अगर हैंड वॉश एक्सपायर हो गया है तो इस तरीके से करें उसे दोबारा इस्तेमाल: Hand Wash Hacks
Hand Wash Hacks

अगर हैंड वॉश एक्सपायर हो गया है तो इस तरीके से करें उसे दोबारा इस्तेमाल : Hand wash reusing hacks

आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि अगर आपका हैंड वॉश एक्सपायर हो गया तो आप उसे दोबारा से कैसे इस्तेमाल करें।

Hand Wash Hacks: कई बार ऐसा होता है कि बहुत सारी चीज एक्सपायर हो जाती है। हालांकि वह इतनी महंगी होती है कि उन्हें फेंकने का मन बिल्कुल भी नहीं होता है। ऐसे में अगर आपके घर में हैंड वॉश पहले से रखा हुआ है और वह एक्सपायर हो गया है तो आप इसे फेकने की बजाए दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं।

अधिकतर कुछ प्रोडक्ट ऐसे होते हैं जो 6 महीने के बाद ही एक्सपायर हो जाते हैं इसीलिए हमें स्किन पर बिल्कुल भी उनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि अगर आपका हैंड वॉश एक्सपायर हो गया तो आप उसे दोबारा से कैसे इस्तेमाल करें। इसके जरिए आप अपने घर के बहुत सारे काम कर सकते हैं तो चलिए आपको इस बारे में जानकारी देते हैं।

Also read : खतरनाक केमिकल से भरपूर होते हैं ये ब्यूटी प्रोडक्ट, जानें नुकसान

हैंड वॉश के जरिए करें बेडशीट की सफाई

Hand Wash Hacks
bedsheet cleaning with handwash

अगर आपका हैंड वॉश एक्सपायर हो चुका है तो आप इसके जरिए बेडशीट की सफाई कर सकते हैं। एक्सपायर हैंड वॉश आपकी बेडशीट की सफाई करने में बहुत ही ज्यादा मदद करता है। सबसे पहले आपको हैंडवाश को घोलकर एक घोल तैयार कर लेना है, फिर इस घोल में आपको अपनी बेडशीट को डालना है। इसके बाद बेडशीट को नॉर्मल पानी में साफ कर ले। इस तरीके से आपकी बेडशीट पूरी तरीके से साफ हो जाती है।

हैंड वॉश के जरिए करें वॉश बेसिन की सफाई

wash basin cleaning
wash basin cleaning with hand wash

अगर आपका हैंड वॉश एक्सपायर हो गया है तो आप इसके जरिए वॉश बेसिन की सफाई भी कर सकते हैं। अधिकतर ऐसा होता है कि वॉश बेसिन पर अलग-अलग तरह के दाग लग जाते हैं जिसकी वजह से वह साफ नहीं हो पाते हैं। ऐसे में अगर आप हैंड वॉश डालकर वॉश बेसिन की सफाई करते हैं तो वह पूरे तरीके से साफ हो जाता है। ऐसे में आप हैंड वॉश को वॉश बेसिन पर डालें और ब्रश की मदद से वाश बेसिन की सफाई करें। इसके जरिए आपका वॉश बेसिन पूरी तरीके से साफ हो जाता है और एक्सपायर हैंड वॉश पूरे तरीके से इस्तेमाल हो जाता है और वॉश बेसिन भी गंदा नहीं होता है।

हैंड वॉश के जरिए जूते की कर सकते हैं सफाई

shoes cleaning with hand wash
shoes cleaning with hand wash

अगर आपका हैंड वॉश एक्सपायर हो गया है तो उसे फेंकने की भूल बिल्कुल भी ना करें। आप उसकी मदद से अपने जूते को साफ कर सकते हैं। जूते की सफाई करने के लिए आप एक्सपायर हैंड वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। जूते को साफ करने के लिए सबसे पहले आप हैंड वॉश को घोलकर एक घोल तैयार कर ले। अब इस घोल में आप जूते को भिगोकर कुछ देर के लिए रख दे। ऐसा अगर आप करते हैं तो कुछ ही देर में आपके जूते पूरी तरीके से साफ हो जाते हैं और एक्सपायर हैंड वॉश भी काम आ जाता है।

अगर आपके घर में भी हैंड वॉश एक्सपायर हो गया है तो आप भी इस तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बहुत ही बेहतर तरीका होता है जिसके जरिए आप अपने घर के कामों को भी आसान कर सकते हैं और एक्सपायर हैंड वॉश को भी दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...