकता है।

Patan
Patan

पाटन गुजरात ही नहीं बल्कि हमारे देश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह अपनी पर्यटन गतिविधियों और पर्यटक स्थलों के लिए जाना जाता है। जिसकी वजह से इस जगह पर हर साल लाखों सैलानी आते हैं। इसी नगर में राणकीवाव पाटन भी स्थित है जोकि विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। पाटन के समृद्ध इतिहास का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह 650 वर्ष पूर्व गुजरात की राजधानी भी हुआ करती थी। 

पाटन एक नगर है जिसमें कई पर्यटन स्थल आते हैं। कुछ जगहों पर प्रवेश शुल्क लग सकता है।

Gandhinagar
Gandhinagar

गुजरात के हर जिले में कुछ ना कुछ ख़ास है। यही वजह है कि पर्यटक इस तरफ़ खींचे चले आते हैं। घूमने के लिए है। गांधीनगर का प्रमुख आकर्षण सोमनाथ मंदिर है। जिसकी देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में मान्यता है। इस जगह पर लोग भगवान के दर्शन और अपनी आस्था को ज़ाहिर करने के लिए आते हैं। इस जगह पर कई छोटे-बड़े स्मारक मौजूद है। हरे-भरे बगीचों के मध्य स्थित मंदिर की ख़ूबसूरती देखते ही बनती है। 

यह एक नगर है जिसमें कई पर्यटन स्थल आते हैं। कुछ जगहों पर प्रवेश शुल्क लग सकता है।

Gir National Park
Gir National Park

गिर अंतरराष्ट्रीय उद्यान को देश का एक प्रमुख नेशनल पार्क माना जाता है। जिसका मुख्य कारण इस जगह पर पाए जाने वाले शेर हैं। शेर जैसा जानवर जो हर किसी के आकर्षण का केंद्र होता है अफ़्रीका के बाद सबसे ज़्यादा गिर की याद दिलाता है। इस जगह पर जाकर आप तरह तरह की जैव विविधता को देखने के अलावा इस जगह पर पाए जाने वाले शेर को ज़रूर देखें। साथ ही साथ उसकी गतिविधियों को भी देखें और इस बात को जानने का प्रयास करें कि इसे जंगल का राजा क्यों कहा जाता है। 

गिर अंतरराष्ट्रीय उद्यान में टिकट का दाम 200 रुपए प्रति व्यक्ति है। 

Bhuj
Bhuj

भुज का नाम गुजरात के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। इस नगर की मान्यता इसलिए भी है क्योंकि यह किसी ज़माने में कच्छ की राजधानी हुआ करती थी। यह स्थान कई ऐतिहासिक लड़ाइयों का गवाह रहा है। यह नगर पराक्रम की वजह से भी जाना जाता है। इस जगह पर आपको तरह तरह के पर्यटन स्थलों के साथ साथ कई दर्शनीय मंदिर आपको देखने के लिए मिल जायेंगे। संगमरमरय मंदिर, प्राग महल और हरदबग महल ज़रूर जायें।

भुज एक नगर है जिसमें कई पर्यटन स्थल आते हैं। कुछ जगहों पर प्रवेश शुल्क लग सकता है।

Laxmi Vilas Palace
Laxmi Vilas Palace

लक्ष्मी विलास पैलेस को गुजरात की शान कहा जा सकता है। यह वडोदरा स्थित गायकवाड के शाही परिवार का घर है। जिसका निर्माण 1890 के आसपास किया गया था और इसके बनने में 12 साल का समय लगा था‌। जिसकी वजह से 700 एकड़ के क्षेत्र में फैला यह प्लेस लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है। जिसकी वजह से इस जगह पर सैलानियों की भीड़ रहती है। इस जगह पर आपको भी आना चाहिए। 

लक्ष्मी विलास पैलेस में टिकट का दाम 200 रुपए प्रति व्यक्ति है। 

Khijadiya Bird Sanctuary
Khijadiya Bird Sanctuary

खिजड़िया पक्षी अभ्यारण गुजरात के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह देश भर से आए सैलानियों को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है। यह 1992 में बना यह अभ्यारण जामनगर से महज़ 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह सभी प्रकार के पक्षियों के लिए एक ख़ूबसूरत और सुरक्षित आश्रय है। इस जगह पर वर्तमान में 300 से भी अधिक प्रकार के प्रवासी पंछी हैं। यदि आप प्रकृति और पक्षी प्रेमी हैं तो यह आपको बहुत पसंद आएगा। 

खिजड़िया पक्षी अभयारण्य में टिकट का दाम 40 रुपए प्रति व्यक्ति है। 

Porbandar Beach
Porbandar Beach

पोरबंदर एक पर्यटन स्थल के साथ महात्मा गांधी का जन्म स्थान भी है। जिसकी वजह से यह दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस जगह पर ही पोरबंदर जलाशय स्थित है। इस जगह पर आपको कई प्रसिद्ध मंदिर और समुद्र तट देखने को मिल जाते हैं। पोरबन्दर देश का एक बहुत महत्वपूर्ण बंदरगाह भी है। यह व्यापारिक विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस जगह पर जाकर पोरबंदर बीच का मज़ा ज़रूर लें। 

पोरबंदर एक नगर है जिसमें कई पर्यटन स्थल आते हैं। कुछ जगहों पर प्रवेश शुल्क लग सकता है।

Junagadh
Junagadh

जूनागढ़ को जूनागढ़ के राजमहल की वजह से जाना जाता है। जिसमें कई सारे ऐतिहासिक राज छुपे हुए हैं। यही वजह है कि देश भर से सैलानी इस मंदिर को देखने के लिए आते हैं। इस जगह पर आकर आपको महल के साथ साथ कई आकर्षक पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे। इस जगह पर आकर आप कई ऐतिहासिक जगहों और घटनाओं के बारे में जान पायेंगे। यह जगह काफ़ी ख़ूबसूरत भी जो आपके मन को प्रसन्न कर देगी। 

यह एक नगर है जिसमें कई पर्यटन स्थल आते हैं। कुछ जगहों पर प्रवेश शुल्क लग सकता है।

Girnar
Girnar

सौराष्ट्र में स्थित गिरनार गुजरात का प्रमुख पर्यटन स्थल है जिसकी वजह से इस जगह पर देश के कोने कोने से सैलानी आते हैं और इस जगह पर स्थित पर्यटन स्थलों पर घूमना पसंद करते हैं। यह इस जगह का सबसे ऊंचा पर्वत माना जाता है। साथ ही साथ यह जैन और हिंदू धर्म से जुड़े लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र भी है। इस जगह पर आकर आप तमाम तरह के मंदिरों का दर्शन कर सकते हैं। 

यह एक नगर है जिसमें कई पर्यटन स्थल आते हैं। कुछ जगहों पर प्रवेश शुल्क लग सकता है।

Surat
Surat

सूरत गुजरात का प्रमुख पर्यटन स्थल होने के साथ साथ हमारे देश का एक बहुत ही प्रसिद्ध औधोगिक केंद्र भी है। इस शहर को अपने कपड़ा उधोग की वजह से एक बहुत ही ख़ूबसूरत पहचान मिली हुई है। जिसकी वजह से इस जगह पर हर तरह के लोग आते हैं। इस जगह से ही ताप्ती नदी भी होकर गुजराती है जोकि सैलानियों के लिए बहुत बड़ी आकर्षण है। इस जगह पर आप घूमने के साथ साथ कई तरह की पर्यटक गतिविधियों का भी हिस्सा बन सकते हैं। 

यह एक नगर है जिसमें कई पर्यटन स्थल आते हैं। कुछ जगहों पर प्रवेश शुल्क लग सकता है।

Dholavira
Dholavira

हमारे देश का इतिहास सिंधु घाटी सभ्यता से शुरू होता है जोकि दुनिया के सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। जिसे हम लोग हड़प्पा सभ्यता के नाम से भी जानते हैं। एक तरह से देखा जाए तो मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, बनावली सिंधु घाटी सभ्यता के बहुत बड़े और महत्वपूर्ण स्थल हैं। इन्हीं में से एक धोलावीरा भी है जो अपनी वास्तुकला और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। 

यह एक नगर है जिसमें कई पर्यटन स्थल आते हैं। कुछ जगहों पर प्रवेश शुल्क लग सकता है।

गुजरात घूमने के लिए सर्द यानि की अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा होता है। कुछ लोग जुलाई से सितंबर भी यात्रा करते हैं, इस दौरान बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो जाता है। 

हवाई जहाज से– अगर आप हवाई मार्ग से गुजरात आना चाहते है तो आपको बता दें कि गुजरात आने के लिए भारत के लगभग सभी राज्य से हवाई मार्ग मौजूद है। गांधीनगर और अहमदाबाद जैसे प्रमुख नगर गुजरात के हैं, जहां से आप को विश्व के लगभग सभी स्थानों के लिए हवाई जहाज मिलते हैं।

सड़क मार्ग से– अगर आप सड़क मार्ग से गुजरात पहुंचना चाहते हैं तो भारत के सभी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हाईवे गुजरात राज्य के प्रमुख नगरों तक बनाए गए हैं। आप गुजरात के किसी भी नगर में अपनी गाड़ी या रिक्शा बस की सुविधा से काफी कम पैसे में घूम सकते हैं।

ट्रेन से– गुजरात भारत का एक प्रगति पूर्ण राज्य है। इस वजह से वहां पर लगभग सभी प्रकार के रेलमार्ग की सुविधा मौजूद है। आप महंगे से महंगे रेल यात्रा करके गुजरात पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आपको गुजरात के लगभग सभी नगर घूमने के लिए लोकल ट्रेन की सुविधा भी मिल जाएगी।

सेक्टर-14 हवाई क्षेत्र, स्टेट हाइवे, गांधीनगर, गुजरात

17/A, आश्रम रोड़, उस्मानपुरा अहमदाबाद, गुजरात

वृंदावन सोसाइटी मेन रोड, प्रद्युमन ग्रीन सिटी टावर के पास, कलावाद रोड़, राजकोट, गुजरात

गुजरात घूमने में कितना दिन लगता है?

गुजरात काफ़ी बड़ा है। मुख्य जगहों को आप 5 से 7 दिन में आराम से घूम सकते हैंI

गुजरात घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आप बीस हज़ार रूपए में गुजरात आराम से घूम सकते हैंI

गुजरात घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

गुजरात घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच क होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी अच्छा होता है, जिससे आपको घूमने में आसानी होती हैI  

मुझे गुजरात में कहाँ रहना चाहिए?

गुजरात में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय गुजरात में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

गुजरात में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर घूम सकते हैंI रात में यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती हैI

हम रात में गुजरात में क्या कर सकते हैं?

गुजरात में ऐसे कई प्रसिद्ध जगह हैं, जहाँ आप रात में घूम सकते हैं, साथ ही रात में आप यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI