Summary: गोविंदा की बेइज्जती वाले बयान पर कृष्णा ने किया पलटवार, बोले - नेक्स्ट लेवल है विचार
बॉलीवुड के चर्चित परिवार में इन दिनों विवादों का माहौल बना हुआ है। गोविंदा ने हाल ही में अपने भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के खिलाफ बयान दिया, जिस पर कृष्णा ने भी अपना पक्ष रखते हुए मामा गोविंदा को करारा जवाब दिया है।
Govinda – Krushna Abhishek: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक की खबरों को लेकर छाए हुए हैं। सुनीता ने हाल ही में साफ शब्दों में कहा था कि गोविंदा के अफेयर के चलते वह उन्हें कभी माफ़ नहीं करेंगी। इसी बीच इस विवाद में गोविंदा ने अपने भतीजे कृष्णा अभिषेक का भी नाम घसीट दिया है और उन्होंने भी दावा किया था कि कुछ लोग जबरदस्ती कृष्ण से उनकी बेइज्जती करवाते हैं अब गोविंदा के इसी बयान पर कृष्णा ने भी रिप्लाई कर दिया है। तो चले जानते जाकर करिए पूरा मामला क्या है।
गोविंदा ने क्या कहा था
गोविंदा ने एक बार कहा था कि अगर आप उनके भतीजे कृष्णा अभिषेक के टीवी शो के फैन हैं, तो आपको पता होगा कि शो के राइटर अक्सर कृष्णा से ऐसी बातें करवाते हैं, जो मुझे बेइज्जती लगती हैं। मैंने कृष्णा को इस बारे में सावधान रहने की सलाह भी दी है। लेकिन जब भी मैं कुछ कहता हूं जिससे सुनीता नाराज हो जाती हैं, तो उनका गुस्सा मुझ पर भी भारी पड़ता है। मुझे कभी-कभी समझ नहीं आता कि वे कब नाराज हैं। मैं शांत रहने की कोशिश करता हूं, लेकिन मेरे दोस्त भी इस स्थिति से परेशान होते हैं।
मामा गोविंदा को कृष्णा अभिषेक का खरा जवाब
इस बयान पर रिएक्शन देते हुए कृष्णा अभिषेक ने कहा, “मैं मामा से बेहद प्यार करता हूं और उनकी बहुत इज्जत करता हूं। वह एक लेजेंड हैं और उनके थॉइट्स नेक्स्ट लेवल के होते हैं। शायद इसलिए वे चीजों को एक अलग नजरिए से देखते हैं। हर किसी का चीजों को समझने का तरीका अलग होता है। कभी कुछ व्यंग्य जैसा लग सकता है तो कभी मजाक, लेकिन मैं इसे हमेशा पॉजिटिविली से ही लेता हूं।”
मामी सुनीता का कृष्णा के लिए छलका प्यार
हालांकि, जिस इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ अपनी बात रखी थी, उसी में उन्होंने कृष्णा अभिषेक के बारे में काफी सकारात्मक बातें भी कही थीं। सुनीता ने कहा, “कृष्णा मेरे साथ पले-बढ़े हैं, साथ ही विनय, डम्पी और मेरे जीजा के बेटे भी मेरे लिए अपने बच्चों जैसे हैं। मैंने पुरानी नराज़गियों को भुला दिया है। अब मेरी बस यही चाहत है कि सभी बच्चे खुश रहें, हँसें-खेलें और जिंदगी का आनंद लें। मैं सभी को दिल से आशीर्वाद देती हूं।”
सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर पर तोड़ी चुप्पी
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक टॉक शो में सुनीता ने गोविंदा के अफेयर की खबरों पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बेहद कड़े शब्दों में कहा कि वे गोविंदा को इस धोखे के लिए कभी माफ नहीं करेंगी। सुनीता ने आगे कहा, “ऐसी लड़कियां तो बहुत आती हैं, लेकिन तुम इतने समझदार हो। अब तुम 63 साल के हो गए हो। तुम्हें अपनी बेटी टीना की शादी करनी है और बेटे का करियर भी देखना है। मैंने तो सीधे गोविंदा से कहा है कि उसके नाम में ही कोई बात है। उसका नाम गोविंदा है इसलिए उसके आस-पास इतनी महिलाएं होती हैं। यही तो गलत है। जब वह दुर्गा का रूप लेगी, तब देखना क्या होगा।”
