Black Cardamom Benefits
Black Cardamom Benefits

Overview: बड़ी इलायची न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं

बड़ी इलायची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व पाचन को बेहतर बनाते हैं और गैस-अपच की समस्या में राहत देते हैं। इसका नियमित सेवन सांस की दुर्गंध दूर करने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने और इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा, बड़ी इलायची शरीर को डिटॉक्स करने और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाव में भी सहायक मानी जाती है।

Black Cardamom Benefits: भारतीय किचन में मौजूद मसाले खाने के स्वाद को तो बढ़ाने काम करते ही हैं, साथ ही सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी माने जाते हैं। कई मसालों को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मसाले के बारे में बता रहे हैं, जिसे बड़ी इलायची या काली इलायची के नाम से भी जाना जाता है। बड़ी इलायची में कुछ खास किस्म के पोषक तत्व, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेंट्री के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से पेट संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको बड़ी इलायची के फायदे बताते हैं-

इम्यूनिटी बढा़ए

बढ़ी इलायची के बीजों से निकलने वाले तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करने में मदद करते हैं। यह इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करता है और वायरल और बैक्टीरियल संक्रमणों से सुरक्षा प्रदान करता है।

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे

Promotes heart health
Promotes heart health

काली इलायची हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है, वहीं यह हृदय की रक्षा करने में मदद करती है। यह कार्डियक रिदम को बनाए रखती है, जिससे कि ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है। यह रक्त के थक्के, गर्मी से थकावट और स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करती है। इस प्रकार बड़ी इलायची के सेवन को हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।

डाइजेशन के लिए फायदेमंद

क्या आपको किसी प्रकार की पाचन संबंधी समस्या की शिकायत रहती है, तो काली इलायची पेट के अल्सर से लेकर गैस, ब्लोटिंग, अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं के खतरे को कम कर देती है। इसके अतिरिक्त, यह आपकी भूख को बढ़ाती है और हृदय स्वास्थ्य का समर्थन करती है। वहीं गैस और सूजन की समस्या में कारगर होती है।

दांतों की सेहत को बनाए रखे

काली इलायची दांतों के स्वास्थ्य को लंबे समय तक बनाए रखती है। यह दांतों से जुड़ी बीमारी, जैसे दांत और मसूड़ों के संक्रमण और अन्य ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्या से लड़ने में सहायता करती है। इसके अतिरिक्त, इसमें एक शक्तिशाली गंध होता है, जो सासों की बदबू को कम करने में मदद करते हैं और आपको ताजा सांसे प्रदान करते हैं।

स्किन के लिए

स्किन के लिए भी बड़ी इलायची काफी फायदेमंद मानी जाती है। बड़ी इलायची का सेवन करने से मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इतना ही नहीं ये त्वचा को चमकदार बनाने में भी मददगार हो सकती है।

बाल मजबूत बनाती है

सर्दियों में रूखे बाल होना यां बालों का झड़ना एक आम समस्या है। एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मोटी इलायची ऑयल से युक्त होती है, जो बालों की जड़ों को पोषण देती है। इस जड़ी बूटी से बाल न सिर्फ मज़बूत होते हैं बल्कि लंबे, घने और चमकीले भी होने लगते हैं।

शरीर को करे डिटॉक्स

बड़ी इलायची में पोटेशियम और विटामिन सी पाया जाता है, जो हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। दरअसल, शरीर में जमा होने वाले विषैले पदार्थ हमें कई बीमारियों की चपेट में ले लेते हैं। ऐसे में काली इलायची का सेवन आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार हो सकती है।

मांसपेशियों के दर्द से राहत

जो लोग मांसपेशियों के दर्द से परेशान रहते हैं उन्हें बता दें कि इस दर्द को दूर करने में बड़ी इलायची बेहद उपयोगी है, क्योंकि इसके अंदर एंटी गुण पाए जाते हैं। यह हर दर्द से छुटकारा पाने के साथ सूजनरोधी का भी काम करता है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...