पेशाब में पीलापन और आती है तेज बदबू, तो आज से ही शुरू करें इन 7 चीजों का सेवन: Urine Infection Remedy
Urine Infection Remedy

Urine Infection Remedy: इन दिनों खराब खानपान और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, ज्यादा वक्त ना होने की वजह से लोग अपना ख्याल नहीं रख पाते हैं। कई बार वह बाहर का तला भुना और जंक फूड भी खा लेते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे कई बीमारियां उत्पन्न होती है। इसमें सबसे अहम और बड़ी बीमारी यूरिन इंफेक्शन है। अगर ये इन्फेक्शन हो जाता है तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं पेशाब में हल्की गंध हमेशा होती है और इसका रंग भी हल्का पीला रहता है लेकिन अगर ये बदबू और रंग ज्यादा बढ़ जाए तो इसे इंफेक्शन माना जाता है। ये बाहर का खानपान और गलत लाइफस्टाइल की वजह से सबसे ज्यादा होती है। वहीं इन दिनों ये समस्या महिलाओं में सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। अगर आप भी इससे परेशान है तो आज ही सावधान हो जाइए। आज हम आपको इसके कारण और किन चीजों को खाने से ये समस्या होती है उसके बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बता रहे हैं किन चीजों को सेवन कर के आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं –

पेशाब में बदबू आने के कारण जानिए

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

पेशाब में बदबू आने का सबसे बड़ा कारण यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होता है। अगर कोई व्यक्ति इस इंफेक्शन से पीड़ित है तो उसकी पेशाब में बदबू आ सकती है। वहीं पेशाब कलर भी पीला हो सकता है। यह समस्या सबसे ज्यादा महिलाओं में देखने को मिलती है। अधिकतर महिलाओं में यूटीआई की समस्या देखने को मिल रही है। अगर आपको भी यह समस्या हो रही है तो आज ही सावधान हो जाएं और अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

माइक्रोबॉयल इंफेक्शन

इंफेक्शन का दूसरा सबसे बड़ा कारण माइक्रोबॉयल इंफेक्शन होता है। इस इंफेक्शन को फंगल इन्फेक्शन भी कहा जाता है। अगर कोई व्यक्ति या महिला इस इंफेक्शन से पीड़ित होती है तो उसके पेशाब में बदबू आ सकती है और पेशाब का रंग भी बदल सकता है। इसके अलावा अगर कोई पेशाब रोक कर रखता है तो उसे भी ये समस्या हो सकती है साथ ही उसकी किडनी पर भी असर पड़ सकता है। वहीं ब्लैडर इंफेक्शन भी हो सकता है। क्योंकि ये एक नेचुरल प्रक्रिया है इसलिए इसे रोक कर नहीं रखना चाहिए।

इन चीजों को खाने से हो सकती है ये समस्या

अगर आप लगातार खाने में मसालेदार खाना, प्याज, शलजम, लहसुन, करी का ज्यादा सेवन कर रहे हैं तो आपको इस समयसा से जूझना पड़ सकता है। ये यूरिक एसिड बढ़ाने में मदद करते हैं जिसकी वजह से सेहत में कई प्रभाव देखने को मिलते हैं। इसके अलावा जंक फूड और तला गला खाने की वजह से भी ये इंफेक्शन हो सकता हैं। वहीं बहुत अधिक शराब भी नहीं पीनी चाहिए ये भी इसका मुख्य कारण हो सकता है। आप भी ज्यादा मात्रा में इन चीजों का सेवन कर रहे हैं तो आज ही बंद कर दे। ये आपकी सेहत को खराब कर सकते हैं। चलिए जानते हैं किन-किन चीज़ों को खाने से इस समस्या को कुछ ही दिनों में दूर किया जा सकता है।

इन पदार्थों के सेवन से दूर करें पेशाब में पीलापन और तेज बदबू की समस्या

Home Remedies To cure Yellow Urine
Home Remedies To cure Yellow Urine

विटामिन सी

यूरिन इंफेक्शन को दूर करने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी विटामिन सी का सेवन करना माना जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने से यूरिन इंफेक्शन की समस्या दूर होती है। साथ ही बैक्टीरिया के विकास को रोकने में भी मदद मिलती है। आप ज्यादा से ज्यादा संतरे, मौसमी, सेब आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।

क्रैनबेरी जूस

क्रैनबेरी जूस का सेवन भी इंफेक्शन को दूर करने में मददगार साबित होता है। ये सबसे ज्यादा फायदेमंद माना गया है। इसके सेवन से यूरिन इंफेक्शन की समस्या कभी भी नहीं होगी। क्रैनबेरी विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होते हैं। ये विटामिन त्वचा के साथ इंफेक्शन के लिए भी कारगर है। ये बैक्टीरिया को बाहर निकालता है और संक्रमण को रोकने में मदद करता है। इसलिए आप इसका ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।

प्रोबायोटिक्स

probiotics foods
probiotics foods

प्रोबायोटिक्स ही यूटीआई की समस्या को खत्म करने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आपकी पेशाब में बदबू आ रही है तो आप ज्यादा से ज्यादा प्रोबायोटिक का सेवन करें। इससे आपको शरीर और मस्तिष्क के साथ-साथ यूरिन इंफेक्शन में भी काफी ज्यादा फायदा देखने को मिलेगा। प्रोबायोटिक में आप दही और टोफू जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

पानी ज्यादा मात्रा में पिए

आपको बता दे, अगर आप यूरिन इंफेक्शन से पीड़ित हैं तो आपको ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। डॉक्टर भी इसकी सलाह देते हैं। दरअसल पीने का पानी आपके संक्रमण का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को दूर करने में मदद कर सकता है। इसलिए रोजाना कम से कम 8 से ज्यादा गिलास पानी रोजाना पीना चाहिए।

सेब का सिरका

एक अध्ययन में ये पता चला था कि सेब के सिरके में कुछ एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो यूरिन इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। ये पेशाब में आ रही बदबू को दूर करते हैं और यूटीआई को ठीक करने भी मदद करते हैं। आप इसका सेवन कर सकते हैं।

ग्रीन टी का सेवन करना

ग्रीन टी के अंदर एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से भी पेशाब के पीलेपन की समस्या दूर की जा सकती हैं। आप रोजाना खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं ये काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। आप ग्रीन टी में शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

नींबू का रस

नींबू में एंटीमाइक्रोबियल पाया जाता है। ये संक्रमण से बचाने में मदद करता है। साथ ही पेशाब के पीलेपन को भी दूर करता है। इसके सेवन से आपको काफी ज्यादा फायदे देखने को मिलेंगे। आप नींबू के रस को गुनगुने पानी के साथ पी सकते हैं।

आंवला

विटामिन सी पेशाब के पीलेपन को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप आंवले का सेवन कर सकते हैं। ये आपकी सभी समस्या को दूर करने के साथ ही साथ मूत्र संबंधी समस्या दूर हो सकता हैं। आंवले में भरपूर मात्रा में एंटीमाइक्रोबियल पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आप रोजाना आंवले के रस में नमक डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।