Seven Yoga Chakras
Seven Yoga Chakras

Yoga for Inner Peace: योग करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। यह केवल आपकी बाहरी सुंदरता को ही बढ़ावा नहीं देता है। जैसे ही आप शारीरिक रूप से हेल्दी होते हैं, तो आप मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस करना शुरू कर देते हैं। इससे आपका स्ट्रेस कम होगा, रिलैक्स महसूस होगा और फोकस और क्लियरिटी भी बढ़ेगी।
योग एक ऐसी क्रिया है, जिससे अपनाने से आप लंबे समय तक दुरूस्त रहते हैं। बाहरी खुशी के अलावा अगर आप अंदर से भी खुश रहना चाहते हैं तो योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें। एकाग्रता के लिए भी योग बेहद जरूरी है।

Yoga for Inner Peace: खुद को सकारात्मक रखें

जीवन में सकारात्मक होना बेहद जरूरी है। अगर हम खुद से पॉजिटिव वादे करते हैं तो इससे हमारा जीवन बदल सकता है और इन बातों पर रहने से आप का जीवन काफी पॉजिटिव रह सकता है। आप के जीवन में अलग-अलग दिशा होती हैं और कभी कभी आप को केवल एक सही दिशा की ही जरूरत होती है। पॉजिटिव सोच रखने के कारण ही आप के विचार, कर्म और जीवन बदल सकता है। इसलिए अच्छे विचार रखना और अच्छे निर्णय लेना काफी जरूरी है।

अपने डेवलपमेंट पर काम करें

आप किसी अन्य खेल या कूद जैसी गतिविधि में शामिल हो सकते हैं जिसमें आपके शरीर की लचक, मजबूती में सुधार हो सके। अगर आपका प्रण खुद को शांति प्रदान करना है तो आपको मेडिटेशन करनी चाहिए और रोजाना के लिए एक प्रण लेना चाहिए। योग और अध्यातिमकता ऐसी विधा है जिसे आप जितना मन से करेंगे आप उसमें उतना ही निखरते जाएंगे। रोजाना के जीवन में शारीरिक और मानसिक तकलीफों को रास्ते से हटाने के लिए प्राणायाम या फिर मेडिटेशन जैसी गतिविधि कर सकते हैं।

नेगेटिव जज्बातों का भी ख्याल रखें

योग और आध्यात्मिकता में आपके दिमाग से नेगेटिव विचारों को खत्म कर देने की क्षमता है गुस्सा ही किसी और की गलती के कारण आपसे आप का नुकसान करवा सकता है और इस प्रकार यह काफी सेहत के लिए हानिकारक होता है।

सूर्य नमस्कार

Yoga for Inner Peace Benefits
Surya Namaskar

हिमालयन सिद्धा अक्षर, अक्षर योग इंस्टीट्यूट , हिमालयन योग आश्रम, वर्ल्ड योग ऑर्गेनाइजेशन, योग और स्पिरिचुअल लीडर के अनुसार सूर्य नमस्कार में टोटल 24 स्टेप्स शामिल होते हैं और दोनों साइड 12, 12 सेट होते है। यह सूर्य की ऊर्जा को दर्शाता है। यह आपके शरीर की दाईं साइड में होती है। पूरे चक्र को पूरा करने के लिए 12 स्टेप आप को दूसरी साइड भी दोहराने होंगे। 4 से 5 चक्र के साथ आप शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे इसे आगे बढ़ा सकते हैं।
सूक्ष्म व्यायाम जैसी एक्सरसाइज से शुरू कर सकते हैं। इसमें अपने ज्वाइंट को ध्यान से वार्म अप करना शामिल होता है और आपको गर्दन, कलाई, हिप्स, एंकल को वार्म अप करना है। अपनी मसल्स को धीरे-धीरे स्ट्रेच और मूव करते समय आप को जल्दी जल्दी वॉक करना है। इससे आप का शरीर प्रैक्टिस के लिए तैयार हो जाएगा और इससे आप चोट आदि लगने से भी बच जायेंगे।

सुखासन

Yoga for Inner Peace-Sukhasan
Sukhasan

कैसे करें पोज?

अपनी हथेलियों को अपने घुटनों पर रखें और दोनों पैरों को आगे की ओर फैलाकर करके सीधे बैठ जाएं। बाएं पैर को अब मोड़ लें और इसे दाएं जांघ की ओर दबाने की कोशिश करें। इसके बाद दाएं पैर को फोल्ड करें और इसे बाएं जांघ में दबा कर रख लें।

दंडासन

Yoga for Inner Peace-Dandasan
Dandasan

सीधे बैठ जाएं और अपने सामने टांगों को एक्सटेंड कर लें। अपनी टांगों को आपस में मिला लें और एड़ियों को एक साथ ले आएं। कमर को सीधा कर लें। अब अपने पेल्विक को टाइट कर लें, साथ ही जांघ और पिंडलियों की मसल्स को भी टाइट कर लें। अपनी रीढ़ को सीधा करने के लिए अपनी हथेली को हिप्स के पास जमीन पर रख लें। अपने कंधों को आराम दें

कैट कॉउ पोज

Yoga for Inner Peace-Cat-Cow Pose
Cat-Cow Pose

अपने घुटनों पर आ जाएं और कंधों पर अपनी हथेली रख लें, और हिप्स के नीचे घुटनों को रखें। अब सांस अंदर लें और स्पाइन को थोड़ी सी मोड़ लें।

अधोमुखी मार्जरी आसन

Yoga for Inner Peace
Downward facing margarine seat

अब सांस बाहर छोड़ दें और कमर से एक आर्क बना कर गर्दन से नीचे की ओर देखने की कोशिश करें। अपनी छाती की ओर देखें।

वज्रासन

Yoga for Inner Peace-Vrijasan
Vrijasan

अपनी हथेली को अपने घुटनों पर रखे। अपनी एड़ियों को थोड़ा दूर-दूर रखे।। अब घुटनों पर पेल्विस रख लें। कमर सीधी रखें और आगे की ओर देखें।

सीधा वॉक मैथड

Benefits of Yoga for Inner Peace
Straight Forward Walk

यह वॉक दक्षिण से उत्तर की ओर 8 अंक की ओर ट्रेस करते हुए चलने वाली होती है। ऐसा करने के लिए आप को 21 मिनट का समय लग सकता है। जब आप जरूरी लेप्स को पूरा कर लेते हैं, उसके बाद मुड़ जाएं और उत्तर से दक्षिण की ओर 21 मिनट तक फिर से वॉक करें।

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...