प्लेटलेट्स काउंट्स तेज़ी से बढ़ाएंगे ये 4 फ़ूड: Platelets Increasing Food
Platelets Increasing Food

राजमा खाकर प्लेटलेट्स बढ़ाएं, साथ में ये 3 फ़ूड भी करेंगे कमाल

ये हमारे शरीर में मौजूद बहुत ही छोटी रक्त कोशिका होती हैं, इनका काम शरीर में बहने वाले खून का थक्का बनने में मदद करना होता है,

Platelets Increasing Food: प्लेटलेट्स काउंटस सुनते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में डेंगू का ख्याल आता है। डेंगू प्लेटलेट्स काउंट्स से जुडी एक गंभीर बीमारी है। लेकिन हमारे शरीर में प्लेटलेट्स गिरने का एकमात्र कारण डेंगू ही नहीं बल्कि बहुत सी गंभीर बीमारियां हैं। प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए कई तरह के खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है,प्लेटलेट्स को ऐसे समझा जा सकता है, ये हमारे शरीर में मौजूद बहुत ही छोटी रक्त कोशिका होती हैं, इनका काम शरीर में बहने वाले खून का थक्का बनने में मदद करना होता है, थक्का बनना इसलिए जरुरी है ताकि किसी भी प्रकार की चोट लगने पर ज्यादा खून ना बहे और ये कोशिका खून का थक्का बना दें। ये कोशिकाएं हमारी अस्थी मज्जा में बनती हैं।

आइये जानते हैं उन खाद्य पदार्थों के बारे में जिनकी मदद से प्लेटलेट्स काउंट तेज़ी से बढ़ाया जा सकता है।

Platelets Increasing Food
Rich in vitamin C

प्लेटलेट्स अपना काम अच्छे से करें और उनकी मात्रा यूं ही बनी रहे इसके लिए हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं होनी चाहिए। हमारे शरीर में मौजूद विटामिन सी आयरन को भी अपने अंदर समा लेता है, आयरन भी एक ऐसा तत्त्व है जो हमारे शरीर में प्लेटलेट्स की कमी नहीं होने देता है। कॉपर और पोटासियम की मात्रा कीवी में काफी अधिक रूप से होती है, और ये दोनों ही प्लेटलेट्स बढ़ाने में शरीर की काफी मदद करते हैं। प्लेटलेट्स बढ़ाने के साथ ये हमारी इम्युनिटी को भी बूस्ट करता है।

Pomegranate juice
Pomegranate juice

अनार प्लेटलेट्स संख्या को तेज़ी से बढ़ाने में काफी सहयोग करता है। ये तो हम काफी पहले से सुनते आ रहे हैं, खून की कमी पूरी करने के लिए नियमित रूप से अनार के दानों का सेवन करना चाहिए। अगर आप जूस पीना पसंद करते हैं तो अनार का जूस काफी फायदेमंद है। कोशिश करें जूस निकालने के कुछ मिनटों में ही इसका सेवन कर लें। ज्यादा देर तक रखा हुआ जूस इस्तेमाल में ना लाएं। नियमित रूप से अनार का जूस पिएं या अनार के दानों का सेवन करें, जल्द ही आपकी सेहत सुधरने लगेगी।

Rich in folic acid
Rich in folic acid

शायद ये जान कर आपको यकीन ना हो, राजमा प्लेटलेट्स काउंट्स बढ़ाने में काफी कारगर है। इसकी ख़ास वजह इसमें पाया जाने वाले आयरन की मात्रा। राजमा में मौजूद पोषक तत्त्व हमारे शरीर में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में बहुत तेजी से मदद करते हैं। शरीर में खून की कमी होने पर डॉक्टर्स द्वारा राजमा खाने की सलाह दी जाती है, इसे आप उबाल कर खा सकते हैं। इसमें पोटासियम और मैग्नीशियम जैसे प्रभावी तत्त्व पाए जाते हैं। राजमा में पाया जाने वाला विटामिन बी जिसे फोलिक एसिड के नाम से भी जाना जाता है।

Raisin water

आयरन से भरपूर किशमिश का सेवन अगर लगातार नियमित रूप से किया जाए तो जल्द ही ये हमारे शरीर में प्लेटलेट्स  काउंट बढ़ाता है। अगर आप सिर्फ किशमिश खाना नहीं पसंद करते हैं तो इसका उपयोग दही या दलिया के साथ भी कर सकते हैं। चाहें तो इसे स्नैक्स, सलाद, आइस क्रीम या ओट्स के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है। किशमिश का पानी बना कर भी इसका सेवन प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके लिए आप 8  से 10 किशमिश के दाने पानी में भिगो कर 7 – 8  घंटे के लिए रख दें। जब भी प्यास लगे थोड़ा थोड़ा पानी पीते रहें।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...