सोनी टीवी के नए शो की कहानी में मुख्य कलाकार बिट्टू को रोमांटिक फिल्में देखना और रोमांटिक किताबें पढ़ना बहुत पसंद है। इस आइडिया से प्रभावित होकर बिट्टू का किरदार निभा रहे विशाल ने सेट पर ही हिट रोमांटिक फिल्में देखना शुरू कर दिया है, ताकि उनकी तैयारी बखूबी हो सके।
 
सूत्रों के अनुसार ‘‘जाट की जुगनी के सेट पर विशाल को जब भी ब्रेक मिलता है, वह बाॅलीवुड की हिट रोमांटिक फिल्में देखते हैं। सेट पर वह बिट्टू जैसा व्यवहार करते हैं और बिट्टू के व्यक्तित्व से मिलता-जुलता हर काम करने की कोशिश करते हैं। यूनिट के लोग भी कभी-कभी उनके साथ ब्रेक के दौरान सेट पर फिल्में देखते हैं।‘‘
 
विशाल वशिष्ठ ने इस बारे में बताते हुए कहा, ‘‘अपने किरदार बिट्टू की तरह व्यवहार करना इस भूमिका को पर्दे पर बखूबी निभाने का बहुत अच्छा तरीका है। वैसे मुझे भी रोमांटिक फिल्में देखने में मजा आता है। सेट पर ब्रेक्स के दौरान रोमांटिक फिल्मों का आनंद उठाने से अच्छा और क्या हो सकता है। मेरी टीम के लोगों ने ब्रेक टाइम्स को मूवी स्क्रीनिंग टाइम कहना शुरू कर दिया है।”

 

 

ये भी पढ़े-

फिल्लौरी का ये गाना अनुष्का को है बेहद पसंद

अनुष्का के लिए विराट ने फैन्स को लगाई फटकार

अनुष्का की ये बात आपको भी कुछ सीख दे सकती है

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।