साल 2020 की पिछली सहालगों में तो शादियां हो नहीं पाईं। अब अगली सहालग में थोड़े इंतजार के बाद शादी करने की प्लानिंग आपको करनी होगी। बाकी सब चीजों के साथ अपने लहंगे के लिए थोड़ी बहुत प्लानिंग तो आपने कर भी ली होगी। लेकिन ढेरों तैयारियों के बावजूद आपने अगर अभी तक इसे खरीदा नहीं है तो इसके लुक पर एक बार और ध्यान दे दीजिए। ऐसे लहंगे का चुनाव कीजिए, जो ट्रेंड में भी हो और आपकी शादी के पल को यादगार भी बना दे। ये लहंगा ऐसा होगा, जिसमें आपका बेस्ट लुक निकल कर सामने आएगा। इसका रंग, कढ़ाई, पैटर्न, सबकुछ ऐसा होना चाहिए, जिसमें आप बेस्ट दिखें। तो कैसा होगा बेस्ट लुक वाला बेस्ट लहंगा चलिए जानते हैं-
मास्क का साथ- कोरोना वायरस के असर को देखते हुए अब लंबे समय तक मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में अगर अगली सहालग में आपकी शादी होगी तो हो सकता है कि आपको मास्क भी पहनना पड़ जाए। अगर ऐसा हुआ तो याद रखिए शादी में दुल्हन वो काला वाला मास्क तो पहनेगी नहीं, है ना। इस वक्त आपको लहंगे से मैचिंग मास्क पहनने होंगे। इसलिए मास्क वाली दुल्हन बनने की तैयारी भी कर लीजिए। 
फेब्रिक होगा ऐसा-
स्टाइलिस्ट निधि शर्मा कहती हैं कि मास्क के चुनाव की बारी आएगी तो आपको ऐसे फेब्रिक का चुनाव करना होगा, जो स्किन फ्रेंडली हो और जिसमें गर्मी या उलझन महसूस करने जैसी परेशानी ना हो। इसके लिए आपको कॉटन का मेटेरियल ही चुनना होगा। इसका रंग लहंगे के साथ मैच होना चाहिए और कढ़ाई भी। 
सैमन पिंक हो आपकी पसंद-
वैसे तो दुल्हन के लिए लाल रंग ही हमेशा बेस्ट माना जाता है। लेकिन अब समय बदलने के साथ दुलहनें रंगों के साथ प्रयोग कर रही हैं। इसलिए सैमन पिंक को लहंगे में चुनना काफी ट्रेंडी हो चुका है। इसमें भी सैमन रोज पिंक तो ब्राइडल लहंगे में मानों जान ही फूंक देता है। ये रंग कुछ खास मटेरियल के साथ बहुत अच्छा लगता है, जैसे जोर्जट और सॉफ्ट नेट। 
शेम्पेन गोल्ड भी है आपका कलर-
पूरी तरह से गोल्ड आउटफिट पहनने के बारे में आपने अभी तक नहीं सोचा है तो अब सोचिए क्योंकि शेम्पेन गोल्ड इस बार का ब्राइडल कलर ट्रेंड है। ये कलर आप अगर चुन रही हैं तो लहंगे के लिए म्यूटेड शेम्पेन गोल्ड लहंगा चुनिए। इसी रंग में रिसेप्शन गाउन भी चुना जा सकता है। 
मैचिंग हो ऐसे-
याद रखिए अगर आप गोल्ड के इस शेड का चुनाव कर रही हैं तो आपको मैचिंग पर ज्यादा ध्यान देना होगा। इसको गाढ़े रंगों के साथ मैच करना होगा, तब कपड़ों में ग्लिटर इफेक्ट आएगा। इसके लिए आप दुपट्टे के रंगों में कई सारे विकल्प पर विचार कर सकती हैं, जैसे नारंगी, पिंक, ग्रीन। कुन्दन या पर्ल ज्वेलरी इस पर खूब फबेगी। 

ये भी पढ़ें-