Deepak Bati Niyam: सनातन धर्म में विशेष रूप से देवी देवताओं की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान उनके सामने घी और तेल का दीपक लगाया जाता है। हिंदू धर्म में दीपक लगाने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है की देवी देवताओं की पूजा दीपक लगाने के बिना अधूरी मानी जाती है। दीपक लगाते समय दो बातियों का उपयोग किया जाता है। पहली एक छोटी गोल बाती जिसे फूल बाती भी कहा जाता है और दूसरी लंबी बाती। क्या आप जानते हैं दोनों ही बाती का अपना विशेष महत्व है।
Also read : पूजा करते समय रखें इन विशेष नियमों का ध्यान, मिलेगा पूजा का सही फल और सिद्ध होंगे काम: Worship Rules
दोनों बातियों की अपनी-अपनी अलग-अलग मान्यताएं है। इन दोनों ही बातियों के अलग-अलग नियम भी है। हिंदू धर्म में ऐसे कई देवी देवता हैं जिनके सामने लंबी बाती नहीं लगाई जाती है। इसी के चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि लंबी बाती किन-किन भगवानों के सामने प्रजलित नहीं करनी चाहिए।
इन भगवानों के सामने भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए लंबी बाती
देवों के देव महादेव
देवों के देव महादेव भगवान शंकर के सामने लंबी बाती नहीं लगानी चाहिए। शिवजी को गोल बाती अधिक प्रिय हैं। शिव की पूजा के दौरान उनके सामने गोल बाती लगाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
भगवान विष्णु
भगवान विष्णु के सामने भी लंबी बाती नहीं लगानी चाहिए। ठीक इसी प्रकार केले के पेड़ के सामने भी लंबी बाती नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। लंबी बाती लगाने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। इसके अलावा पूजा भी सफल नहीं होती है।
पीपल के पेड़
पीपल के पेड़ के सामने कभी भी भूलकर भी लंबी बाती नहीं लगानी चाहिए। इससे शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है, इसलिए हमेशा गोल बाती ही पीपल के पेड़ के सामने लगानी चाहिए। पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए हिंदू धर्म में इसकी पूजा की जाती है
ब्रह्मा देव
ठीक इसी तरह ब्रह्मा जी के सामने भी लंबी बाती का दीपक नहीं लगाना चाहिए। लंबी बाती का दीपक लगाने से ब्रह्मा जी नाराज हो सकते हैं। इसलिए पूजा के दौरान इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप किस बाती का उपयोग कर रहे हैं।
जानें, किन देवी देवताओं के सामने जलाया जाता है लंबी बाती का दीपक
शास्त्रों के अनुसार लंबी बाती का दीपक माता लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां दुर्गा समेत अन्य देवियों के सामने जलाया जाता है। इसके अलावा कुल देवता के सामने साथ ही साथ आंवले के पेड़ के सामने लंबी बाती का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इन देवी-देवताओं के सामने लंबी बाती का दीपक जलाने से सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अमावस्या के दिन पितरों की पूजा के दौरान भी लंबी बाती का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
