देश का दिल दिल्ली-

Grehlakshmi Delhi

दिल्ली तो वैसे भी शॉपिंग हब है। फिर लेना कुछ भी हो, यहां सबकुछ बहुत आसानी से मिल जाता है। लहंगे से साथ भी यही हाल है, यहां के चांदनी चौक को तो लहंगा हब भी कहा जा सकता है। यहां अनगिनत शोरूम हैं, जिनमें डिजाइन भी तरह-तरह के मिलते हैं। बॉलीवुड के बहुत पसंद किए गए डिजाइन तो बहुत आसानी से मिल जाएंगे, वो भी बेहद कम दाम पर। इसके अलावा दिल्ली के करोल बाग इलाके को भी लहंगे के लिए बेस्ट मार्केट कहा जा सकता है। यहां की बजट फ्रेंडली शॉप आपको जरूर भाएंगी। राजौरी गार्डेन, लाजपत नगर, ग्रेटर कैलाश-1 और 2 भी लहंगे की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं।

पंजाब की शान चंडीगढ़-

Grehlakshmi Chandigarh

शादी का दिन यादगार होता है और बेस्ट लहंगे के साथ इसको और यादगार बनाया जा सकता है। चंडीगढ़ में ऐसे ही बेस्ट लहंगे की शॉपिंग आसान हो सकती है। यहां की सेक्टर-17 शॉपिंग प्लाजा में लहंगे की ऐसी शॉपिंग हो सकती है, जो आपको सच में हटकर दुल्हन बना देगी। क्योंकि यहां बेस्ट इम्ब्रॉइडरी और फेब्रिक जो मिलेगा। इसके अलावा सेक्टर- 22 शास्त्री मार्केट में भी आपको शादी के लिए बेस्ट लहंगे मिल जाएंगे।
   
बॉलीवुड वाला मुंबई –

Grehlakshmi mumbai

मुंबई यानि बॉलीवुड। माने वो फैशन जो बॉलीवुड को पसंद आता है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी भी है। ऐसे में लहंगा शॉपिंग के लिए ये शहर बेस्ट तो है ही। यहां से लहंगा खरीदने की चाहत है तो बिना कुछ सोचे-समझे क्रॉफर्ड मार्केट के पास भुलेश्वर हो आइए। यहां ढेर सारी दुकानें हैं और ये होलसेल मार्केट है तो इसके दामों को लेकर भी आपको ज्यादा चिंता नहीं करनी होगी। इसके अलावा मुंबई में मरीन लाइंस और अंधेरी में मनीष मार्केट का जायजा लेना भी सही रहेगा।

नवाबों का शहर लखनऊ-

Grehlakshmi Luckhnow

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ वैसे भी अपनी हस्तकला के लिए जाना जाता है। यहां के अमीनाबाद बाजार की सैर आपको सिर्फ बेस्ट लहंगा ही नहीं बल्कि शादी से जुड़ा सबकुछ बहुत कम दामों में खरीदने का मौका देगी। इसके साथ आलमबाग, कपूरथला और जनपथ मार्केट भी आपको शादी के लिए बेस्ट लहंगा दिलाएगी।

और यह भी पढ़ें

आइए करें सलमान खान के परवेल फार्महाउस की सैर

ज्यादा खर्च की आदत जाएगी छूट