अहमदाबाद को तीन दिन में करें एक्सप्लोर, घूमने लायक खास जगहें: 3 Days Ahmedabad Itinerary
3 Days Ahmedabad Itinerary

तीन दिन में अहमदाबाद को कैसे एक्सप्लोर करें

इस जगह पर आकर आपको आधुनिकता और प्राचीनता का अद्भुत समावेश देखने को मिलेगा। आप यहाँ के अनेक दर्शनीय स्थलों को देख और एक्सप्लोर कर पाएँगे।

3 Days Ahmedabad Itinerary: गुजरात राज्य में स्थित अहमदाबाद को हमारे देश के प्रमुख शहरों में गिना जाता है। यही वजह है कि इस जगह पर देश भर से सैलानी घूमने और यहाँ की जगहों को एक्सप्लोर करने की चाह रखते हैं। इस जगह पर आकर आप तरह तरह के पर्यटन स्थलों, यहाँ के खानपान और संस्कृति को देख और समझ सकते हैं। इस जगह पर आकर आपको आधुनिकता और प्राचीनता का अद्भुत समावेश देखने को मिलेगा। आप यहाँ के अनेक दर्शनीय स्थलों को देख और एक्सप्लोर कर पाएँगे। आप भी यदि इस जगह पर जाने का विचार बना रहे हैं तो आपको इस जगह की स्थानियता को जानने समझने का प्रयास करना चाहिए। इस लेख के माध्यम से हम आपको यह बताने वाले हैं कि तीन दिन में अहमदाबाद को कैसे एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Also read: अहमदाबाद की ट्रिप के दौरान ये हिल स्टेशन घूमना न भूलें

3 Days Ahmedabad Itinerary
Science City of Ahmedabad is famous across the country.

साइंस सिटी अहमदाबाद : अहमदाबाद शहर से लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित साइंस सिटी देशभर में प्रसिद्ध है। अहमदाबाद की साइंस सिटी में घूमने के लिए विदेशों से लोग आते हैं। अहमदाबाद की साइंस सिटी का निर्माण घर की जनता और आने वाले पर्यटकों के मन में विज्ञान की जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से किया गया है। यहां पर 3D मैक्स थियेटर और कई एनर्जी पार्क बने हैं, जो आने वाले पर्यटकों के मन में साइंस के प्रति लगाव पैदा करते हैं। अहमदाबाद साइंस सिटी घूमने के लिए काफी रोचक और खास है।

सीडी सैय्यद मस्जिद : सीडी सैय्यद मस्जिद अहमदाबाद की सबसे लोकप्रिय जगहों में आती है। यह अहमदबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है और इस जगह पर हर साल हज़ारों की संख्या में सैलानी आते हैं। इस मस्जिद का निर्माण सौलवीं शताब्दी के आसपास का माना जाता है, ऐसा कहा जाता है कि मुगल शासकों के द्वारा निर्माण किए गए मस्जिदों में से यह आख़िरी मस्जिद है। यह मस्जिद अपनी धार्मिक आस्था के साथ साथ एक पेड़ की वजह से भी जानी जाती है जिसे एक पत्थर पर नक्काशी करके उकेरा गया है। यह पेड़ देश भर में प्रसिद्ध है और देश भर से आए सैलानियों को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है। यदि आप भी अहमदबाद घूमने के लिए आते हैं तो आपको इस मस्जिद तक ज़रूर जाना चाहिए। 

साबरमती आश्रम : साबरमती आश्रम हमारे देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह एक ऐसी जगह है जिसका बहुत बड़ा राष्ट्रीय और ऐतिहासिक महत्व है। इस जगह का संबंध राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी से है, ऐसा कहा जाता है कि इस आश्रम कभी उनका घर हुआ करता था। यही कारण है कि अहमदाबाद आने वाला हर सैलानी इस जगा पर आता ही आता है। यह आश्रम इसके अलावा कई ऐतिहासिक आंदोलनों का गवाह रहा है। नमक सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत इसी आश्रम से हुई थी। वर्तमान में यह एक बहुत ही ख़ूबसूरत और शांत जगह के रूप में अपनी पहचान क़ायम किए हुए है। साबरमती नदी के पास स्थित इस आश्रम की आबोहवा बहुत ही ख़ूबसूरत है। इस जगह पर आकर आप गांधीजी से जुड़े कई स्मारकों को देख सकते हैं।  

Adalaj Well
Adalaj Well is counted among the major tourist destinations of Ahmedabad.

अदालज कुंआ : अदालज कुंआ को अहमदाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यदि आप अहमदबाद घूमने के लिए आते हैं तो हिन्दू शैली में बने इस कुंवे तक आपको ज़रूर जाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस कुंआ का निर्माण रानी रूड़ा बाई ने 16वीं शताब्दी में राणा वीर सिंह के याद में करवाया था जोकि उनके पति थे। यह शहर से थोड़ी दूरी पर स्थित है इसके बावजूद सैलानी इस जगह पर आते और सुंदर नक्काशी के काम को देखकर ख़ुश हो जाते हैं। इस जगह पर आपको शहर की भीड़भाड़ से इतर थोड़ी सी शांति और सकून का अहसास होगा। इस जगह पर आकर आपको अच्छा लगेगा। 

अक्षरधाम मंदिर : अहमदाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार अक्षरधाम मंदिर एक बहुत ही ख़ूबसूरत और भव्य मंदिर है। यह मंदिर स्वामी नारायण जी को समर्पित है और सनातन धर्म के प्रमुख मंदिरों में आता है। तीन मंज़िले इस मंदिर की बनावट और वास्तुकला बहुत ही लाजवाब है। यह मंदिर पूरी तरह से पत्थर से बनाया गया है जिसपर कई तरह की नक़्काशी की गई है। मंदिर के बाहरी हिस्से में बग़ीचा और एक जलाशय है, जिसमें फब्बारा लगा हुआ है। यह देश दुनिया से आए पर्यटकों को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है। इस मंदिर में समय से आरती और पूजा पाठ का प्रावधान है। शहर के बाहरी हिस्से में स्थित इस मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक दर्शन किया जा सकता है। यदि आप दोपहर के समय आते हैं तो इस मंदिर के बाग़ीचे में भी घूम सकते हैं। 

कैलिको वस्त्र संग्रहालय : कैलिको वस्त्र संग्रहालय अहमदाबाद में स्थित कपड़ों का एक बहुत बड़ा संग्रहालय है। यह संग्रहालय दुनिया भर में भारत के टेक्सटाइल मार्केट की पहचान लिए हुए है। जिसकी वजह से यह अपनी एक वैश्विक पहचान रखता है। इस जगह  पर आकर आप भारत में बनने वाले अलग-अलग प्रकार के कपड़ों के संग्रह को देख सकते हैं। इस संग्रहालय में आप कपड़ों के विभिन्न डिजाइन, रंग और पैटर्न के के वस्त्र देखने को मिलते हैं। इसी परिसर में एक धार्मिक कला का भी संग्रहालय है। इस जगह पर आने वाले सैलानी इन दोनों जगहों पर जाना पसंद करते हैं। इस जगह पर आकर भारत के वस्त्र उद्योग के बारे में आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Kamla Nehru Zoo
Kamla Nehru Zoo is one of the most popular places in Ahmedabad.

कमला नेहरू चिड़ियाघर : कमला नेहरू चिड़ियाघर अहमदबाद की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यदि आप अपने परिवार और बच्चों के साथ अहमदाबाद घूमने का विचार बना रहे हैं तो आपको अहमदाबाद में स्थित इस चिड़ियाघर को देखने जाना ही जाना चाहिए। यह एक ऐसी जगह है जो बच्चों के साथ बड़ों को भी मनोरंजन कराता है। इस जगह पर ज़्यादातर सैलानी पिकनिक मानने के लिए आते हैं और इस जगह पर पाए जाने वाले जीव जंतुओ को देखना पसंद करते हैं। इस चिड़ियाघर में कई तरह के जानवर, सरीसृप और स्तनधारी मौजूद है। इस जगह पर आकर आप तरह के पक्षियों को भी देख सकते हैं। 

इस्कॉन मंदिर : इस्कॉन मंदिर हमारे देश से सबसे आधुनिक और ख़ूबसूरत मंदिरों में गिने जाते हैं। राधा रानी और कृष्ण भगवान को समर्पित यह मंदिर देश के कई प्रमुख शहरों में मौजूद हैं। अहमदाबाद यात्रा के दौरान यदि आप आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करना चाहते हैं तो इस्कॉन मंदिर जरूर जाना चाहिए। समाचार प्रेस के करीब स्थित इस मंदिर को स्थानीय लोग हरे कृष्ण मंदिर के रूप में भी जानते हैं। इस जगह पर आकर आप आरती के साथ साथ तरह तरह की धार्मिक गतिविधियों का भी हिस्सा बन सकते हैं। इस मंदिर का वातावरण बहुत ही भक्तिमय होता है जो अपने यहाँ आने वाले सैलानियों शांति और सकून प्रदान करता है।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...