New Year 2025 Astrology
New Year 2025 Astrology

New Year 2025 Astrology: नए साल का आगमन होने वाला है और सभी को इसका बेसब्री से इंतजार है। लोग नए साल का स्वागत करने और जश्न मनाने के लिए उत्साहित हैं। हिंदू धर्म में किसी भी नए अवसर या शुभ कार्यों की शुरुआत से पहले वार और महूर्त आदि देखे जाते हैं। नववर्ष 2025 का पहला दिन भी लोगों के लिए खास होता है। इस बार नए साल का पहला दिन बुधवार रहेगा। 1 जनवरी को बुधवार का दिन होने से इसे काफी शुभ माना जा रहा है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देव के रूप में पूजा जाता है। किसी भी शुभ-मांगलिक काम की शुरुआत या पूजा-अनुष्ठान से पहले भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। ऐसे में नए साल की शुरुआत ही इस बार बुधवार के दिन से हो रही है, जोकि धार्मिक दृष्टिकोण से काफी शुभ है।

हमारी कामना है कि नया साल सभी के लिए मंगलमय हो। लेकिन कुछ राशियों के लिए नया साल 2025 बहुत ही शुभ रहने वाला है। क्योंकि इन राशियों पर भगवान गणेश की कृपा रहेगी। आइये जानते हैं नए साल में किन राशियों पर कृपा बरसाने वाले हैं बप्पा।

मिथुन राशि वालों पर रहेगी गणपति की कृपा

New Year 2025 Astrology
New Year 2025 Lucky for Gemini

ज्योतिष के अनुसार नया साल 2025 मिथुन राशि वाले जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुधवार के दिन से नए साल का आगमन होगा। मिथुन राशि के स्वामित्व बुध ग्रह हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। ऐसे में पूरे साल बुध ग्रह और भगवान गणेश की कृपा इस राशि पर रहेगी। वहीं 2025 में बृहस्पति का राशि परिवर्तन होगा, जिसमें गुरु वृषभ राशि की यात्रा समाप्त कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के मिथुन राशि में आने से भी इन्हें खूब लाभ मिलेगा।

कन्या राशि के लिए शुभ रहेगा नया साल 2025

New Year 2025 Lucky for Virgo
New Year 2025 Lucky for Virgo

नया साल 2025 कन्या राशि वाले जातकों के लिए बीते साल के मुकाबले शुभ साबित होगा। क्योंकि आपकी राशि के स्वामित्व भी बुध ग्रह हैं। वहीं एक कारण यह भी है कि फिलहाल आपकी राशि में केतु विराजमान है, जिसे ज्योतिष में मायावी ग्रह कहा गया है। लेकिन 2025 में कन्या राशि वालों को केतु से मुक्ति मिल जाएगी। नए साल में केतु कन्या राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

नए साल पर करें ये काम

  1. नए साल को शुभ बनाने के लिए लोगों को साल के पहले दिन भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए और यह कामना करनी चाहिए कि यह वर्ष उनके और उनके परिवार के लिए सुख-सफलता और समृद्धि वाला साबित हो। साथ ही परेशानियों से मुक्ति मिले। भगवान गणेश की पूजा के साथ जिस कार्य की शुरुआत की जाती है उसमें शुभता और सफलता जरूर मिलती है। ऐसे में आप भी नए साल की शुरुआत भगवान गणेश की उपासना के साथ करें।
  2. नए साल 2025 को शुभ बनाने के लिए आप इस दिन भगवान गणेश की नई मूर्ति लाकर घर के उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें और पूजा करें।
  3. बुधवार के दिन से नए साल आगमन हो रहा है। हिंदू धर्म में किसी विशेष दिन पर दान-दक्षिणा का महत्व होता है। इसलिए नए साल पर आप सुबह स्नानादि के बाद भगवान की पूजा करें। इसके बाद बुध ग्रह से संबंधित चीजों का दान जैसे हरे फल या सब्जियां, हरे वस्त्र, हरी मूंग की दाल, कांसे का बर्तन, हरी चूड़ियां आदि का दान गरीब-जरूरतमंदों में कर सकते हैं।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...