Did Palash Muchhal cheat on Smriti Mandhana chats with another girl went viral on social media
Did Palash Muchhal cheat on Smriti Mandhana chats with another girl went viral on social media

Overview: पलाश मुच्छल ने क्या स्मृति मंधाना को दिया है धोखा

भारतीय क्रिकेट की सुपरस्टार स्मृति मंधाना और बॉलीवुड के उभरते संगीतकार पलाश मुच्छल की 23 नवंबर की शादी अचानक टल गई।

Did Palash Cheat on Smriti Mandhana: भारतीय क्रिकेट की सुपरस्टार स्मृति मंधाना और बॉलीवुड के उभरते संगीतकार पलाश मुच्छल की 23 नवंबर की शादी अचानक टल गई। शुरुआत में, शादी टलने की वजह स्मृति के पिता की तबीयत का बिगड़ना बताई गई, जिसने खुशियों के माहौल में तनाव भर दिया था। परिवार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया और जल्द ही पलाश की तबीयत भी बिगड़ने की खबर आई, जिसने इस पूरे मामले को और भी इमोशनल बना दिया। लेकिन अब, इंटरनेट पर घूम रही कुछ विस्फोटक खबरें इस कहानी को एक नया मोड़ दे रही हैं। सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि पलाश ने स्मृति के साथ धोखा किया है। 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक पोस्ट ने पूरे इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। यह पोस्ट ‘रेडिट’ पर साझा किया गया था, जिसमें कथित तौर पर पलाश मुच्छल की एक लड़की के साथ की गई निजी चैट के स्क्रीनशॉट थे, जिसमें वह फ्लर्ट करते हुए दिखाई दे रहे थे।

सीक्रेट चैट और लॉन्ग डिस्टेंस का खुलासा

जिस महिला के साथ पलाश की यह कथित चैट वायरल हुई है, उनका नाम मैरी डी’कोस्टा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मैरी डी’कोस्टा ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन बातचीत के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए थे। इन स्क्रीनशॉट्स में पलाश खुले तौर पर डी’कोस्टा की खूबसूरती की तारीफ करते नजर आ रहे थे और उन्होंने उनसे मिलने और साथ में स्विमिंग करने जैसे ऑफर भी रखे।

स्मृति मंधाना संग रिश्ते की बातों का टालते दिखे पलाश

लेकिन सबसे बड़ा विवाद तब पैदा हुआ जब डी’कोस्टा ने उनसे, क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा। चैट के स्क्रीनशॉट्स के अनुसार, पलाश ने कथित तौर पर इस रिश्ते को महज एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप बताकर खारिज कर दिया, जिसका कोई अर्थ नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे दोनों केवल 3-5 महीने में एक बार ही मिल पाते हैं। डी’कोस्टा के बार-बार स्मृति के रिश्ते को लेकर सवाल पूछने पर, पलाश ने कथित तौर पर मिलकर बात करने की पेशकश की।

इंटरनेट पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

इन चैट स्क्रीनशॉट्स ने सोशल मीडिया पर तत्काल आक्रोश और बहस छेड़ दी। एक तरफ, फैंस स्तब्ध थे कि क्या शादी टूटने की असली वजह यह गुप्त चैट थी, वहीं दूसरी तरफ, कई लोगों ने इसकी प्रामाणिकता पर संदेह जताया। हालांकि, इस पूरे बवाल के बीच सबसे अधिक ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस विवादित खबर के सामने आते ही, रेडिट से इन चैट की तस्वीरों को तुरंत डिलीट कर दिया गया। वहीं, स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल दोनों ने ही इस गंभीर मामले पर अब तक चुप्पी साध रखी है।

पलक मुच्छल ने शेयर की शादी टलने की खबर

यह चुप्पी तब और ज्यादा सवालों को जन्म देती है, शादी टलने की आधिकारिक जानकारी खुद पलाश की बहन, मशहूर गायिका पलक मुच्छल ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि शादी स्मृति के पिता की बिगड़ी हुई सेहत के कारण टाली गई है। अब सवाल यह है कि क्या यह अचानक आया चैट विवाद महज एक मनगढ़ंत कहानी है या यह चुप्पी किसी गहरी सच्चाई को छुपा रही है? स्मृति और पलाश के लाखों फैंस इस उलझी हुई कहानी के खुलासे का इंतजार कर रहे हैं। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...