द आइसक्रीम लेडी/ मिसेज बेक्टर्स क्रेमिका फूड्स की संस्थापक और मुख्य अतिथि मिसेज रजनी बेक्टर कैमरे के लिए क्लिक करती हुई।फैशन शो में रिलायंस ट्रेंड्स ने अपने एथनिक और वेस्टर्न कलेक्शन शोकेस किया। मिठी कालरा ने इंडियन एथनिक कलेक्शन प्रस्तुत किया। समारोह के अंत में फिनाले शालिनी गुप्ता ने अपने एथनिक कलेक्शन जिसमें गाउन्स, लहंगा, केप प्लाज़ो आदि प्रस्तुत किया गया। ये भी बता दें रैम्प पर चलने वाली सभी मॉडल्स पेजेन्ट विजेता थी और यही वजह है कि स्टेज पर उनका आकर्षक व्यक्तित्व शो को और भी उम्दा बना रहा था।

इस पार्टी में सब टीवी के शो ‘इच्छाप्यारी नागिन’ में नागिन बनी प्रियल गौर ने कहा कि इतनी सारी लेडीज़ के बीच उन्हें बहुत मजा आया। लुधियाना आना मुझे हमेशा अच्छा लगता है और ऐसी किटी पार्टी तो मैंने देखी ही नहीं है।

मानसी साल्वे सबलोग इतने खुश दिख रहे थे, स्टेज से मैं यहां की पॉज़िटिव एनर्जी को महसूस कर पा रही थी। यहां लेडीज़ के साथ बातचीत करने का भी मौका मिला जो कि बाकी सभी ईवेंट्स से बिलकुल अलग है।

मेन हॉल में जहां लेडीज़ अपने फेवरेट टीवी स्टार्स के साथ गपशप का मजा ले रही थीं, वहीं एक्टिविटी एरिया में महिलाओं ने 1 मिनट गेम को किसी चुनौति की तरह लिया और पूरे शिद्दत से इन खोलों में इनाम जीतने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। किसी ने प्याज पर ज्यादा से ज्यादा रबर बैंड बांधे, तो किसी ने बेलन में सबसे ज्यादा बैंगल्स डालकर इनाम जीते।

इनके अलावा टैरो रीडिंग, एस्ट्रोलॉजी, डायट कंसल्टेंसी व नेल आर्ट से जुड़े एक्टीविटीज़ में भी महिलाओं का तांता लगा रहा।

मौजमस्ती के बीच कई महिलाओं ने वर्कशॉप एरिया में एटीकेट्स, बॉडी लैंग्वेज, स्टाइलिंग और वेट लॉस से जुड़े विषयों पर एक्सपर्ट से बातचीत और डिस्कशन कर वर्कशॉप करके अपनी जानकारी भी बढ़ाई।
ये भी पढ़े-
इन वजहों से ‘गृहलक्ष्मी किटी पार्टी’ है सबसे खास
तस्वीरों में देखिए गृहलक्ष्मी के 8वें किटी पार्टी की झलकियां
गृहलक्ष्मी किटी पार्टी में देखिए सितारों की चमक-धमक
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर
सकती हैं।
