Adhik Maas Niyam
Adhik Maas Niyam

Overview: नए घर की पहली दिवाली पर करें ये तैयारियां, बरसेगी लक्ष्मी कृपा

नए घर की पहली दिवाली पर सफाई, तोरण, दीपदान, लक्ष्मी-गणेश पूजन और दान जैसे शुभ कार्य करें। इससे घर में सुख, समृद्धि और मां लक्ष्मी का वास होता है।

Diwali 2025 Celabration at New Home: दिवाली या दीपावली का पर्व हर किसी के लिए बहुत खास होता है। खासकर जब आपने नए घर पर शिफ्ट किया हो और पहली दिवाली हो तो यह उत्साह और भी अधिक होता है। नए घर की पहली दिवाली सिर्फ पर्व नहीं होती है, बल्कि यह हर परिवार के लिए भावनाओं, उम्मीदों और खुशियों से भरा पल होता है।

दिवाली का पर्व केवल दीप जलाने या सजावट करने का नहीं, बल्कि यह अपने घर में देवी लक्ष्मी का स्वागत करने का पवित्र अवसर बन जाता है। जब घर नया होता है तो उसमें बसने वाली ऊर्जा भी नई होती है और दिवाली के शुभ दिन उस ऊर्जा को सकारात्मकता, समृद्धि और सौभाग्य में बदलने का सबसे उत्तम समय माना जाता है। इसलिए यह जान लीजिए कि, ऐसा क्या करें जिससे कि नए घर पर पहली दिवाली शुभ और सकारात्मक रहे। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसती रहे।

दिवाली 2025 डेट और मुहूर्त

Diwali 2025 Date
Diwali 2025 Date

नए घर की दिवाली को शुभ और सकारात्मक बनाने के लिए उपाय जानने से पहले जानते हैं दिवाली की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में। बता दें कि, इस साल दिवाली का त्योहार सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन सभी अपने घर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा करते हैं। दिवाली पर पूजा कार्तिक अमावस्या के दिन प्रदोष काल में करने का महत्व है। प्रदोष काल सूर्यास्त के समय से लेकर लगभग ढाई घंटे की अवधि को कहा जाता है। इस साल 20 अक्टूबर के दिन प्रदोष काल में अमावस्या तिथि विद्यमान रहेगी, जोकि लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए श्रेष्ठ मानी गई है। इस दिन पूजा के लिए शाम 7 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 18 मिनट तक का मुहूर्त रहेगा।

नए घर पर कैसे मनाएं शुभ दीपावली

Diwali 2025 Celabration at New Home
Diwali Celabration at New Home
  1. यम का दीप जलाएं:- दिवाली से पहले यम दीप (यमराज का दीपक) जलाना न भूलें। दिवाली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी पर रात के समय घर के बाहर दक्षिण दिशा में यम दीपक जलाएं। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जाएं दूर रहेंगी और परिवार पर अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा।
  2. कलश स्थापित करें:- वैसे तो दिवाली की पूजा में लोग हर साल कलश स्थापित करते हैं। लेकिन नए घर पर पहली दिवाली के लिए यह आपकी पहली कलश स्थापना होगी। इसलिए इस पूरी पवित्रता, शुद्धता और नियम के अनुसार करें।
  3. मुख्य को द्वार सजाएं:- घर की साज-सवाजट में कोई कमी न करें। मुख्य द्वार के दरवाजे पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण या बंधनवार लगाएं और रंगोली जरूर बनाएं। इससे घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होगा।
  4. लक्ष्मी-गणेश की स्थापना:- नए घर में पहली दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की नई मूर्ति लाकर विधि-विधान से स्थापित करें। पूजा के लिए पीले या लाल कपड़े का आसन बिछाएं, फूल, माला, फल, मिठाई आदि के साथ पूजन करें।
  5. कुबेर स्थान बनाएं:- दिवाली की पूजा के दौरान उत्तर दिशा में कुबेर देवता का स्थान जरूर बनाएं। यहां तिजोरी, धन या सिक्के रखें, जिससे घर पर आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...