मन को शांत करने के लिए अपनाएं ये उपाय: Boost Mental Health
Boost Mental Health

मुश्किल नहीं है मन को शांत करना, ये हैं आसान उपाय

मन अशांत होने पर कामकाज में ध्यान केंद्रित कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होती है। इस स्थिति में मन को शांत करना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं मन को शांत करने के लिए क्या करें?

Boost Mental Health: कई बार आपके साथ ऐसा हुआ होगा कि आप किसी काम को कर रहे हैं, लेकिन अचानक से मन में आया विचार आपको विचलित कर देता है। ऐसी स्थिति में आपको कामकाज छोड़ने का मन करता है। इसी तरह कई ऐसी स्थितियां आती हैं, जिसमें आपको दूसरों की छोटी-छोटी बातों पर भी चिड़ होने लगती हैं। आपको मन करता है कि आप सब चीजों से दूर भाग जाएं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह आपके मन की अशांति हो सकती है। जी हां, मन अगर अशांत करता है, तो कई अच्छी चीजें हमें बुरी लगने लगती है। ऐसे में मन को शांत करना बहुत ही जरूरी है। मन को शांत करने के लिए आप कई तरह के उपायों का सहारा ले सकते हैं, जिससे आपका ध्यान केंद्रित हो सके।

विचारों से न भागें दूर

लगभग हर एक व्यक्ति के मन में अच्छे और बुरे विचार आते हैं। ऐसे में आपको अपने मन को शांत करने के लिए इन विचारों से दूर भागने की जरूरत नहीं है, बल्कि मन को शांत करना है। मन को शांत करने के लिए आपको इन अच्छे और बुरे को समझकर इसकी प्रक्रियाओं पर अधिक ध्यान न देना होता है।

Boost Mental Health
Thoughts

अगर आप अच्छे और बुरे विचारों से भागने की कोशिश करेंगे, तो इससे आप और अधिक उलझ जाएंगे। इसलिए बेहतर है कि इन विचारों को मन से बाहर फेंकने के बजाय उन्हें समझें और फिर इससे परेशान न होने की कोशिश करें। इससे आप खुद पर काफी हद तक काबू पा सकते हैं।

एक्सरसाइज है जरूरी

मन पर काबू पाने के लिए आपको अपने विचारों पर काबू पाने की जरूरत है। इसके लिए आपको स्ट्रेस और डिप्रेशन फ्री रहना जरूरी है। स्ट्रेस और डिप्रेशन फ्री लाइफ के लिए आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए। नियमित रूप स ए्क्सरसाइज के अभ्यास से बॉडी और माइंड के स्ट्रेस लेवल को कम किया जा सकता है। साथ ही मन को इससे काफी ज्यादा शांति मिलती है।

Exercise
Boost Mental Health-Exercise

खुद को रखें व्यस्त

आपने यह लाइन काफी बार सुनी होगी कि ‘खाली दिमाग शैतान का होता है’ इस लाइन को आपने थोड़ा समझने की जरूरत है। जब भी आप खाली बैठते हैं, तो आपके मन में कई तरह के विचार आते हैं। इन विचारों में बुरे विचार सबसे ज्यादा आते हैं। ऐसे में आपके लिए बिना वजह खाली बैठना सही नहीं है। खासतौर पर जब आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कोशिश करें कि आप खुद को व्यस्त करें। व्यस्त रहने से व्यक्ति के मन में बुरे विचार कम आते हैं। साथ ही आपके मेंटल रुटीन भी बेहतर होता है।

keep yourself busy
Boost Mental Health-keep yourself busy

विचारों को लिखना करें शुरू

मन में आए विचारों को अगर आप पन्ने का रूप देते हैं, तो इससे आपका मन काफी हल्का और शांत महसूस करता है। इसलिए अगर आपको कुछ विचार आ रहे हैं, तो सबसे पहले उसे पन्नों पर लिखना शुरू कर दें। इससे आपको काफी शांति मिलेगी। साथ ही आप काफी हल्का और फ्रेश महसूस करेंगे।

Write Your Thoughts
Write Your Thoughts

ध्यान लगाएं

मन की शांति के लिए सुबह उठकर ध्यान लगाना बहुत ही जरूरी है। खासतौर पर अगर आप किसी तरह के स्ट्रेस या फिर खराब स्थिति से गुजर रहे हैं, तो रोजाना सुबह कुछ देर के लिए ध्यान लगाएं। ध्यान लगाने से आपका दिमाग शांत होता है। साथ ही आप स्ट्रेस फ्री भी फील करते हैं।

Concentrate
Boost Mental Health-Concentrate

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मन को शांत रखना भी बहुत ही जरूरी है। अगर आप अपने मन को शांत रखना चाहते हैं, तो बुरे विचारों से दूर रहने की कोशिश करें। इसके लिए आप इन टिप्स को अपना सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप मेंटल रूप से परेशान हो रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बार एक्सपर्ट से राय लेने की जरूरत है।

Leave a comment