दक्षिण भारत में घूमने के लिए 10 सबसे अच्छी जगह: South India Tour
South India Tour

दक्षिण भारत के पर्यटन स्थलों के बारे में जानिए

इस जगह पर धर्म, अध्यात्म, वास्तु और इतिहास की बहुत ही समृद्ध परम्परा रही है जो देश दुनिया भर के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करती है।

South India Tour: दक्षिण भारत की एक अलग संस्कृति है जो इसे देश के बाकी हिस्सों से अलग पहचान दिलाती हैं। यही वजह रहा है कि यह अपनी एक अलग और सशक्त पहचान स्थापित करने के लिहाज़ से सफल रहा है। इस जगह पर धर्म, अध्यात्म, वास्तु और इतिहास की बहुत ही समृद्ध परम्परा रही है जो देश दुनिया भर के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करती है। यही कारण है कि दक्षिण भारत पर्यटन स्थलों और इस जगह पर होने वाली पर्यटन सम्बंधित गतिविधियों के लिए भी विशेष बन जाता है। 

दक्षिण भारत में पर्यटन 

South India Tour
South India Tourism Ideas

दक्षिण भारत में समुद्र तटों और मसालों के बागानों की एक विस्तृत शृंखला है। यह कई संस्कृतियों, तरह तरह के व्यंजनों, कई परंपराओं और अलग अलग भाषाओं का मिश्रण है। इस जगह पर फ़ैमिली हॉलिडे से लेकर हनीमून मानने तक के लिए विकल्प मौजूद हैं। अपने यहाँ आने वाले सैलानियों का हमारे दक्षिणी राज्य केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु बहुत ही प्यार से स्वागत करते हैं। इस जगह पर घूमने के साथ साथ करने के लिए भी बहुत कुछ है। यदि आप साहसिक पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों जैसे कि वाटर स्पोर्ट्स, बैकवाटर, ट्रेकिंग ट्रेल्स, और मनोरम दृश्य आपको बेहद पसंद आयेंगे।

1. कूर्ग

Coorg
Coorg

दक्षिण भारतीय के कर्नाटक राज्य में स्थित कूर्ग को देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह अपने ख़ूबसूरत पर्यटन स्थलों और बड़े-बड़े कॉफ़ी के बग़ानो के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि देश भर से सैलानी यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए आते हैं। इस जगह पर आपको घने जंगल और यहाँ की ख़ूबसूरत जैव विविधता देखने को मिलेगी। कूर्ग अपने ख़ूबसूरत पहाड़ों, झरनों और ख़ूबसूरत ट्रेकिंग मार्गों के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर आप तमाम तरह के क़िलों और मंदिरों को भी देख सकेंगे। 

2. पुदुचेरी

Puducherry
Puducherry

भारत के 9 केंद्र शासित प्रदेशों में से एक पुदुचेरी को अपनी फ्रांसीसी संस्कृति के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आज भी आपको ऐसी कई चीज़ें मिल जायेंगी, जो हमारी विरासत में फ़्रेंच लोगों के योगदान को दर्शाती हैं। इस जगह पर देखने और घूमने के लिए काफ़ी कुछ है। यही कारण है कि इस जगह पर हर साल लाखों सैलानी इस जगह पर घूमने के साथ साथ यहाँ की सांस्कृतिक विरासत को देखने के लिए आते हैं। पुदुचेरी का शांतिपूर्ण वातावरण, यहाँ के समुद्र तट, आकर्षक विला और  फ्रांसीसी औपनिवेशिक वास्तुकला आपको बहुत रास आएगी।

3. मुन्नार

मुन्नार

दक्षिण भारत के केरल राज्य के पश्चिम घाट पर स्थित मुन्नार देश के सबसे ख़ूबसूरत और लोपरिय पर्यटन स्थलों में आता है। इस जगह पर देखने और घूमने के लिए काफ़ी कुछ है इस लिए इस जगह पर हर साल लाखों सैलानी आते हैं। यह दुनिया भर में अपने चाय के बड़े-बड़े बागानों के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आपको हरी-भरी प्राकृतिक छटा देखने को मिलेगी। मुन्नार के तमाम  संरक्षित क्षेत्र नीलगिरि थार और नीलकुरिंजी जैसी लुप्तप्राय प्रजातियों के घर हैं। इस जगह पर आपको ट्रेकिंग का लुत्फ़ ज़रूर उठाना चाहिए। 

4. हम्पी

Hampi
Hampi

दक्षिण भारत में घूमने के लिए शीर्ष स्थानों में से शुमार हम्पी को खंडहरों का शहर कहा जाता है। यह जगह यूनेस्को की विश्व धरोहर होने के नाते भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। यही कारण है कि इस जगह पर हर साल लाखों सैलनी आते हैं। हम्पी अपने यहाँ आने वाले सैलानियों को 15वीं और 16वीं शताब्दी के समय में वापस लेकर जाती है। इस ऐतिहासिक जगह पर आपको कहीं 500 से भी ज़्यादा प्राचीन स्मारक देखने को मिल जायेंगे। यह अपने तमाम सुंदर मंदिरों, भीड़ भरे बाजारों, कोषागार भवन और हवेलियों के जानी जाती है। 

5. महाबलीपुरम

महाबलीपुरम
महाबलीपुरम

भारत के तमिलनाडु राज्य में बंगाल की खाड़ी के साथ कोरोमंडल तट पर स्थित महाबलीपुरम देश का एक ऐतिहासिक और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। महाबलीपुरम को अपने मंदिरों और रॉक-कट गुफाओं के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि इस जगह पर हर साल लाखों सैलानी आते हैं। महाबलीपुरम किसी ज़माने में एक प्रमुख बंदरगाह हुआ करता था पर वर्तमान में एक यूनेस्को की विश्व धरोहर है। गुफा मंदिरों, स्थापत्य के चमत्कारों और सूर्यास्त को देखने के लिए लोग इस जगह पर आते हैं। 

6. एलेप्पी

Alleppey
Alleppey

दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित एलेप्पी को देश की सबसे लोकप्रिय और ख़ूबसूरत जगहों में गिना जाता है। यह अपने खूबसूरत बैकवाटर और इससे सम्बंधित गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि इस जगह पर हर साल लाखों सैलानी आते हैं। एलेप्पी में आप यहाँ के ख़ूबसूरत समुद्र तटों, मंदिरों और पारंपरिक नाव दौड़ देखा सकते हैं। इस जगह पर आपको नौका विहार के साथ साथ कई सारे हेल्थ और वेलनेस सेंटर भी मिल जाएँगे। यह एक बहुत ही लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन भी है। 

7. चेन्नई

Chennai
Chennai

दक्षिण भारत में स्थित देश का चौथा सबसे बड़ा शहर है। यह देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में आता है। इसलिए लोग इस जगह पर हर साल लाखों लोग समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास को समझने और समृद्ध आधुनिक जीवन शैली को जीने के लिए आते हैं। यह एक विविधतापूर्ण शहर है जिसके एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे आयाम हैं। इस जगह पर आकर आप यहाँ के समुद्र तटों, विशाल गगनचुंबी इमारतों, तरह तरह के कैफ़े और शानदार वास्तुकला को देख सकते हैं। चेन्नई का दिल अभी भी पुराने शहर में ही बसा हुआ है। 

8. ऊटी

ऊटी

दक्षिण बाहर में स्थित ऊटी को देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इस जगह पर चलने वाली शॉर्ट टॉय ट्रेन को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। जिसकी वजह से इस जगह पर हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं। इस जगह पर आकर आप यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन स्थलों, टॉय ट्रैन की यात्रा का ख़ूबसूरत अनुभव ले सकते हैं। ऊटी को दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय हनीमून स्थलों में भी गिना जाता है। इस जगह पर आकर आप यहाँ के संग्रहालय, चर्च और एक चाय की फैक्ट्री देश सकते हैं। 

9. कोच्चि

भारत के केरल राज्य में दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित कोच्चि देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इसे कोचीन के नाम से भी जाना जाता है और लोगों के बीच काफ़ी पसंद है। यह कभी किसी ज़माने में हमारे देश का एक प्रमुख बंदरगाह हुआ करता था। वर्तमान में आप कोच्चि आकर केरल की विविधता और सुंदरता की खोज कर सकते हैं। इस जगह पर आपको प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पुरानी संस्कृति को देखने और समझने की कोशिश करना चाहिए। कोच्चि इतना सुंदर है कि लोग इसे प्यार से अरब सागर की रानी कहते हैं। 

10. मैसूर

Mysore
Mysore

दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में स्थित मैसूर को देश के सबसे बड़े और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। मैसूर सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और राज्य का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है जिसकी वजह से इस जगह पर हर साल लाखों सैलानी आते हैं। अपनी शाही जीवन शैली के लिए जाने जाना वाला मैसूर अपनी स्थापत्य कला, शानदार स्मारकों और ख़ूबसूरत भवनों के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आकर मैसूर पैलेस और पूर्व वोडेयार महाराजाओं की सीट देखना नहीं भूलें। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...

Leave a comment