क्या आप भी जल्दी पीरियड्स आने से हैं परेशान, ये हो सकते हैं कारण
कई बार पीरियड समय से पहले आ जाते हैं। ऐसा अगर कभी-कभार होता है तब तो यह सामान्य बात है लेकिन अगर लंबे समय तक ऐसा चलता रहता है तो यह शरीर में कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी बदलाव के कारण हो सकता है।
Early Periods Reason: सही समय पर पीरियड्स आना महिलाओं के स्वस्थ होने का संकेत देता है। स्वास्थ्य में किसी भी तरह के बदलाव का असर पीरियड्स पर पढ़ता है। सामान्य तौर पर पीरियड साइकिल 28 दिन की होती है। लेकिन, यह अलग-अलग महिलाओं में 21 से 35 दिन की हो सकती है। कई बार पीरियड समय से पहले आ जाते हैं। ऐसा अगर कभी-कभार होता है तब तो यह सामान्य बात है लेकिन अगर लंबे समय तक ऐसा चलता रहता है तो यह शरीर में कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी बदलाव के कारण हो सकता है। अगर आपके साथ भी जल्दी पीरियड आने की समस्या हो रही है तो इसके पीछे ये कारण ज़िम्मेदार हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इन कारणों के बारे में-
हार्मोनल इम्बैलेंस

हॉर्मोन में थोड़ी भी गढ़बड़ी होने से उसका असर पीरियड पर पढ़ता है। पीरियड्स के लिये एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रॉन ज़िम्मेदार होते हैं। इन हॉर्मोन में किसी भी तरह की दिक़्क़त आने से पीरियड समय से पहले आने लगते हैं।
प्रीमेनोपॉज़
जल्दी पीरियड आने का कारण प्रीमेनोपॉज़भी हो सकता है। चालीस साल के बाद यह कभी भी हो सकता है। अधिकतर महिलाओं में चार साल तक चलता है। इस समय हार्मोन के स्तर में भारी उतार-चढ़ाव देखा जाता है। जिससे हर महीने ओव्यूलेशन नहीं हो पाता है। इससे अनियमित या समय पूर्व पीरियड्स हो सकते हैं।

वजन कम होना या बढ़ना
कई बार वजन तेज़ी से बढ़े या कम हो तो भी यह आपके हार्मोन पर प्रभाव डाल सकता है। इसका असर आपके पीरियड्स पर पढ़ सकता है। जिससे आपको समय से पहले पीरियड आने की शिकायत हो सकती है।
तनाव
तनाव शरीर के लिए कई तरह से नुक़सानदायक है। ज्यादा तनाव होने की स्थिति में हार्मोन पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ सकता है। बहुत ज्यादा तनाव दिमाग़ के हाइपोथैलेमस को प्रभावित करता है। यह हाइपोथैलेमस हॉर्मोन को कंट्रोल में रखता है। इसके प्रभावित होने से हॉर्मोन ऊपर-नीचे होने लगते हैं। यह भी अनियमित पीरियड्स की वजह हो सकती है।

गर्भनिरोधक गोलियाँ
गर्भनिरोधक गोलियों में मौजूद हार्मोन, ओव्यूलेशन और पीरियड्स को सीधे प्रभावित करते हैं। यदि आप नियमित रूप से गर्भनिरोधक गोलियां लेती हैं, तो यह आपकी पीरियड साइकिल को बिगाड़ सकती हैं। इस कारण पीरियड समय से पहले आ सकते हैं।

थायराइड
आजकल अधिकांश महिलायें थायरॉयड की समस्या से ग्रस्त हैं। यह भी अनियमित पीरियड का कारण हो सकता है। इसमें ज्यादातर मामलों में, पीरियड्स सामान्य से काफी हल्के होते हैं और जल्दी आते हैं।
अगर आप भी पीरियड के जल्दी आने के कारण परेशान हैं तो देखिए इनमें से कौन सी वजह आपके पीरियड पर असर डाल रही है और समय रहते इस समस्या से निजात पाने की कोशिश करें जिससे आपकी यह अनियमित पीरियड की समस्या ख़त्म हो जाये।
