Summary: सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा महवश का वीडियो, फैन्स बोले-पलाश मुच्छल पर तंज
क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर–फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की शादी, जो 23 नवंबर को होने वाली थी, स्थगित कर दी गई है। आधिकारिक रूप से यह कारण स्मृति के पिता की खराब सेहत बताया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल अफवाहों और स्क्रीनशॉट्स में दावा किया जा रहा है कि पलाश ने कथित तौर पर धोखा दिया, और वह एक अन्य महिला मैरी डी'कोस्टा से चैट कर रहे थे, जिसमें उन्होंने मिलने और स्विमिंग करने की बातें की थीं।
RJ Mahvash Viral Video: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की शादी को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड थे, लेकिन अब दोनों की शादी टल गई है। खबरे हैं कि पलाश ने स्मृति मंधाना को धोखा दिया, जिसकी वजह से शादी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।सोशल मीडिया पर कुछ चेट और स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें पलाश एक लड़की को अकेले स्विमिंग और मिलने के लिए मैसेज करते दिखाई दे रहे हैं। अब इस मामले पर आरजे महवश ने एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें उन्होंने उन लड़कों का मजाक उड़ाया है जो रिलेशनशिप में रहते हुए भी धोखा देते हैं।
महवश ने पलाश मुच्छल पर कसा तंज
दरअसल, इन अफवाहों के बीच अब आरजे महवश ने भी एक वीडियो डालकर चर्चा और बढ़ा दी है। महवश ने सोशल मीडिया पर मर्दों के धोखा देने के नेचर का मज़ाक भी उड़ाया है। बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर महवश ने कहा, “मर्द भी बड़ी प्यारी चीजें होती है जब पूछो सिंगल ही होते हैं।”वीडियो में, वह मजाक करते हुए शुरू करती है, ‘मर्द भी ना बड़ा ही प्यारी चीज होती है, जब पूछो तो सिंगल ही होता है देखो भाई, मैं सच और झूठ नहीं जानती, लेकिन मेरे शादी के वक्त ना मैं अपना दूल्हा इंटरनेट पे 1 हफ्ते पहले लॉन्च कर दूंगी।’वह आगे कहती हैं, ‘मेरा वाला जिसके भी डीएम में सुहागरात मना रहा होगा ना, लड़कियों तुम इसके स्क्रीनशॉट पब्लिक कर देना, वरना मुझे भेज दो, मैं उन्हें पब्लिक कर दूंगी… मैं बस शांति से जाना चाहती हूं तुम लोगों ने सब कुछ फाड़कर रख दिया है। बस शादी से पहले मुझे बता देना। सुहागरात से पहले तक भी बता दोगे तो चलेगा। बस बता देना।
पलाश- स्मृति के रिश्ते पर फिर चर्चा तेज
हालांकि, उनका लहजा मजाकिया रहा, सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत ही बातों को जोड़ लिया और कहने लगे कि ये बातें पक्का पलाश के लिए ही हैं।कई लोग इस वीडियो को देखकर मान रहे हैं कि उन्होंने यह वीडियो पलाश मुच्छल पर तंज करते हुए बनाया है। महवश अपने फनी और सैवेज इंस्टाग्राम वीडियोज़ के लिए मशहूर हैं। स्मृति और पलाश की शादी पोस्टपोन होने की खबर आने के तुरंत बाद उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इस वीडियो के बाद कई लोगों को लगा कि शायद वो इसी पूरे मामले पर इशारा कर रही थीं।
क्यों टली स्मृति-पलाश मुच्छल की शादी?
Twitter has Changed Like 💚 Button To Support Smriti Mandhana & Palash Muchhal .
— Mahi Bishnoi (@Mahi_729) November 25, 2025
Tap To Check 💚#GMMTV2026 #SmritiMandhana pic.twitter.com/PSAfTQaE2E
स्मृति मंधाना और बॉलीवुड म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। अचानक खबर आई कि स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण शादी स्थगित कर दी गई है। मगर इस शादी के संबंध में नई-नई खबरें सामने आ रही हैं, जिनके अनुसार शादी रुकने की वजह सिर्फ स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ना नहीं था। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट अनुसार पलाश मुच्छल जिस महिला से चैट कर रहे हैं, उसका नाम मैरी डी’कोस्टा है।
चैट वायरल होने के बाद विवाद गहराया
रिपोर्ट्स अनुसार डी’कोस्टा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस चैट के स्क्रीनशॉट साझा किए थे, जिसमें पलाश उनकी लुक्स की तारीफ कर रहे थे। चैट अनुसार पलाश ने उससे मिलने और एकसाथ स्विमिंग करने की बात भी कही। इस महिला ने पलाश से उनके स्मृति मंधाना के साथ रिलेशनशिप के बारे में भी पूछा। इससे पहले पलाश की बहन पलक मुच्छल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि स्मृति और पलाश की शादी, स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से स्थगित कर दी गई है।
