three different images of karishma kapoor wearing saree and lehenga with cape.
trendy looks for wedding in winter

Summary : करिश्मा कपूर के विंटर वेडिंग लुक्स: स्टाइलिश जैकेट और केप के साथ बनाएं ट्रेडिशनल आउटफिट्स को ट्रेंडी

सर्दियों की शादी में स्टाइल और गर्माहट दोनों चाहिए तो करिश्मा कपूर के मॉडर्न ट्रेडिशनल लुक्स से लें इंस्पिरेशन। साड़ी, लहंगा और ड्रेप स्कर्ट को जैकेट, ब्लेज़र और केप के साथ स्टाइल कर पाएं परफेक्ट वेडिंग लुक

Winter Wedding Look: सर्दी का मौसम यानी कि शादी सीजन, जी हाँ! सर्दियों में अक्सर शादियाँ होती है और जैसे ही शादी सीजन आता है और अगर किसी खास की शादी हो तो सबसे बड़ी टेंशन ये होती है कि आखिर शादी में पहना क्या जाये? क्यों न कुछ ऐसा ट्राय करें जो पहनने में अच्छा भी लगे और ठण्ड से भी बचाव हो जाये।

अगर आप अपने लुक में ऐसा ही कुछ बदलाव चाहती हैं तो आप करिश्मा कपूर के लुक को फोलो कर सकते हैं। उन्होंने कई बार साड़ी और लहंगे जैसे पारंपरिक आउटफिट्स को मॉडर्न ट्विस्ट देते हुए ब्लेज़र, जैकेट और केप के साथ स्टाइल किया है। सर्दियों की शादी में पारंपरिक के साथ स्टाइलिश लुक आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हैं।

रेड फ्लोरल लहंगा विद केप

एक मौके पर करिश्मा ने रेड फ्लोरल लहंगा पहना, जिसमें उन्होंने मैचिंग प्रिंट वाले दुपट्टे को केप की तरह ड्रेप कर के स्टाइल किया। यह लुक ट्रेडीशनल होते हुए भी ट्रेंडी और फेस्टिव है। इसलिए आप इसको एक बार जरुर ट्राय करें।

रेड साड़ी विद ब्लेज़र

मनीष मल्होत्रा लेबल की इस रेड साड़ी को करिश्मा ने सीक्विन और एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लेज़र के साथ पेयर किया। एमराल्ड और डायमंड ज्वेलरी ने उनके इस मॉडर्न ट्रेडिशनल लुक को और भी एलिगेंट बना दिया। अगर आप ऐसा कुछ ट्राय करना चाहती हैं तो आपके लिए यह बेस्ट आप्शन हो सकता है जिससे आप फैशनेबल भी लगेंगे और साथ ही आप सर्दी के इस मौसम में शादी आराम से एन्जॉय कर पाएंगे।

ब्लैक लहंगा स्कर्ट विद जरी जैकेट

अगर आप ब्लैक कलर में कुछ खास पहनना चाहती हैं तो आप ब्लैक लहंगा स्कर्ट पहन सकते हैं, यह दिखने में काफी फैशनेबल लगता है और कैरी करने में कम्फर्टेबल रहेगा। ये लहंगा स्कर्ट दिखने में वेस्टर्न लुक देता है। करिश्मा का यह ब्लैक लहंगा ट्यूल फैब्रिक में बना है। फ्लोरल मोटिफ्स और जरी वर्क जैकेट के साथ यह लुक विंटर नाइट फंक्शन के लिए परफेक्ट है। मेटैलिक ईयररिंग्स ने इसमें ग्लैम टच जोड़ा।

ड्रेप्ड स्कर्ट विद एम्ब्रॉयडर्ड टॉप

ड्रेप्ड स्कर्ट को एम्ब्रॉयडरी वाले टॉप के साथ पहना जाये तो यह बहुत ही शानदार लगेगा। ऐसा ही लुक कुछ करिश्मा का लग रहा है, उन्होंने डायमंड ईयररिंग्स और स्लीक हेयरस्टाइल ने उनके इस फ्यूजन साड़ी लुक को रॉयल बना दिया। अगर आप भी अपने लुक में बदलाव लाना चाहती हैं या किसी शादी में रॉयल लुक चाहती हैं तो आप इसको जरुरी ट्राय करना, यकीन मानिये आप इसको कैरी कर के काफी खुबसूरत दिखेंगी।

ब्लश पिंक ड्रेप स्कर्ट विद केप

ब्लश पिंक आउटफिट व्हाइट एम्ब्रॉयडरी और पर्ल डिटेलिंग से सजी इस ड्रेस को देखने के बाद आपका मन भी होगा कि आप भी किसी पार्टी में इसको ट्राय करें। अगर आपका मन है कि आप भी करिश्मा की इस ड्रेस को खुद पर अप्लाई करें तो आप भी बिलकुल परी जैसी दिखेंगी। इस लुक में विंटर वेडिंग के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन हैं। इसके साथ आप जुड़ा बना सकते हैं इससे आपका लुक सुन्दर के साथ साथ डिसेंट भी लगेगा।

अगर आप सर्दियों की शादी में स्टाइलिश और कंफर्टेबल दोनों रहना चाहती हैं, तो करिश्मा कपूर के ये जैकेट और केप लुक्स आपके वेडिंग वार्डरोब में ज़रूर शामिल करें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...