सपने में इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद अशुभ: Dream Astrology
Dream Astrology

Dream Astrology: सपना हमारी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा है। दिन के बाद जैसे रात का होना तय है। वैसे ही सोने के बाद सपनों का आना भी तय है।प्रत्येक मनुष्य को सपने आते हैं लेकिन कुछ लोगों को सपने याद रहते हैं तो कुछ लोग भूल जाते हैं। सपना देखते वक्त हम उसमें इतना खो जाते हैं कि वह सत्य प्रतीत होता है। तरह-तरह के सपनों के अलग-अलग मतलब होते हैं।

कुछ सपने इतने डरावने होते हैं कि हम बिल्कुल ही हैरान और परेशान हो जाते हैं हालांकि कुछ सपने इतने लुभावने होते हैं कि उन्हें फिर से देखने का मन करता है लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार उनका अर्थ बिल्कुल अलग होता है। आज हम जानेंगे ऐसे पांच सपनों के बारे में जिन्हें देख आने वाले जिंदगी में कुछ बुरा होने का संकेत देता है।

Dream Astrology
lady singing in dream meaning

यदि आप सपने में किसी महिला को गाना गाते हुए देखते हैं तो यह आने वाले समय में किसी दुर्घटना का संकेत हो सकता है। यदि आप यह सपना देखते हैं तो आपको आगामी समय में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यह सपना सड़क दुर्घटना की तरफ इशारा करता है। इसलिए किसी भी यात्रा पर जाएं तो अपना ख्याल रखें।

यदि आप सपने में किसी पेड़ की डाल पर बैठकर खुद ही उस डाल को काटते हुए देखते हैं तो यह सपना अच्छा नहीं माना जाता है।सपना शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना देखने वाले जातक के या उसके परिवार में किसी सदस्य को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। तबीयत इतनी खराब हो सकती है कि अस्पताल तक जाना पड़ सकता है। इसलिए ऐसा सपना देखने पर आपको पहले ही समझ जाना चाहिए ताकि आप अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का अच्छे तरीके से ध्यान दें और आने वाली परेशानियों से आसानी से लड़ सकें।

Black Snake
Black Snake Dream Interpretations

यदि सपने में हम सांप देख लें तो हम काफी डर जाते हैं और कभी-कभी तो नींद में से उठकर बहुत बेचैन हो जाते हैं यदि आपको सपने में कोई काला सांप काट ले तो यह सपना बेहद अशुभ माना जाता है। यह सपना आपके दुश्मनों की जीत की तरफ इशारा करता है। यह सपना आने वाले समय में किसी बीमारी से ग्रसित होने का संकेत भी देता है। यदि किसी के सपने में बार-बार सांप आए तो उसे व्यक्ति के कुंडली में कालसर्प दोष की उपस्थिति भी हो सकती है।

falling dream meaning
falling dream meaning

यदि आप सपने में किसी ऊंची जगह से गिरते हुए खुद को देखते हैं तो यह अच्छा सपना नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना देखने वालों का आने वाले समय में होता हुआ काम भी रुक सकता है। ऐसा सपना देखने वालों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यह भविष्य में धन हानि होने का भी संकेत देता है।

कई बार तो हम सिर्फ हॉरर मूवी देखने के बाद ही भूत प्रेत के सपने देखने लगते हैं लेकिन यदि अचानक से कभी हम सपने में भूत या प्रेत को देख लें तो यह बुरे समय के आने का संकेत है। यह सपना देखने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बेहद तंग हो सकता है। मानसिक बीमारियां उसे घेर सकती हैं। होते हुए काम बिगड़ने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...