रंग बिरंगे लहंगे से सजी महिलाओं ने कई गानों में ग्रुप डांस किया और सोलो डांस भी किया। डीजे के साथ डांडिया स्टिक्स के साथ ताल मिलाती महिलाएं बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दिन पॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीमती सुनीता धीर भी उपस्थित थीं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म की जानकारी दी।

रैंप का जलवा
इस इवेंट में महिलाओं ने रैंप वॉक का मज़ा लिया और फन गेम्स , लकी डिप ,बम्पर प्राइज जीते। यहाँ लेडीज को अलग – अलग टाइटल से नवाज़ा गया। क्वीन का टाइटल श्रीमती रतिका बंसल ने जीता और फर्स्ट रनरअप श्रीमती मेघना चोपड़ा व सेकंड रनरअप श्रीमती प्रिय ठाकुर रहीं।

क्लब की प्रेसिडेंट गुणप्रीत कोहली ने बताया कि उनके क्लब में सभी 50 वर्ष से काम की लेडीज हैं। इसलिए हमउम्र होने की वजह सभी मौकों को वो बहुत उत्साह से मनाती हैं।
