Overview:
क्या आपको पता है कि माता लक्ष्मी को कुछ विशेष सामग्री अर्पित करके आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। दिवाली पर अपने मूलांक के अनुसार मां लक्ष्मी को भेंट चढ़ाने से आप पर माता की कृपा बरस सकती है।
Diwali Pooja according Numerology: दिवाली पर घर-घर में मां लक्ष्मी की पूजा होती है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी जिस घर पर कृपा करती हैं, वहां धन-वैभव, सुख-समृद्धि का वास होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि माता लक्ष्मी को कुछ विशेष सामग्री अर्पित करके आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। दिवाली पर अपने मूलांक के अनुसार मां लक्ष्मी को भेंट चढ़ाने से आप पर माता की कृपा बरस सकती है।
आसानी से बन जाएंगे काम

हाल ही में मशहूर एस्ट्रोलॉजर जय मदान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया। जय मदान ने बताया कि सेहत, सुख और समृद्धि पाने के लिए मूलांक के अनुसार मां लक्ष्मी को भेंट चढ़ाएं और फिर इसे अपने लॉकर या पर्स में रखें। ऐसा करने से आपका हर काम आसानी से बनता चला जाएगा।
मूलांक 1
जिन लोगों का मूलांक 1 है यानी जिनका बर्थडे किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को आता है, उन्हें महालक्ष्मी को दिवाली के दिन कॉपर यानी तांबे के सिक्के चढ़ाने चाहिए। पूजा करने के बाद इन्हें अपने पर्स या लॉकर में रखें।
मूलांक 2
जिन लोगों का जन्मदिन किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को आता है, उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के लोगों को माता लक्ष्मी को चांदी के सिक्के भेंट करने चाहिए। इसके बाद इसे पर्स या लॉकर में रखना चाहिए।
मूलांक 3
मूलांक 3 के लोगों का बर्थडे किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को आता है। इन लोगों को माता लक्ष्मी को केसर अर्पित करना चाहिए। पूजा के बाद इस केसर को गोल्डन कपड़े में रखें और फिर इसे लॉकर में सुरक्षित रखें।
मूलांक 4
जिन लोगों का जन्मदिन 4, 13, 22 तारीख को आता है, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के जातकों को माता लक्ष्मी को सुपारी अर्पित करनी चाहिए। इसके बाद इस सुपारी को घर के मंदिर में रखना चाहिए।
मूलांक 5
अगर आपका जन्मदिन किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को आता है तो आपका मूलांक 5 है। इन लोगों को मां लक्ष्मी को हरी इलायची अर्पित करनी चाहिए। पूजा के बाद इन इलायचियों को हरे कपड़े में रखकर अपने लॉकर में रखें।
मूलांक 6
मूलांक 6 उन लोगों का होता है, जिनका बर्थडे किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को आता है। इन लोगों को महालक्ष्मी को गुलाब का इत्र अर्पित करना चाहिए। पूजा के बाद इस इत्र को आप खुद पर भी लगाएं। साथ ही अपने लॉकर पर इसी इत्र से स्वास्तिक बनाएं। इस गुलाब के इत्र को आप रोजाना लगाएं।
मूलांक 7
मूलांक 7 वाले लोगों का जन्मदिन 7, 16 और 25 तारीख को आता है। इस मूलांक के जातकों को मां लक्ष्मी को दालचीनी का भोग लगाना चाहिए। पूजा करने के बाद इस दालचीनी को सिल्वर कपड़े में बांधकर उसे लॉकर में रखें। आप पर धन वर्षा होगी।
मूलांक 8
8, 17, 26 तारीख को जिन लोगों का जन्म होता है, उनका मूलांक 8 होता है। इन्हें माता लक्ष्मी को 8 तेज पत्ते अर्पित करने चाहिए। पूजा करने के बाद आप इन्हें वहां रखें जहां आप अपने प्रॉपर्टी के पेपर रखते हैं।
मूलांक 9
मूलांक 9 वाले लोगों का जन्मदिन किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को आता है। इन लोगों को माता लक्ष्मी को 9 कमलगट्टे अर्पित करके पूजा करनी चाहिए। इनमें से 8 कमल गट्टे अपने लॉकर में रखें। वहीं 1 कमल गट्टा अपने पर्स में भी जरूर रखें।
