Essential Financial Funds Every Woman Must Build
Essential Financial Funds Every Woman Must Build

Overview: 30 की उम्र से पहले बनाएं ये जरूरी फंड

30 की उम्र से पहले अगर आप फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस चाहती हैं तो आपको कुछ जरूरी फंड्स जरूर बनाने चाहिए।

Essential Financial Funds: हम सभी अपनी लाइफ में फाइनेंशियली स्टेबल होना चाहती हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, यह प्रेशर कहीं ना कहीं बढ़ने लगता है। कभी करियर का प्रेशर, कभी फैमिली एक्सपेक्टेशंस, कभी हेल्थ प्रॉब्लम्स, तो कभी अचानक आने वाले खर्चे, इन सभी को मैनेज करने के लिए जरूरी है फाइनेंशियल सिक्योरिटी। जब आप फाइनेंशियली स्टेबल होती हैं तो इससे लाइफ थोड़ी आसान और स्ट्रेस-फ्री महसूस होती है।

खासतौर से, 30 की उम्र आते-आते जिम्मेदारियां बढ़ने लगती हैं, घर के किराए से लेकर कार की ईएमआई, शादी व हेल्थ इश्यूज के लिए आपको पहले से तैयार होना होता है। इसलिए, समय रहते आपको कुछ जरूरी फाइनेंशियल फंड बना लेने चाहिए। ये फंड आपकी लाइफ को स्मूद बनाते हैं और आपकी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में एक अलग लेवल की स्टेबिलिटी लाते हैं। जब आप फाइनेंशियली समझदारी भरे फैसले लेते हैं तो इससे न सिर्फ आपकी जिंदगी सुरक्षित होती है, बल्कि आपको वो आजादी भी मिलती है कि आप किसी भी फैसले को कॉन्फिडेंस से ले सकें, फिर चाहें सोलो ट्रिप पर जाना हो, टॉक्सिक जॉब छोड़नी हो या कोई नया स्किल सीखना हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि 30 की उम्र से पहले एक महिला को कौन-कौन से जरूरी फाइनेंशियल फंड बनाने चाहिए-

create emergency financial funds
create emergency financial funds

लाइफ बहुत ज्यादा अनप्रिडिक्टिबल है और इसलिए कब क्या हो जाए, यह कहा नहीं जा सकता। इसलिए आपको 30 की उम्र से पहले ही इमरजेंसी फंड बना लेने चाहिए। यह आपकी अचानक जॉब लॉस से लेकर बीमारी व फैमिली इमरजेंसी आदि में यही फंड आपका सुपर-सेवियर बनता है। कोशिश करें कि आपके इमरजेंसी फंड में कम से कम 6 महीने के खर्च जितना पैसा सेव हो। जिससे किराए से लेकर महीन के जरूरी बिल्स, राशन व ईएमआई पर किसी तरह की दिक्कत ना आए। आप अपने इन पैसों को हाई-इंटरेस्ट सेविंग्स अकाउंट या लिक्विड म्यूचुअल फंड में रख सकती हैं।

किसी भी तरह की बीमारी आपकी जेब पर बहुत बड़ा असर डाल सकती है, इसलिए हेल्थ फंड बनाना बेद ही जरूरी है। अगर आप हॉस्पिटल में एक बार 2 दिन एडमिट हो गए तो कई हजार रुपये ऐसे ही उड़ जाते हैं. इसलिए हेल्थ फंड मेंटेन करना बहुत जरूरी है। आप अपने मेडिकल बिल को मैनेज करने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस जरूर लें, ताकि आपको एकदम से बड़ा मेडिकल खर्च ना उठाना पड़े।

Create Travel & Happiness Fund
Create Travel & Happiness Fund

जब बात फाइनेंशियल फंड्स की हो तो सिर्फ बिल्स भरने के लिए या गुजारा करने के लिए ही फंड नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि ज़िंदगी सिर्फ बिल भरने के लिए नहीं है। आपको खुद पर खर्च करना भी सेल्फ-लव है। इसलिए, आपको 30 की उम्र से पहले ही ट्रैवल एंड हैप्पीनेस फंड जरूर बनाना चाहिए। यह सालाना सोलो ट्रिप, फैमिली वेकेशन या कहीं वीकेंड गेटअवे करने की अनुमति देता है, जिससे माइंड रिफ्रेश होता है। इसके लिए आप बस हर महीने ₹1,000-2,000 इस फंड में रख सकती हैं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...