ये नुस्‍खे तेजी से बढ़ा सकते हैं आपकी प्‍लेटलेट्स, जानें डेंगू फीवर में इसे कैसे अपनाएं: Remedy to Increase Platelets
Remedy to Increase Platelets Credit: Istock

Remedy to Increase Platelets: पूरे देश में डेंगू के मामलों के बढ़ने के साथ इसे बड़ी बीमारी के रूप में देखा जा रहा है। हर वर्ष जुलाई से अक्‍टूबर माह में डेंगू के मरीजों की संख्‍या में इजाफा देखा जाता है। हालांकि इस बीमारी को रोकने के लिए तमाम सावधानियां बरती जा रही हैं लेकिन फिर भी हमें सतर्क रहने की आवश्‍यकता है। डेंगू की शुरुआत तेज बुखार के साथ होती है। सामान्‍यतौर पर डेंगू 5-7 दिनों के भीतर अपने आप ठीक हो जाता है लेकिन कई बार प्‍लेटलेट्स का तेजी से कम होना खतरनाक हो जाता है। जैसे-जैसे शरीर का तापमान कम होता जाता है प्‍लेटलेट्स की संख्‍या भी कम हो जाती है। प्‍लेटलेट्स कम होने से कमजोरी, चक्‍कर, उल्‍टी, पेट दर्द और ब्‍लीडिंग की समस्‍या हो सकती है। ऐसी स्थिति में दवाईयों के साथ कुछ होम रेमेडीज भी फायदेमंद हो सकती हैं जिसे अपने रुटीन में शामिल किया जा सकता है।

नीम की पत्तियां

Remedy to Increase Platelets
Remedy to Increase Platelets-Neem Leaves

नीम की पत्तियां में एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं जो ब्‍लड प्‍लेटलेट्स की संख्‍या को बढ़ाने में मददगार हो सकती हैं। प्‍लेटलेट्स बढ़ाने के लिए ताजी नीम की पत्तियों को धोकर उबाल लें और फिर इस पानी का सेवन करें। इसके अलावा नीम की पत्तियों का जूस भी डेंगू में लाभकारी हो सकता है।

गिलोय जूस

सालों से डेंगू फीवर की रोकथाम और प्‍लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए गिलोय जूस का उपयोग किया जा रहा है। गिलोय में मौजूद औ‍षधीय गुण इम्‍यूनिटी और मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाने में मदद करता है। जिसके कारण प्‍लेटलेट्स में भी इजाफा होता है। गिलोय जूस का सेवन करने के लिए इसे पानी में उबाल कर, पानी को गुनगुना होने पर पिएं। इसके अलावा आप पानी में एक चम्‍मच गिलोय जूस को डालकर भी ले सकते हैं।

वर्टिकल गार्डन या ग्रीन वॉल के बारे में सोच रहे हैं, तो ये 6 आइडियाज़ काम के हो सकते हैं

किशकिश

किशमिश आयरन का मुख्‍य स्‍त्रोत है और डेंगू से कम होने वाले प्‍लेटलेट्स को बढ़ाने में भी मदद करती है। प्‍लेटलेट्स का सेवन करने के लिए आप रातभर किशमिश को पानी में भिगो दें और सुबह उन्‍हें उसी पानी के साथ खा लें। इसके सेवन से शरीर को मजबूती मिलती है साथ ही खून भी बढ़ता है।

कीवी

डेंगू फीवर में खाएं हेल्‍दी
Remedy to Increase Platelets-Kiwi

डेंगू के दौरान चिकित्‍सक कीवी फ्रूट खाने की सलाह देते हैं। ये पोटेशियम और विटामिन सी का एक समृद्ध स्‍त्रोत है, जो डेंगू के दौरान ब्‍लड प्‍लेटलेट्स को बढ़ा सकता है। कीवी शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम भी करता है। डेंगू में प्रतिदिन 1 कीवी का सेवन लाभदायक हो सकता है।

पालक

डेंगू में विटामिन के का सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है। इ‍सलिए प्रतिदिन एक कटोरी पालक का सेवन करना चाहिए। पालक के सेवन से ब्‍लड क्‍लॉट में भी मदद मिलती है। विटामिन के लिए आप अपनी डाइट में ब्रोकली और पत्‍तागोभी का भी सेवन कर सकते हैं। इन सब्जियों में पर्याप्‍त मात्रा में फोलेट होता है जो प्‍लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने में सहायता कर सकती हैं। इन सब्जियों को आप सूप, सब्‍जी, स्‍टफ्ड परांठे के तौर पर खा सकते हैं। सब्जियों को कच्‍चा न खाएं इससे शरीर को नुकसान हो सकता है।