Deepak ke Niyam
Deepak ke Niyam

Deepak ke Niyam: हिंदू धर्म में देवी देवताओं की पूजा में दिया जलाने का बहुत महत्व है। भगवान की आरती भी दिया जला कर ही की जाती है। हमारे भारत वर्ष का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली भी दीपों का त्यौहार है। इस दिन सभी अपने घर में दिया जलाकर घर का हर कोना रोशन करते हैं और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। हिंदू धर्म को मानने वाले लोग देवताओं को प्रसन्न करने के लिए सुबह शाम अपने घर में दीप जलाते हैं। कहा जाता है कि दिया जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है एवं सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। दिया जलाने का एक वैज्ञानिक कारण भी है। इससे घर के कीट, पतंगे मक्खियां और मच्छर इन दियों के पास आकर मर जाते हैं, जिससे हम कई बीमारियों से दूर रहते हैं।

मेगा सिटीज में यह सारी मान्यताएं तो सिर्फ नाम मात्र ही रह गई हैं लेकिन भारत के गांवों में अभी भी हिंदू प्रथाएं चली आ रही हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार दिया को जलाने का खास स्थान और दिशा होती है, जिनका पालन करके आप देवी देवताओं को प्रसन्न कर सकते हैं और सौभाग्य एवं धन की प्राप्ति कर सकते हैं।

main gate par Deepak Jalane ke Fayde
main gate par Deepak Jalane ke Fayde

यदि आप अपने मुख्य द्वार के दोनों कोनों पर शाम के वक्त दिए जलाते हैं तो आपके घर से नकारात्मकता दूर होती है एवं मां लक्ष्मी का आगमन होता है। दीपावली के कुछ दिन पहले से ही हिंदू धर्म में घर के मुख्य द्वार पर दिया जलाने का प्रचलन है क्योंकि इसे बहुत ही शुभ माना गया है।

आज भी औरतें जब सो कर उठती है तो सबसे पहले किचन की सफाई करती हैं क्योंकि किचन को घर का सबसे अहम और महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। मनुष्य की जीवित रहने की सबसे जरूरी चीज यानी खाना किचन में ही बनता है। घर में अन्न की कभी कमी ना हो पाए इसलिए किचन में दिया जलाना बेहद शुभ माना जाता है। यहां दिया जलाने से घर में संपत्ति और समृद्धि बनी रहती है।

Vastu Tips For Ishan Kon
Vastu Tips For Ishan Kon

ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा के बीच बनने वाले कोण को सबसे पवित्र दिशा मानी जाती है। इसे भगवान की दिशा भी कहते हैं घर में मंदिर रखने के लिए भी सबसे उचित दिशा ईशान कोण ही मानी जाती है। इसलिए आपको अपने घर के इस दिशा में दीपक अवश्य जलाना चाहिए। इससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी और भगवान की कृपा हमेशा बरसेगी। इससे आपके पितृ भी शांत होंगे।

सुबह के समय तो दिया जलाना बिल्कुल आम बात है क्योंकि अधिकतर लोग सुबह के समय ही पूजा करते हैं लेकिन यदि आप दोनों समय दिया जलाते हैं तो देवी देवता आप पर कृपा बरसाने में कोई कमी नहीं छोड़ते।

Tulsi Puja Niyam Benefits
Tulsi Puja Niyam Benefits

वेदों में, खासतौर पर आयुर्वेद में तुलसी को बहुत ही गुणवान माना गया है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार तुलसी सबसे पवित्र पौधा है एवं उनकी नित्य पूजा होती है। हर घर के आंगन में तुलसी को लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए तुलसी के नीचे दीपक जलाकर प्रार्थना करने से आपके सभी कष्ट दूर होते हैं एवं मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

तुलसी के साथ-साथ लोग अपने घर में शमी का पेड़ भी लगाते हैं। हिंदू धर्म में शमी के पत्तों को भगवान को चढ़ाया जाता है औऱ इनकी पूजा भी की जाती है। अक्सर शमी महाराज के पेड़ को घर के मुख्य द्वार के पास ही लगाया जाता हैं ताकि यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें। इसलिए शमी के पेड़ के नीचे दिया जलाना भी बेहद शुभ है।