लिविंग रुम में वॉल लैंप लगाकर बढ़ाएं घर की रौनक

सोफे से लेकर पर्दे तक, एक दम टॉप का लगाया जाता है, जिससे गेस्ट आपका घर देखकर इंप्रेस हो जाएं। लिविंग रुम की सजावट के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Wall Lamps For Living Room: हर कोई चाहता है कि उनका घर सबसे खूबसूरत दिखे, जिसके लिए हर कोई अपने हिसाब से अलग-अलग तरह की सजावट करता है। घर के एक हिस्से को सबसे ज्यादा खूबसूरत बनाने की कोशिश की जाती है, वो है लिविंग रुम। जब भी कोई गेस्ट आपके घर आता है, तो वह लिविंग रुम में ही बैठता है। ऐसे में इस कमरे को बेस्ट डेकोरेट करने की कोशिश की जाती है। सोफे से लेकर पर्दे तक, एकदम टॉप का लगाया जाता है, जिससे गेस्ट आपका घर देखकर इंप्रेस हो जाएं। लिविंग रुम की सजावट के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें सबसे ज्यादा इंपोर्टेंट होता है वो है लाइट। आजकल लिविंग रुम में लैंप लगाने का ट्रेंड चल रहा है। ये नॉर्मल स्टैंडिंग लैंप नहीं बल्कि वॉल लैंप है। वॉल लैंप भी कई तरह के आते हैं। आज हम आपको कुछ वॉल लैंप के बारे में बताते हैं जो आप अपने लिविंग रुम में लगाकर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।

विंटेज वॉल लैंप

आजकल एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है। लोग घर में विंटेज फर्नीचर रखना पसंद करते हैं। ये घर को आर्टिस्टिक लुक तो देता ही है साथ ही आपको इसे देखकर अच्छा भी महसूस होता है। ऐसे में आप पुराने जमाने की लालटेन के जैसे वॉल लैंप ले सकते हैं। ये अलग-अलग कलर में और खूबसूरत लगते हैं। इसे लिविंग रुम की मेन वॉल पर लगाया जा सकता है।

हैंगिंग लैंप

वॉल लैंप भी कई तरह के होते हैं। आप अपने लिविंग रुम के अनुसार अलग-अलग तरह के ले सकते हैं। हैंगिंग लैंप भी आते हैं। आजकल रुम में साइड में लैंप रखने का जमाना चला गया है। हर कोई वॉल लैंप अपने लिविंग रुम में लगाता है। आप कुछ डिफेरेंट करने के लिए हैंगिंग लैंप लगा सकते हैं। इसके नीचे आप सजावट का कोई आइटम या प्लांट रख सकते हैं। जब इसकी लाइट पर आइटम पर पड़ेगी तो वह आपके लिविंग रुम में अलग ही शाइन करेगा।

हैंडक्राफ्ट लैंप

आजकल लोगों को घर में चीजें बनाने का शौक है। वह घर की सजावट की चीजों को खुद अपने हाथों से बनाना पसंद करते हैं। घर को अपना टच देने के लिए वह खुद लैंप बनाते हैं। वह रस्सी या बाकी चीजों की मदद से लैंप बनाते हैं और उसमें लाइट एड करके उसे लिविंग रुम में लगा देते हैं। इससे आपके लिविंग रुम में एक अलग लुक मिलता है।

वुडन लैंप

वॉल लैंप मार्केट में कई तरह के आ रहे हैं। इसमें से एक वुडन लैंप भी है। ये लैंप वुडन के बने हुए होते हैं और मिड में बल्ब लगा होता है। इस तरह के लैंप को आप एक साथ 1-2 अलग शेप में लगा सकते हैं। इससे आपका लिविंग रुम काफी अच्छा लगता है।

इस तरह से वॉल लैंप आप अपने लिविंग रुम में लगा सकते हैं। जो घर की रौनक को बढ़ा देंगे। साथ ही आपके लिविंग रुम को काफी अलग बनाएंगे, जिसे देखकर खुद आपको खुशी होती है।

Leave a comment