2-2-2 Relationship Rule: आज के समय में हर व्यक्ति इतना व्यस्त हो गया है की वह अपने रिश्तों को तो क्या अपने आप को ही अच्छे से समय नहीं दे पाता है। शादी एक ऐसा बंधन है जहां आपको अपने पार्टनर को हमेशा समय देना पड़ता है और एक स्पार्क को मेंटेन करके रखना पड़ता है ताकि आपका रिश्ता अच्छा बना रहे और दोनों पार्टनर के बीच दरार न आ सके। लेकिन आज कल के व्यस्त स्केडयूल के चलते दोनों पार्टनर ही एक दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं जिससे शादी में शिकायतें बढ़ जाती हैं। इस स्थिति से बचने के लिए आप 2–2–2 नियम अपना सकते हैं। लेकिन सबसे पहले आपको समझना होगा की यह होता क्या है और यह कैसे आपकी शादी में एक अलग ही स्पार्क एड कर सकता है।
Also read: पार्टनर को मदहोश करने के लिए 5 टिप्स: Partner Seduce Tips
क्या है 2–2–2 रूल?
इसका अर्थ है आपको हर हफ्ते दो बार अपने पार्टनर को डेट पर लेकर जाना होगा। अगर यह डेट नाइट होगी तो और भी बेहतरीन है क्योंकि इससे आपका दिन का रूटीन प्रभावित नहीं होगा। आप किसी मूवी डेट पर जा सकते हैं या फिर डिनर डेट पर जा सकते हैं। आप चाहें तो किसी एक एक्टिविटी को भी कर सकते हैं जो दोनों को पसंद हो। इस समय आपको आस पास की चीजों पर ध्यान नहीं देना है।
2 महीने में वीकेंड गैट अवे
डेट तक ही बात सीमित नहीं रह जाती है बल्कि आपको हर दो महीने के बाद आप को एक वीकेंड गैट अवे पर भी जाना चाहिए। इससे आप एक दूसरे के साथ और अधिक समय बिता पाएंगे और आपका मनोरंजन भी अच्छे से होगा जिससे स्ट्रेस और प्रैशर बिल्कुल खत्म हो जाएंगे। आप किसी प्रकृति के नजदीक वाले रिजॉर्ट या होटल में जा सकते हैं जहां आपको रिलेक्स हो सके। किसी रोड ट्रिप पर भी जा सकते हैं।
