Tulsi Plant Vastu: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना गया है। इसे घर पर लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। तुलसी के पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर में होता है। माना जाता है इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। सही ढंग से लगाया गया तुलसी का पौधा आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। इससे आपके घर की सुख-समृद्धि बढ़ती है।
वहीं इस पौधे को लगाते हुए की गई छोटी सी गलती आपके जीवन की मुश्किलों को बढ़ा सकती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो तुलसी के आस-पास कुछ पौधे भूल से भी नहीं लगाने चाहिए। इससे आपको लाभ होने की जगह बहुत भारी नुकसान हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नहाने के बाद चेहरे पर लगाएं ये चीजें, त्वचा पर आएगा निखार: Skin Care Tips
ऐसे में तुलसी के पौधे के पास कुछ पौधे आपको बिल्कुल नहीं लगाने चाहिए। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में जिनको तुलसी के पास बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए।
कांटेदार पौधों से तुलसी को रखें दूर

वास्तु शास्त्र की मानें तो तुलसी के पौधे को घर में रखने पर कई नियमों का पालन करना पड़ता है। ऐसे में तुलसी का पौधा लगाने पर ध्यान रहे कि कभी भी उसके आसपास भूल से भी कांटेदार पौधे ना लगाएं। इससे दरिद्रता आती है। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। ऐसे में तुलसी के आसपास कांटे वाले पौधे लगाने की गलती आप बिल्कुल ना करें।
शमी का पौधा बिल्कुल ना रखें

कभी भी तुलसी के पौधे के चार-पांच फीट की दूरी पर किसी भी पौधे को ना लगाएं। ध्यान रहे तुलसी के पास शमी का पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए। इसके साथ ही कभी भी तुलसी और शमी के पौधे को एक पॉट (गमले) में लगाने की गलती ना करें।
ये आपके घर में नेगेटिविटी भर सकता है। दरअसल, शमी का पौधा शनि को इंगित करता है और शनि की दिशा पश्चिम होती है। जबकि तुलसी के पौधे की दिशा पूर्वोत्तर होती है। दोनों को साथ में लगाना वास्तु की दृष्टि से बिल्कुल गलत है।
आक का पौधा रखें तुलसी से दूर
तुलसी के पौधे के साथ आक का पौधा लगाना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इसे एक ही गमले में लगाने की भूल तो बिल्कुल भी ना करें। दरअसल, आक के पौधे से कभी-कभी दूध निकलता है। ऐसे में अगर वह दूध तुलसी के पौधे पर गिरता है तो इससे तुलसी का पौधा खराब हो जाता है। ये आपके जीवन में परेशानियों का कारण भी बन सकता है।
ना लगाएं फाइकस का पौधा

बहुत से लोग घर के अंदर फाइकस का पौधा लगाते हैं, लेकिन इसे तुलसी के पौधे के पास लगाने से परहेज करना चाहिए। यह पौधा घर की सकारात्मक एनर्जी को सोख लेता है। अगर आप इसे तुलसी के पौधे के करीब इसे रखेंगी तो यह उससे मिलने वाली पॉजिटिव एनर्जी को भी सोख लेगा। ध्यान रहे इन दोनों के बीच कम से कम 7-8 फीट की दूरी हो।
ना लगाएं कैक्टस का पौधा

तुलसी के पौधे के पास कैक्टस का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, कैक्टस को नेगेटिव पौधा जाता है। बहुत सारे कैक्टस की वैरायटी राहु केतु का प्रतीक हैं। तुलसी के पौधे को काफी सेंसेटिव माना जाता है, ऐसे में इसके करीब किसी कांटेदार पौधे को रखा जाता है तो इससे तुलसी के पौधे की अपनी एनर्जी खत्म हो जाती है।
