लुधियाना स्थित रैडिसन ब्लू में लक्ष्मी लेडीज़ क्लब की महिलाओं के लिए आयोजित गृहलक्ष्मी के 9वें ग्रैंड किटी पार्टी में लेडीज़ ने फेशन शो, वर्कशॉप्स, एक्टिविटीज़ और गेम्स के बीच खूब जमकर एंजॉय किया। 25 मार्च को आयोजित इस ग्रैंड पार्टी में मौजूद महिलाओं को मौज-मस्ती के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र के एक्सपर्ट से बहुत कुछ सीखने का मौका भी मिला। इतने बड़े स्तर पर आयोजित किटी पार्टी का उद्देश्य यह है कि साल में कम से कम एक बार महिलाओं को ऐसा मंच दिय जाए जहां वो सिर्फ एंजॉय करें।
