har vakt chalane vaala story in Hindi
har vakt chalane vaala

har vakt chalane vaala story in Hindi : बादशाह ने प्रश्न रखा कि ‘बताओ ऐसी क्या चीज है, जो हर वक्त चलती है?’

दरबार में उपस्थित सभी विद्वानों से यह बात पूछी गई थी, उत्तर एक-एक से लेना था।

किसी दरबारी ने हर वक्त चलने वाला चाँद और सूर्य को बताया।

किसी ने कहा ‘पृथ्वी।’

किसी ने ग्रह बतलाए।

बीरबल से बादशाह हर प्रश्न सबसे बाद में पूछते थे।

जब तक पूछा नहीं जाता था, तब तक वह खामोश बैठे रहते थे।

बीरबल आज भी खामोश बैठे रहे थे।

जब उनसे यह प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने उत्तर दिया, ‘हर वक्त चलने वाला है साहूकार का ‘सूद’।

बादशाह खुश हो गए।

जलने वाले विरोधी चिल्लाए, ‘यह कैसे हो सकता है? उत्तर हमारे भी सही हैं। सूर्य, चंद्रमा, पृथ्वी सब हर वक्त चलते हैं।’

‘लेकिन उनके चलने वाली बात पुरानी है, दिमाग से सोची हुई नहीं है। सभी जानते हैं पहले से ही। बीरबल ने जो बताया है नई बात है। तुम लोग दिमाग का तो प्रयोग करते नहीं हो, जलना शुरू कर देते हो।’

सब लज्जित हो गए।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…