chhipa khajaana-Tenali Rama Story In Hindi
chhipa khajaana-Tenali Rama Story In Hindi

Tenali Rama Story In Hindi : एक बार तेनालीराम और उनकी पत्नी रात का भोजन कर रहे थे। अचानक उन्हें अपने बगीचे में कोई आवाज सुनाई दी। वे झट से उठे और खिड़की से झाँका तो झाड़ियों के पीछे छिपे दो व्यक्ति दिखाई दिए। वे अपनी पत्नी के कान में फुसफुसाए, लगता है घर में लुटेरे घुस आए हैं।

chhipa khajaana Tenali Rama Story In Hindi
chhipa khajaana-Tenali Rama Story In Hindi

अगले ही पल वे जोर-जोर से बोलने लगे “सुनो भाग्यवान! पड़ोस में आजकल काफी चोरियाँ हो रही हैं इसलिए मैंने सारे गहने एक लकड़ी के संदूक में डाल कर, घर के बाहर वाले कुएँ में फेंक दिए हैं। किसी को पता भी नहीं चलेगा और हम चैन की नींद सो पाएंगे।”

उन दोनों चोरों ने भी तेनालीराम की बात सुन ली। वे बाग में बने कुएँ के पास गए।

chhipa khajaana-Tenali Rama Story In Hindi
chhipa khajaana-Tenali Rama Story In Hindi

वहाँ पड़ी बाल्टी से पानी निकाल-निकाल कर कुआँ खाली करने लगे। वे सारी रात पानी निकालते रहे ताकि कुएँ से छिपा खजाना निकाल सके। सुबह होते-होते वे काफी थक गए पर लकड़ी के संदूक का कोई अता-पता नहीं था वे जब सुस्ताने बैठे कि आँख लग गई।

chhipa khajaana-Tenali Rama Story In Hindi
chhipa khajaana-Tenali Rama Story In Hindi

तेनालीराम सुबह-सुबह घर से चुपचाप बाहर आए और उन दो अजनबियों को देख हँसने लगे। वे उनसे बोले- “दोस्तों मेरे बाग के पौधें को पानी देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। वे कब से कुम्हलाए पड़े थे। बताओ, इस कड़ी मेहनत के लिए कितने पैसे देने चाहिए।”

chhipa khajaana-Tenali Rama Story In Hindi
chhipa khajaana-Tenali Rama Story In Hindi

चोर रंगे हाथों पकड़े गये। वे तेनालीराम के पैरों में गिरकर माफी माँगने लगे।

“श्रीमान! हम शर्मिंदा हैं। हमें माफ कर दीजिए। तेनालीराम ने उन्हें माफ कर दिया और उनसे वचन लिया कि वे फिर कभी ऐसा काम नहीं करेंगे। दोनों चोरों ने उनका शुक्रिया अदा किया।

पड़ोस में रहने वालों ने तेनालीराम की तत्काल बुद्धि व सूझ-बूझ की बहुत प्रशंसा की।

chhipa khajaana-Tenali Rama Story In Hindi
chhipa khajaana-Tenali Rama Story In Hindi

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…