moorkh kaun story in Hindi
moorkh kaun

moorkh kaun story in Hindi : एक दिन बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा, ‘इस दुनिया में सबसे बड़ा मूर्ख कौन है?’

‘हुजूर, कुछ दिन बाद इस सवाल का जवाब दूंगा।’ बीरबल ने कहा।

‘ठीक है, हम इंतजार करेंगे।’

अगले दिन दरबार में अरब देश से घोड़े का एक व्यापारी आया और उसने बादशाह अकबर को उम्दा नस्ल के कुछ घोड़े दिखाए। बादशाह को घोड़े पसंद आ गए। उन्होंने व्यापारी से दो सौ घोड़ों का सौदा कर लिया और एक हजार अशर्फियाँ पेशगी के रूप में दे दी। व्यापारी चला गया। तब बीरबल बोला, ‘हुजूर, मैं कल के सवाल का जवाब देना चाहता हूँ।’

‘कहो बीरबल, कौन है सबसे बड़ा मूर्ख?’

‘हुजर, आप।’

‘मैं … कैसे …?’ बादशाह अकबर ने चौंककर पूछा।

‘हुजूर, आपने उस व्यापारी को बिना सोचे-समझे, जाने-पहचाने और बिना किसी जमानती के एक हजार अशर्फियाँ पेशगी दे दी। यह मुर्खता ही तो है, आप ही सोचें अब वह व्यापारी क्यों लौटेगा?’ बीरबल ने कहा।

बादशाह सोच में पड़ गए, फिर कुछ देर सोचने के बाद बोले, ‘हो सकता है, वह व्यापारी घोड़े लेकर सचमुच आ जाए।’

‘तब मैं उसे सबसे बड़ा मूर्ख मान लूँगा।’ बीरबल ने जवाब दिया।

यह सुनकर बादशाह अकबर को हँसी आ गई।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…