vastu tips for mental health
vastu tips for mental health

हर समय मन रहता है अशांत, अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Vastu Tips for Mental Health : अगर आपका मन अक्सर अशांत रहता है, तो ऐसी स्थिति में आप कुछ वास्तु टिप्स को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में-

Mental Health Vastu: अक्सर कामकाज और घर के कलेश की वजह से लोगों का मन काफी ज्यादा अशांत रहता है। इसके अलावा कुछ अन्य कारणों से भी मन काफी ज्यादा अशांत रहता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो इस स्थिति में आप कुछ आसान से वास्तु टिप्स को अपना सकते हैं, जिससे काफी हद तक मन को शांत किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान से टिप्स बताएंगे, जिससे आप अपने अशांत मन को शांत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

Also read: क्या है 2–2–2 रूल और यह आपके शादी के रिश्ते में कैसे बदलाव ला सकता है?

सोते समय सिर को दक्षिण दिशा की ओर और पैर को उत्तर दिशा की ओर रखें। यह शरीर में ऊर्जा का संतुलन बनाए रखता है और मन को शांत करता है।

Mental Health Vastu Tips
Mental Health Vastu Tips

इसके साथ ही घर में एक साफ और सुसज्जित पूजा स्थान होना चाहिए, जो पूर्व दिशा में हो। इस दिशा में पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मन शांत रहता है।

घर में प्राकृतिक सुगंध का प्रयोग करें, जैसे चंदन, गुलाब, या कपूर की खुशबू। इसे जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और मन में शांति और सुकून का अनुभव होता है।

इतना ही नहीं, घर में जल तत्व का सही उपयोग करें। उत्तर-पूर्व दिशा में पानी से संबंधित चीजें रखें, जैसे पानी का फव्वारा या मछलीघर। यह मानसिक शांति और जीवन में स्थिरता लाता है।

घर के भीतर और बाहर हरियाली और प्राकृतिक पौधे रखें। विशेष रूप से तुलसी का पौधा मन की शांति और शुद्धता के लिए श्रेष्ठ होता है। पौधों की हरियाली से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Plants
Plants

घर के अंदर नीले, हरे या हल्के रंगों का उपयोग करें, खासकर बेडरूम में। ये रंग मन को ठंडक पहुंचाते हैं और तनाव को कम करते हैं। इससे मन को शांति का अनुभव होता है।

वास्तु के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा में रोजाना ध्यान या प्राणायाम करें। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र मानी जाती है, और इसमें ध्यान लगाने से मानसिक तनाव में राहत मिलती है।

इन छोटे-छोटे वास्तु उपायों को अपनाकर आप अपने मन को शांत कर सकते हैं और घर में एक सकारात्मक माहौल बना सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...