Durga Puja Pandal
Famous Durga Puja Pandals of India

Summary: भारत में दुर्गा पूजा पंडाल: भव्यता और संस्कृति का अद्भुत संगम

भारत में दुर्गा पूजा सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्साह का प्रतीक है। यहाँ के पंडाल अपनी भव्य सजावट और अनोखी थीम के कारण देशभर में प्रसिद्ध हैं।

Famous Durga Puja Pandals of India: दुर्गा पूजा उत्तर भारत का एक लोकप्रिय त्योहार है। इसे देश के कई हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है, जैसे गुजरात में डांडिया व गरबा की धूम होती है, तो कर्नाटक में दुर्गा पूजा को मैसूर दशहरा के नाम से जाना जाता है। वहीं हिमाचल प्रदेश की कुल्लू घाटी में इस उत्सव के दसवें दिन भगवान राम और अन्य देवताओं के साथ ‘रथ यात्रा’ निकाली जाती है। तमिलनाडु में इस त्योहार को बोम्मई कोलू के रूप में मनाया जाता है। इस त्योहार को भले ही अलग-अलग नाम से क्यों ना जाना जाता हो, लेकिन एक बात जो सबसे आम है वह है इस पूजा में बनाए जाने वाले पंडाल। इस पूजा में कई विशाल और अनोखे पंडाल तैयार किए जाते हैं, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से घूमने जाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं भारत के प्रसिद्ध पंडालों के बारे में।

Kolkata's Bagbazar Puja Pandal
Kolkata’s Bagbazar Puja Pandal

दुर्गा पूजा बंगाली समुदाय का सबसे प्रमुख त्योहार है। कोलकाता में दुर्गा पूजा की धूम कई दिन पहले से ही दिखाई देने लगती है। पूरा शहर माँ दुर्गा के स्वागत में लगा रहता है। वैसे तो यहां जगह-जगह पर कई दुर्गा पूजा पंडाल बनाए जाते हैं, लेकिन यहाँ के सभी पंडालों में सबसे प्रसिद्ध पंडाल है बागबाजार दुर्गा पूजा पंडाल। इस पंडाल की सबसे खास बात यह है कि यह लगभग 100 सालों से बनाया जा रहा है और यहाँ की माँ दुर्गा की मूर्ति लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

यहाँ हर साल एक अलग थीम के साथ पंडाल बनाया जाता है और उसकी सजावट भी खास तरीके से की जाती है। यह पंडाल नॉर्थ कोलकाता में श्याम बाजार मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है, इसलिए यहाँ पहुँचने में लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। यहाँ सुबह से लेकर देर रात तक लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।

बागबाजार पूजा पंडाल के अलावा कोलकाता में और भी कई पंडाल हैं जो अपनी अनोखी थीम, सजावट और कलात्मकता के लिए जानी जाती हैं। ये हैं कोलकाता के कुछ प्रसिद्ध पंडालों के नाम –

इस पूजा पंडाल की स्थापना 1943 में स्वर्गीय श्री लखी चंद जायसवाल के द्वारा शुरू की गई थी। यह पूजा पंडाल अक्सर पर्यावरण संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषयों पर ही आधारित होती है और इसी वजह से इसे कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। 

Kalyani ITI Mode Luminous Club Durga Puja Pandal
Kalyani ITI Mode Luminous Club Durga Puja Pandal

कल्याणी आईटीआई मोड लुमिनस क्लब दुर्गा पूजा पंडाल कोलकाता का प्रसिद्ध पंडाल है। इस पंडाल को अपने अनोखे थीम के लिए जाना जाता है। पिछले साल यहाँ का पंडाल बैंकॉक के अरुण मंदिर के थीम पर बनाया गया था। 

सिंघी पार्क दुर्गा पूजा पंडाल की सबसे खास बात यह है कि यहाँ हर साल एक अलग और अनोखे थीम पर पंडाल बनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सकारात्मक सन्देश देना होता है।

इसके अलावा श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब, 66 पल्ली, बागुईआटी, बन्दुमहल चेतला अग्रणी, बादामतल्ला आषाढ़संघ, त्रिकोण पार्क, देशप्रिय पार्क, त्रिधारा सम्मेलनी, बालीगंज कल्चरल एसोसिएशन, हिंदुस्तान पार्क, हिंदुस्तान क्लब, एकडालिया एवरग्रीन, बोसपुकुर तालबागान सार्वजनिन और राजडांगा नव उदयन संघ के पंडाल भी काफी फेमस हैं। 

Shivaji Park Pandal of Mumbai
Shivaji Park Pandal of Mumbai

महाराष्ट्र का मुंबई शहर वैसे तो गणपति महोत्सव के लिए जाना जाता है, लेकिन यहाँ का दुर्गा पूजा भी पूरे देश में काफी प्रसिद्ध है। यहाँ बंगाली क्लब के द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। शिवाजी पार्क पंडाल दादर पश्चिम में शिवाजी पार्क के पास है, जिसमें माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। यहाँ हर दिन भक्तों में भोग परोसा जाता है, जिसमें पारंपरिक बंगाली व्यंजन जैसे खिचड़ी, बेगुनी भाजा, पायसम और भी कई अन्य चीजें शामिल होती हैं। दुर्गा पूजा के अंतिम दिन यानी विजयदशमी के दिन यहां पर सिंदूर खेला का भी भव्य आयोजन होता है।

गुजरात के अहमदाबाद शहर का आंबली दुर्गा पंडाल यहाँ का सबसे पुराना पूजा पंडाल है। यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती है। बंगाली सांस्कृतिक संघ द्वारा इस पंडाल को सजाया जाता है। हर साल पंडाल की थीम अलग होती है और यहाँ सुबह शाम माँ की आरती के साथ उन्हें भोग लगाकर सभी लोगों में वितरित किया जाता है। वैसे तो इस पंडाल में बंगाल की परम्परिक संस्कृति दिखाई देती हैं, लेकिन यहाँ अष्टमी और नवमी वाले दिन डांडिया और गरबा का भी आयोजन किया जाता है, ताकि बंगाल के साथ-साथ गुजरात की भी सांस्कृतिक झलक दिखाई दे।

इसके अलावा अहमदाबाद में एयरपोर्ट कम्यूनिटी हॉल, साबरमती रेलवे कालोनी और चांदखेड़ा ओएनजीसी अवनी भवन में भी दुर्गा पूजा के भव्य और सुन्दर पंडाल बनाए जाते हैं।

CR Park Puja Pandal of Delhi
CR Park Puja Pandal of Delhi

सीआर पार्क को चितरंजन पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ का दुर्गा पूजा पंडाल पूरे भारतवर्ष में काफी प्रसिद्ध है। यहां भव्य तरीके से दुर्गा पूजा की जाती है। यहाँ आने पर आपको ऐसा लगेगा ही नहीं कि आप कोलकाता में नहीं हैं। यहाँ पंडाल के आस-पास का पूरा माहौल ढाक की आवाज से गूंज उठता है। साथ ही यहाँ भव्य मेला का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें आपको कोलकता के पारंपरिक व्यंजन से लेकर मिठाई और भी कई चीजें मिल जाएँगी। यहाँ सप्तमी,अष्टमी और नवमी के दिन लोग बड़ी संख्या में मेला देखने के लिए आते हैं।

Patna's Dak Bungalow Square Pandal
Patna’s Dak Bungalow Square Pandal

बिहार की राजधानी पटना में भी दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से की जाती है और यहाँ का पंडाल भी पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यहाँ का सबसे भव्य और विशाल पंडाल डाक बंगला चौराहा का दुर्गा पंडाल है, जिसकी थीम हर बार कुछ अलग होती है। पंडाल में माँ दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित की जाती है और भक्तों के लिए इसका पट षष्ठी के दिन खोला जाता है। इस पंडाल को बनाने और सजाने के लिए हर साल लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं।

जयमहल पूजा पंडाल बेंगलुरू का सबसे पुराना पंडाल है। इस पंडाल की सबसे खास बात यह है कि यहाँ महल जैसी थीम पर पंडाल बनाया जाता है और इसकी सजावट भी भव्य तरीके से की जाती है। साथ ही यहाँ खाने-पीने की भी अच्छी व्यवस्था होती है। यहाँ लगभग 1500 से भी ज्यादा लोगों में सामुदायिक भोग का वितरण किया जाता है।

Jamshedpur's Malkhan Singh Durga Puja Pandal
Jamshedpur’s Malkhan Singh Durga Puja Pandal

झारखण्ड के जमशेदपुर शहर में वैसे तो कई अनोखे पंडाल बनाए जाते हैं, लेकिन यहाँ का मलखान सिंह दुर्गा पूजा पंडाल सबसे ज्यादा फेमस है। हर साल, यहाँ के पंडाल को एक अनोखे थीम के साथ तैयार किया जाता है। यह पंडाल शहर का मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है। इस बार यहाँ राजस्थान के उदयपुर के महलों और ग्रामीण विरासत से प्रेरित थीम आधारित पंडाल तैयार किया जा रहा है।

Durga Puja of Bollywood celebs
Durga Puja of Bollywood celebs is also special

उत्तर मुंबई सार्वजनिक पूजा में पूरे बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज शामिल होते हैं। यह मुंबई के सबसे पुराने दुर्गा पूजा में से एक है। फिल्म निर्माता शशाधर मुखर्जी और उनकी पत्नी सतिरानी मुखर्जी ने 1947 में इस पूजा की शुरुआत की थी, तब से लेकर आज तक आनेवाली पीढियां इस पूजा को बहुत धूमधाम से करती आ रही हैं। आज के समय में काजोल, शरबानी मुखर्जी,अयान मुखर्जी ,सम्राट मुखर्जी मिलकर ये पूजा करते हैं। यहाँ की पूजा में बॉलीवुड के लगभग हर सेलिब्रिटी शामिल होते हैं। इसके साथ ही अंबानी परिवार के लोग भी यहाँ पूजा देखने आते हैं। इसके अलावा नूतन पल्ली सार्वजनिक दुर्गा पूजा में भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी शामिल होते हैं, जिसमें सुष्मिता सेन और बिपाशा बसु खास हैं।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...