Mango Tree Importance

Mango Tree Importance: सनातन धर्म में प्रकृति को परमात्मा का रूप माना गया है। प्रकृति में मौजूद पेड़ पौधों, पर्वत व नदियों को हिंदू धार्मिक शास्त्रों में पूजनीय माना गया है। विज्ञान भी मानता है कि धरती पर पेड़ पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। हिंदू धर्म शास्त्रों में तुलसी, शमी समेत कई पेड़ पौधों को बेहद ही शुभ व पूजनीय माना जाता है। मान्यता है कि इनमें स्वयं देवता वास करते हैं। इसी तरह आम के पेड़ को भी मंगल का कारक माना गया है। आम के पत्ते व इसकी लकड़ी को शुभता का प्रतीक माना गया है। आम के पत्ते देवी देवताओं की पूजा व मांगलिक कार्यों में भी उपयोग में लिए जाते हैं। हवन, विवाह समेत सभी शुभ अवसरों पर आम के पत्ते व लकड़ियां काम में आती हैं। तो चलिए जानते हैं आम के पेड़ का धार्मिक महत्व क्या है और इसका प्रयोग कहां कहां किया जाता है।

मांगलिक कार्य

Mango Tree Importance

हिंदू धर्म में आम का पेड़ विशेष महत्व रखता है। शास्त्रों में आम के पत्ते से लेकर इसकी लकड़ियों तक का महत्व बताया गया है। आम के पेड़ को मंगल का कारक माना जाता है। इसलिए सभी मांगलिक कार्यक्रम व धार्मिक अनुष्ठान में आम के पत्ते व लकड़ी का उपयोग किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धार्मिक काम में जब कलश पर आम के पत्ते और नारियल रखे जाते हैं, तो वह देवता का स्वरूप माना जाता है। आम के पत्ते को भगवान का अंग और नारियल को सिर के रूप में देखा जाता है। इससे देवता प्रसन्न होते हैं और पूजा सफल मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इसके बिना पूजा पाठ सफल नहीं होती है।

बंदनवार का महत्व

Mango Tree Importance

घर पर आम के पत्तों की बंदनवार लगाना भी बेहद ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों की बंदनवार लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इससे घर का वातावरण खुशियों से भरा रहता है। आम के पत्तों की बंदनवार लगाने घर पर बुरी नजर का भी प्रभाव नहीं होता है। आम के पत्तों से देवताओं भी प्रसन्न रहते हैं, इसलिए जब मुख्य द्वार पर बंदनवार लगाते हैं तो घर में देवताओं का वास रहता है।

हनुमान जी को प्रिय है आम

Mango Tree Importance

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी को आम का फल बेहद ही प्रिय है। कहा जाता है कि आम का पेड़ लगाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। जहां आम का पेड़ होता है, वहां हनुमान जी स्वयं वास करते हैं। हवन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में आम के पेड़ की लकड़ी का प्रयोग होता है। ऐसे में आम के पेड़ का बड़ा ही धार्मिक महत्व होता है।

यह भी पढ़ें: तुलसी के पास भूल से भी ना लगाएं ये पौधे, वरना हो सकता है भारी नुकसान: Tulsi Plant Vastu