Govinda and Sunita have been living in separate homes for 15 years.
Govinda and Sunita have been living in separate homes for 15 years.

Summary: सुनीता आहूजा ने बताया क्यों रह रहे हैं अलग, जानिए पूरी सच्चाई

सुनीता ने अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में खुलासा किया कि वह और गोविंदा पिछले 15 सालों से अलग-अलग घरों में रह रहे हैं। सुनीता ने बताया कि गोविंदा के कुछ पारिवारिक सदस्य नहीं चाहते कि वे दोनों साथ रहें। उन्होंने गोविंदा की संगत, अफेयर की अफवाहों और पारिवारिक तनाव पर खुलकर बात की।

Sunita Ahuja Video: गोविंदा एक मशहूर बॉलीवुड एक्टर हैं, जो अपनी कॉमेडी, डांस और एनर्जी के लिए बहुत जाने जाते हैं। पिछले कई दिनों से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी पर बीते दिनों से तलाक की खबरें तेजी से फैल रही हैं। इसी बीच अब सुनीता ने एक बार फिर गोविंदा संग अपनी शादी को लेकर बातचीत की है और एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा भी किया है। सुनीता का कहना है कि गोविंदा के घरवाले उन्हें साथ नहीं रहने देना चाहते और वो दोनों पिछले 15 साल से अलग रह रहे हैं। सुनीता आहूजा ने यह सब बातें अपने व्लॉग में बताई है।

YouTube video

दरअसल, हाल ही में सुनीता आहूजा ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया कि वह और उनके पति गोविंदा पिछले 15 सालों से एक-दूसरे के आमने-सामने बने घरों में अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि, गोविंदा अब भी उनके घर आते-जाते रहते हैं। साथ ही सुनीता ने यह भी कहा कि उनके परिवार में कुछ ऐसे लोग हैं जो नहीं चाहते कि वह और गोविंदा साथ रहें, क्योंकि वे उनके खुशहाल परिवार से जलते हैं। उन्होंने गोविंदा की संगत पर भी चिंता जताई और कहा कि अगर कोई गलत लोगों के साथ रहेगा, तो उसका असर ज़रूर पड़ेगा। सुनीता ने साफ किया कि उनके पास कोई फ्रेंड सर्कल नहीं है और उनके बच्चे ही उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं। गोविंदा के अफेयर की अफवाहों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह बहुत मजबूत हैं और आज भी गोविंदा से बेहद प्यार करती हैं।

सुनीता ने फिर गोविंदा से अलग रहने पर बात की और कहा, ‘मैं और ची ची रहते हैं 15 साल से लेकिन आना जाना करते रहते हैं वो घर पर। जो अच्छी औरत को दुख देगा, वो कभी सुखी नहीं रहेगा, बेचैन रहेगा। मैंने बचपन से लेके अपनी पूरी जिंदगी दे दी उसको, आज भी इतना प्यार करती हूं। आगे उन्होंने कहा कि नाराजगी 100% है क्योंकि मैं भी तो सुन ही रही हूं ना। लेकिन, मैं बहुत मजबूत हूं क्योंकि मेरे पास मेरे बच्चे हैं।’सुनीता ने आगे स्पष्ट किया कि गोविंदा के अफेयर की अफवाहों का उन पर कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि वह ‘मज़बूत’ हैं और अपने पति से बेहद प्यार करती हैं।

इससे पहले सुनीता गणेश चतुर्थी के मौके पर गोविंदा संग नजर आई थीं, तो उन्होंने उनके तलाक की खबरें फैलाने वालों को खूब लताड़ा था। सुनीता ने कहा था, ‘आज इतना करीब, करीब… अगर कुछ होता तो हम इतने नजदीक होते? हमारी दूरियां होतीं। कोई हम दोनों को अलग नहीं कर सकता, चाहे ऊपर से कोई आ जाए, भगवान आ जाए, कोई शैतान आ जाए। कोई नहीं अलग कर सकता है।’इन अफवाहों के बाद फैंस भी हैरान थे और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी, लेकिन अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें सुनीता ने तलाक की बातों को बिल्कुल नजरअंदाज करते हुए गोविंदा के लिए अपने दिल का गहरा प्यार जाहिर किया।

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी। उस समय गोविंदा का फिल्मी करियर शुरू ही हुआ था, इसलिए उन्होंने शादी को कुछ समय तक छिपा रखा। उन्हें डर था कि शादी की खबर से उनके करियर पर असर पड़ सकता है। दोनों की शादी को अब करीब 38 साल हो चुके हैं। इतने सालों तक साथ रहने के बाद भी, हाल ही में उनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आई हैं, जिससे उनके फैंस काफी दुखी हैं।उनके दो बच्चे हैं। एक बेटा यशवर्धन, जो फिल्मों में एंट्री कर रहा है और बेटी टीना…वह भी फिल्मों में काम कर चुकी है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...